18 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

भारत बंदः बिहार में आवागमन प्रभावित

20 फरवरी 2013
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

पटना। अपनी मांगों के समर्थन में 11 ट्रेड यूनियनों के दो दिवसीय भारत बंद के पहले दिन बुधवार को सुबह से ही बिहार में आवागमन पर असर दिखाई देने लगा। ट्रेड यूनियनों के नेता और वामदलों के बंद समर्थक झंडे, बैनरों के साथ सुबह से ही सड़कों पर उतर गए और बंद को सफल बनाने की कोशिश में जुट गए। पटना के सभी निजी विद्यालयों में भारत बंद को देखते हुए बुधवार और गुरुवार को छुट्टी घोषित कर दी गई है।

पटना, जहानाबाद और बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन पर बंद समर्थकों ने रेल पटरियों पर उतरकर जाम कर दिया, जिससे रेलगाड़ियों का आवागमन ठप हो गया। पटना में विक्रमशिला एक्सप्रेस, बिहारशरीफ में श्रमजीवी एक्सप्रेस को कई घंटों तक रोके रखा गया। जहानाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 83 को सुबह से ही जाम कर दिया गया।

पटना के अतिव्यस्त डाकबंगला चौराहे, वीरचंद पटेल सहित कई मार्गो पर बंद समर्थकों ने जाम कर दिए हैं। इस दौरान कई वाहनों को भी निशाना बनाया गया। नालंदा, गया, मुजफ्फरपुर में भी व्यपारिक प्रतिष्ठान और दुकानें बंद हैं, सड़कों पर आवागमन रोक दिया गया है।

एक अधिकारी के अनुसार, बंद को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध भी किए गए हैं। सभी इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। बंद के दौरान अभी तक कहीं से अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

भारत बंदः आज से महाबंद, दो दिन ठप रहेगा देश

भारत बंदः हड़ताल से होगा 20 हजार करोड़ का नुकसान

भारत बंदः बंद से कौन-कौन से सेक्टर है बेअसर

पढ़ें, वो 9 बातें जिनके चलते हुई हड़ताल

भारत बंद के दौरान ट्रेड यूनियन लीडर की मौत

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 5 वोट मिले

पाठकों की राय

18 मई 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, आलिया ने मोटापे से बचने के लिए ये क्या किया...
देखें, आलिया ने मोटापे से बचने के लिए ये क्या किया...
देखें, परिणीति करेंगी प्रियंका से कॉम्पटीशन
देखें, परिणीति करेंगी प्रियंका से कॉम्पटीशन
देखें, .....और कौन-कौन थे सट्टेबाजों के नजर में?
देखें, .....और कौन-कौन थे सट्टेबाजों के नजर में?


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.