23 मई 2012
भाजपा, बसपा बाहर, सपा से है सीधी टक्कर: दिग्विजय
10 फरवरी 2012
वार्ता

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें


आगरा।
कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने आज दावा किया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में हुए 62 प्रतिशत मतदान से यह साफ हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लड़ाई से बाहर हो चुकी है और कांग्रेस के पक्ष में लहर जारी है।

उ. प्र. में रिकॉर्ड 62 फीसदी मतदान हुआ


पार्टी में उत्तर प्रदेश के प्रभारी सिंह ने आज यहां कहा कि अब तय हो गया है कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के दिन अब लद गये। प्रदेश को कोई नेता सक्षम नहीं है, इसलिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने सुश्री उमा भारती को प्रदेश की कमान सौंप अन्य नेताओं पर अविश्वास जताया है।

उन्होंने भ्रष्टाचार में लिप्त बहुजन समाज पार्टी की जमकर आलोचना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के मंत्रियों पर आरोप सिद्ध हुए, लेकिन मायावती ने किसी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज नहीं कराया। बसपा का ग्राफ गिरता नजर आ रहा है।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.