20 फरवरी 2013
आईबीएन-7
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
नई दिल्ली। आज और कल भारत बंद है और इसी के साथ आम आदमी के लिए मुसीबतों का दौर शुरू हो गया है। करीब ढाई करोड़ लोगों के हड़ताल पर जाने की आशंका के चलते बैंकिंग, इंश्योरेंस, टेलीकॉम, पोस्टल, तेल और गैस सेक्टर के कामकाज पर असर पड़ रहा है। सरकारी बसों, ऑटो और टैक्सी को लेकर भी मुसीबतें झेलनी पड़ रही हैं। हरियाणा के अंबाला में रोडवेज के एक कर्मचारी की धक्का-मुक्की के दौरान बस की चपेट में आने से मौत हो गई। यहां रोडवेज कर्मचारियों में बस चलाने को लेकर धक्का-मुक्की हुई। बंद को सफल बनाने के लिए कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान एक रोडवेज कैशियर बस की चपेट में आ गया। इससे गुस्साए साथी कर्मचारियों ने डीसीपी अंबाला की गाड़ी में तोड़फोड़ की और डिपो के दफ्तर में भी तोड़फोड़ की गई। दिल्ली में आधी रात से ही ऑटो और टैक्सियों ने चलना बंद कर दिया है। कुछ ऑटो वालों ने मुसाफिरों को उनकी मंजिल तक ले जाना चाहा, तो उनसे मारपीट की गई। जबरन उन्हें भी बंद में शामिल किया गया यानी सभी ऑटो ड्राइवर अपनी मर्जी से हड़ताल में शामिल नहीं हैं उनकी गाड़ियां जबरन भी रोकी जा रही है।
बिहार में सभी सरकारी बैंक, पोस्ट ऑफिस, एलआईसी ऑफिस बंद हैं। पटना के अधिकतर स्कूल बंद हैं। कुछ इलाकों में दुकानें भी बंद हैं। बस और ऑटो चल रहे हैं। बिहार राज्य मजदूर यूनियन, बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के लोगों ने बंद का समर्थन किया है। गुजरात स्टेट ट्रांसपोर्ट की साढ़े आठ हजार बसें नहीं दौड़ रही हैं। अहमदाबाद म्युनिसिपल ट्रांसपोर्ट की 600 बसें नहीं दौड़ रही हैं। बैंकिंग सुविधाएं पूरी तरह से ठप हैं। बीआरटीएस की बसें बढ़ाई गई हैं ताकि लोगों को असुविधा न हो। निजी ट्रांसपोर्ट भी इस हड़ताल के समर्थन में हैं हालांकि ऑटो यूनियन हड़ताल में शामिल नहीं है। दुकानें, दफ्तर और स्कूल सभी चल रहे हैं। गुजरात में किसी भी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। आगरा में बसें और ऑटो पूरी तरह बंद हैं। बैंक सेवाएं, बीमा, इनकम टैक्स दफ्तर पूरी तरह बंद हैं। पोस्टल सेवाएं भी बंद हैं हालांकि स्कूल-कॉलेजों पर कोई असर नहीं है। ट्रेनों पर फिलहाल कोई असर नहीं है। उड़ीसा में पब्लिक ट्रांसपोर्ट और ट्रेन यातायात प्रभावित हुआ है। भोपाल में ट्रांसपोर्ट सामान्य हैं और दुकानें खुली हैं लेकिन बैंक, पोस्ट ऑफिस, बीमा दफ्तर बंद हैं।
ट्रेड यूनियनों की क्या हैं मांगें-
मजदूर संगठनों की नजर में हड़ताल ही अकेला रास्ता बचा है जिससे सरकार को सुनने के लिए मजबूर किया जा सकता है। उनकी मांग है कि
- महंगाई के लिए जिम्मेदार सरकार की नीतियां बदली जाएं।
- महंगाई को देखते हुए न्यूनतम मजदूरी बढ़ाई जाए।
- सरकारी संगठनों में अनुकंपा के आधार पर नौकरी दी जाए।
- आटसोर्सिंग की जगह स्थायी आधार पर कर्मचारियों की भर्ती हो।
- सरकारी कंपनियों की हिस्सेदारी निजी कंपनियों को न बेचा जाए।
- बैंकों के विलय की नीति न लागू की जाए।
- केंद्रीय कर्मचारियों के लिए भी हर 5 साल में वेतन में संशोधन हो।
- नई पेंशन स्कीम बंद करके पुरानी लागू की जाए।
- श्रम कानूनों में श्रमिक विरोधी बदलाव की कोशिश न की जाए।
हड़ताल के व्यापक असर को भांपते हुए प्रधानमंत्री को एक दिन में दो बार हड़ताल न करने की अपील करनी पड़ी। हालांकि इस अपील का ट्रेड यूनियनों पर कोई असर नहीं पड़ा। इस हड़ताल से देश के हर हिस्से के लोग प्रभावित होंगे। इसलिए आज जब आप घर से बाहर निकलें तो पूरी जानकारी जुटाकर निकलें ताकि आप किसी परेशानी में न फंसे।
बंद से कौन-कौन से सेक्टर बेअसर हैं-
- मुंबई में बेस्ट की बसें, दिल्ली में डीटीसी बसें हड़ताल में शामिल नहीं हैं।
- मुंबई में 32 हजार काली-पीली टैक्सी और 3 हजार कूल कैब बेअसर।
- बेस्ट की 4 हजार बसें, 272 एसी बसें सड़कों पर
ऑटो की हड़ताल के चलते जरूरत पड़ने पर और बसें लगाई जाएंगी।
- दिल्ली मेट्रो का दावा मेट्रो सेवा पर कोई असर नहीं है। जरूरत पड़ी तो मेट्रो बढ़ाई जा सकती हैं।
- स्कूल बसें हड़ताल में शामिल नहीं होंगी।
- एटीएम और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन पर असर नहीं है।
- छोटे या फुटकर व्यापारी बंद में शामिल नहीं
दूध, पानी, बिजली जैसी जरूरी सेवाओं पर असर नहीं।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 7 वोट मिले
- वीकेंड मैगजीन: पाकिस्तान में नया निजाम, क्या खत्म होगी पुरानी दुश्मनी?
- अर्जेटीना के पूर्व तानाशाह की जेल में मौत
- विशेषज्ञों के सीरिया न पहुंच पाने पर मून ने खेद जताया
- पप्पू यादव CPM विधायक की हत्या के मामले में बरी
- यूएई, मिस्र ने उड्डयन क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा की
- सिद्धारमैया के मंत्रिमंडल में 28 मंत्री
- न्यूयॉर्क में रेलगाड़ियों की टक्कर, 60 घायल
- बिहार में बढ़ेगी गर्मी
- चीन में बारिश का कहर, 50 लोगों की मौत
- सीरियल ब्लास्ट से दहला इराक, 73 मरे, 148 घायल
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी राय: घोटालों, घूसकांड के बाद मंत्रियों के इस्तीफे न देने की केंद्र की सीनाजोरी पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- एडिट पेज : क्या हम अपने क्रिकेट को बाजारू पैसे, कॉलगर्ल्स और बाजारू धंधेबाजों से बचा पाएंगे?
- मंदसौरः विवाहित को डरा धमकार 3 माह तक किया रेप
- पैसा बढ़ाने वाली अवैध स्कीम पर RBI का शिकंजा
- अर्जेटीना के पूर्व तानाशाह की जेल में मौत
- IPL 6: चंदीला है फिक्सिंग के खेल का सबसे बड़ा खिलाड़ी
- बॉलीवुड का ‘राउड़ी राठौर’ अब बनेगा गब्बर
- रूस का जीडीपी गिरकर 1.6 प्रतिशत हुआ
- अब एक पहिए पर दौड़ेगी मोनो व्हील बाइक
- देखें, आलिया ने मोटापे से बचने के लिए ये क्या किया...
- ज्यादा किराया वसूलने पर एयरलाइंस को लगी फटकार
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











