23 मई 2012
भगवाधारी नेताओं से परेशान हुई भाजपा
13 फरवरी 2012
वार्ता

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें

लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के फायर ब्राण्ड नेता उमा भारती के चुनाव बाद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को समर्थन देने पर गंगा में कूदने की धमकी के बाद योगी आदित्यनाथ के आज आये बयान ने पार्टी की सांसत बढ़ा दी है।

सुश्री भारती की पार्टी को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को समर्थन देने पर गंगा में कूदने की चेतावनी के बाद भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने आज चुनाव के बाद त्रिशंकु विधानसभा आने तथा अपनी पार्टी से सरकार बनाने के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) या बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को समर्थन नहीं देने की बात कहकर भाजपा के समक्ष एक और मुसीबत खड़ी कर दी है।

“भाजपा यदि बसपा के साथ हुई तो गंगा में कूद जाऊंगी”


भाजपा को अपने बयानों से मुश्किलों में डालने वाले तेज-तर्रार सांसद और गोरक्षपीठ के उत्तराधिकारी योगी आदित्यनाथ ने चुनाव के बाद त्रिशंकु विधानसभा आने तथा अपनी पार्टी से सरकार बनाने के लिए सपा या बसपा को समर्थन नहीं देने की बात कहकर भाजपा के समक्ष एक और मुसीबत खड़ी कर दी।

अपना मत डालने के बाद सांसद आदित्यनाथ ने कहा कि वे मानते हैं कि भाजपा ही नहीं यदि कांग्रेस ने भी किसी को समर्थन दिया तो दोनों का अस्तित्व राज्य से समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा त्रिशंकु आएगी और एक साल में फिर से चुनाव होंगे।

उन्होंने कहा कि यह तो स्पष्ट है कि किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिलेगा। मिलीजुली सरकार बनेगी जो वर्ष भर में गिर जाएगी। उनका कहना था कि वह चाहते हैं कि भाजपा की सरकार नहीं बनने पर पार्टी विपक्ष में बैठे और अपने संगठन को मजबूत करने में पूरा ध्यान केन्द्रित करे। उन्होंने कहा कि मतदाताओं के रुख से पता चलता है कि किसी पार्टी की लहर नहीं है।

उधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ के त्रिशंकु विधानसभा आने और एक साल में फिर से चुनाव संबंधी बयान पर नाखुशी जताई और कहा कि उनका बयान वे ही जानें।

शाही देवरिया जिले की पथरदेवा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

कुशवाहा को नहीं हटाया तो राजनीति छोड़ दूंगा:आदित्यनाथ



मतदान के बाद उन्होंने कहा कि योगीजी के बयान के बारे में वे कुछ नहीं कह सकते। उन्होंने बयान क्यों और किन परिस्थितियों में दिया है मै इस पर कुछ नहीं कह सकता, लेकिन पार्टी में सभी को अनुशासित और संयमित रहना चाहिए।

भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने भी राज्य में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का दावा किया था हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि बहुमत नहीं मिलने पर भाजपा किसी को समर्थन देने के बजाय पार्टी विपक्ष में बैठेगी।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 5 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.