03 दिसम्बर 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
किशनगंज। बिहार के मुस्लिम बहुल किशनगंज जिले की एक पंचायत ने लड़कियों को मोबाइल फोन नहीं रखने और विवाहिता महिलाओं को घर के अंदर ही मोबाइल से बात करने का फरमान सुनाया है। पंचायत ने फरमान नहीं मानने पर आर्थिक जुर्माना लगाने का भी निर्णय लिया है।
कोचाधामन प्रखंड की सुंदरबाड़ी पंचायत के कुछ ग्रामीणों ने रविवार को बैठक कर सामाजिक सलाह समिति का गठन किया और उसे फैसले पर अमल कराने का दायित्व सौंपा। समिति के एक सदस्य ने बताया कि बैठक में लड़कियों को मोबाइल नहीं रखने के लिए कहा गया है। अगर किसी लड़की को मोबाइल फोन से बात करते पाया जाता है तो उसे 10,000 रुपये का जुर्माना भरना होगा।
उन्होंने बताया कि विवाहित महिलाओं को भी घर से बाहर मोबाइल से बात करने पर पाबंदी लगाई गई है, जबकि उन्हें घर के अंदर मोबाइल से बात करने की अनुमति दी गई है। अगर विवाहित महिलाएं फरमान नहीं मानती हैं तो उन पर 2,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। किसी लड़की के पास मोबाइल रखने की भी मनाही है।
बैठक की अध्यक्षता करने वाले ग्रामीण मंजूर आलम ने बताया कि मोबाइल के कारण लड़कियों में स्वच्छंदता की भावना आती है। खासकर विद्यालय और कॉलेज की लड़कियां मोबाइल से काफी प्रभावित होती हैं। इसके कारण प्रेम-प्रसंग के भी मामलों में भी वृद्धि हुई है। मोबाइल फोन के कारण समाज पर बुरा असर पड़ रहा है।
कोचाधामन प्रखंड के प्रखंड विकास अधिकारी संजय कुमार और थाना प्रभारी चितरंजन कुमार ने हालांकि ऐसी किसी भी पाबंदी से इंकार किया है। दोनों अधिकारियों ने कहा कि अगर ऐसी कोई पाबंदी लगाई गई है तो यह कानून के खिलाफ है। पूरे मामले की छानबीन की जाएगी और यदि इसमें कोई संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 5 वोट मिले
- UPA-2 के 4 साल, सोनिया-पीएम बोले, ‘हम तो एक हैं’
- सुनें, UPA-2 के जश्न पर सोनिया PM के लिए क्या बोलीं
- संयुक्त राष्ट्र ने रूस से मांगे अधिक शांति सैनिक
- लंदन में हमले की जानकारी रैपर ने ट्विटर पर डाली
- देखें, लंदन में आतंकी कैसे काट ले गए सैनिक का सिर
- मेक्सिको सिटी में इस सप्ताह मिर्च उत्सव
- देखें, फिक्सिंग पर दिल्ली पुलिस का सनसनीखेज खुलासा
- झारखंड में नक्सलियों ने की 2 ग्रामीणों की हत्या
- मप्र में 1,000 नि:शक्तजन शासकीय सेवा में शामिल
- देश की रणनीतिक सोच में बदलाव की जरूरत : प्रधानमंत्री
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- अब जैकलीन करेंगी सिर्फ ‘वैसी’ फिल्में!
- अल्काटेल, सलोरा के साथ मिलकर बेचेगी ‘स्मार्टफोन’
- सलमान खान, रोमानियन टीवी होस्ट लूलिया, क्या शादी की है तैयारी?
- अमेरिका में कौन हैं अनिल कपूर के ‘सात हिंदुस्तानी’?
- IPL spot fixing: पुलिस को कुछ क्रिकेटरों पर शक
- देखें, कैसा है 8 साल बाद आया गेमिंग गैजेट ‘xbox one’
- हवाई यात्रियों को लूटने की तैयारी में एयरलाइंस
- अनिल कपूर के बेटे को नहीं आना फिल्मों में!
- बॉलीवुड की राह पर चल पड़े सुरस्टार महेश बाबू
- अब नहीं चलेगी टेलीकॉम कंपनियों की जबरन लूटमार
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार













