facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
भोपाल। डेढ़ साल पहले भोपाल गैस त्रासदी मामले में अदालत का फैसला आने के बाद केन्द्र और मध्य प्रदेश की सरकार ने वादा किया कि किडनी और कैंसर के गंभीर मरीजों को दो-दो लाख रुपये मिलेंगे। मगर त्रासदी के 28 साल बाद भी हजारों मरीज मुआवजे से महरूम हैं। आपको बता दें कि 3 दिसंबर 1984 को भोपाल यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से जहरीली गैस निकलने से 15 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी, जबकि हजारों लोग गंभीर बीमारियों की चपेट में आ गए।
भोपाल की नगर निगम कॉलोनी में रहने वाली साबरा बी गैस हादसे के बाद से ही किडनी की बीमारी से परेशान हैं। अब नौबत ये आ गई है कि हफ्ते में दो मर्तबा डायलिसिस होती है। भोपाल मेमोरियल अस्पताल में इनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक साबिरा बी को ईएसआरडी यानि टोटल रीनल फेल्योर की बीमारी है। मगर कल्याण आयुक्त ने उन्हें टोटल रीनल फेल्योर में मिलने वाली मदद देने से साफ मना कर दिया है। राजेन्द्र नगर में रहने वाली शशिकला सिंह के पति अजय की मौत बारह साल पहले कैंसर से हुई। डेढ़ साल पहले हुए सरकार के ऐलान ने शशिकला के मन में मदद की उम्मीद जगा दी थी। लेकिन शशिकला को भी कोरा वादा मिला है।
गैस पीड़ित साबरा बी के मुताबिक डायलिसिस होता है। इससे कमजोरी होती है। किडनी की परेशानी है। चल फिर नहीं पाती। उन्होंने दो लाख का आवेदन निरस्त कर दिया। गैस पीड़ित शशिकला सिंह के मुताबिक ब्लड कैंसर से मौत हो गई तो पर्ची आई थी मेरे पास हम लोग कागज़ लेकर गये मगर कुछ हुआ नहीं, कुछ मिला नहीं अभी तक।
केन्द्र सरकार का ऐलान होने के बाद जैसे ही वेलफेयर कमिश्नर ने मुआवज़ा देने के लिए सूची मांगी तो भोपाल में 12,700 से ज्यादा गैस पीड़ितों ने कैंसर औऱ किडनी की बीमारी के मुआवज़े की अर्जी लगाई। लेकिन इसमें से मुआवज़े के लिए मंज़ूर हुये सिर्फ चार हज़ार मामले। गैस पीड़ित संगठनों का आरोप है कि सरकार मनमाने तरीके से मामलों को खारिज़ कर रही है।
भोपाल गैस पीड़ित महिला उद्योग संगठन संयोजक अब्दुल जब्बार के मुताबिक..
उस सबके बाद यहां जो मेडिकल एक्सपर्ट की टीम बनी उसने मनमाने डंग से नॉर्मस तय कर लिये। जो टोटल रीनल फेलुयर होगा तो ही उसे किडनी का केस कहेंगे। कैंसर में इस इस प्रकार का केस होगा तो ही हम कहेंगे। नतीजतन 12,700 में से 8,000 को मुआवज़ा नहीं मिला।
सरकार के मुताबिक कैंसर औऱ किडनी के मरीज तय करने का काम विशेषज्ञों की कमेटी को दिया गया है। जितना बजट है उसमें जरूरतमंदों की ही मदद की जा सकती है। गैस राहत मंत्री बाबूलाल गौर के मुताबिक आप दीजिये हम परीक्षण कराते हैं। लेकिन तथ्य होना चाहिए। मैं कह दूं कि बाबूलाल गौर ही गैस पीड़ित हैं। मैं कह दूं कि किडनी खराब हैं। जांच करवाएंगे आपकी। किडनी खराब नहीं तो आपको कैसे पांच लाख दे दें। जनता का पैसा है।
भोपाल गैस त्रासदी। दुनिया के सबसे खतरनाक औद्योगिक हादसे की अट्ठाईसवीं बरसी भी आ गई लेकिन इलाज औऱ मुआवजे की जो शिकायतें पहले साल हुईं थीं वो आज भी बरकरार है। भोपाल का पुराना शहर गवाह है कि केन्द्र औऱ राज्य सरकार ने इस शहर के लोगों के साथ इंसाफ़ नहीं किया है।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 5 वोट मिले
- UPA-2 के 4 साल, सोनिया-पीएम बोले, ‘हम तो एक हैं’
- सुनें, UPA-2 के जश्न पर सोनिया PM के लिए क्या बोलीं
- संयुक्त राष्ट्र ने रूस से मांगे अधिक शांति सैनिक
- लंदन में हमले की जानकारी रैपर ने ट्विटर पर डाली
- देखें, लंदन में आतंकी कैसे काट ले गए सैनिक का सिर
- मेक्सिको सिटी में इस सप्ताह मिर्च उत्सव
- देखें, फिक्सिंग पर दिल्ली पुलिस का सनसनीखेज खुलासा
- झारखंड में नक्सलियों ने की 2 ग्रामीणों की हत्या
- मप्र में 1,000 नि:शक्तजन शासकीय सेवा में शामिल
- देश की रणनीतिक सोच में बदलाव की जरूरत : प्रधानमंत्री
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- अब जैकलीन करेंगी सिर्फ ‘वैसी’ फिल्में!
- अल्काटेल, सलोरा के साथ मिलकर बेचेगी ‘स्मार्टफोन’
- सलमान खान, रोमानियन टीवी होस्ट लूलिया, क्या शादी की है तैयारी?
- अमेरिका में कौन हैं अनिल कपूर के ‘सात हिंदुस्तानी’?
- IPL spot fixing: पुलिस को कुछ क्रिकेटरों पर शक
- देखें, कैसा है 8 साल बाद आया गेमिंग गैजेट ‘xbox one’
- हवाई यात्रियों को लूटने की तैयारी में एयरलाइंस
- अनिल कपूर के बेटे को नहीं आना फिल्मों में!
- बॉलीवुड की राह पर चल पड़े सुरस्टार महेश बाबू
- अब नहीं चलेगी टेलीकॉम कंपनियों की जबरन लूटमार
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











