20 सितम्बर 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
पटना। केन्द्र सरकार के आर्थिक नीतियों के कारण बढ़ी महंगाई, डीजल मूल्य वृद्घि और रसोई गैस की राशनिंग के विरोध में गुरूवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों और वामदलों के भारत बंद के दौरान बिहार में बंद समर्थकों ने कई अनोखे के तरीके अपनाकर विरोध दर्ज किया।
बेगूसराय में एक विधायक ने करीब एक किलोमीटर तक लोगों को बैठाकर खुद रिक्शा चलाया तो पटना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थकों ने बैलगाड़ी की सवारी की। भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद साइकिल की सवारी कर भाजपा कार्यालय पहुंचे।
बिहार: ‘भारत बंद’ का असर, रोकी गईं ट्रेनें
बिहार के बेगूसराय जिले के नगर विधायक और भाजपा के नेता सुरेन्द्र मेहता ने बंद केा लेकर सड़कों पर उतरे तथा डीजल में मूल्य वृद्घि का विरोध खुद रिक्शा चलाकर किया। विधायक ने स्टेशन चौक से ट्रैफिक चौक तक यात्रियों को बैठाकर रिक्शा चलया।
इस दौरान उन्होंने बंद में समर्थन देने के लिए आम लोगों को बधाई दी। विधायक ने कहा कि अब आमलोगों की स्थिति यही हो गई है। पेट्रोल के मूल्य पहले से ही ज्यादा हैं अब रही सही कसर डीजल के मूल्य में वृद्घि ने पूरी कर दी। वे कहते हैं कि केन्द्र सरकार जो भी बड़ा निर्णय लेती है वह जनविरोधी होती है जिस कारण हमलोगों को सड़क पर उतरना पड़ता है।
माया-मुलायम की मुट्ठी में मनमोहन सरकार की किस्मत
इधर, भाजपा के महिला कार्यकर्ताओं के पटना में बैलगाड़ी की सवारी कर अपना विरोध जताया। इस दौरान बैलगाड़ी पर विभिन्न प्रकार की सब्जी के साथ-साथ रसोई गैस के सिलेंडर भी रखे गए थे।
कार्यकर्ताओं का मानना है कि अब लोगों के लिए गाड़ियों पर चलना असंभव हो गया है, ऐसे में पुन: बैलगाड़ी ही आवागमन का साधन बचा है। गैस सिलेंडर भी अब केवल देखने को मिलेगी। रसोईघर में एक वर्ष में छह महीने गैस सिलेंडर नहीं ही पहुंच पाएगा।
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने केन्द्र सरकार के आर्थिक नीति के विरोध में बोरिंग रोड स्थित अपने आवास से भाजपा प्रदेश कार्यालय तक साइकिल की सवारी की। इस दौरान उनके समर्थक भी बड़ी संख्या में उनके साथ थे।
महंगाई, एफडीआई का विरोध, भाजपा का ‘भारत बंद’
उन्होंने कहा कि विदेशी कंपनियों के देश में आने से यहां के छोटे और गरीब व्यवसायी बेरोजगार हो जाएंगे तो दूसरी तरफ डीजल के मूल्य वृद्घि ने आम लोगों खासकर किसानों की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि डीजल और पेट्रोल में हुई मूल्य वृद्घि ने गांव के लोगों को वाहन घर में सजाकर रख देने के लिए मजबूर कर दिया है जिस कारण साइकिल की सवारी रह गई है।
डीजल, रसोई गैस ने लगाई आग, सड़कों पर उतरे लोग
फूटा महंगाई बम, डीजल हुआ 5 रुपये महंगा
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 3 वोट मिले
- मोदी की ‘विद्या सहायक स्कीम’ को सुप्रीम कोर्ट ने ‘विद्या शत्रु योजना’ बताया
- देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
- बैंगलोर में हो तो सुन लो, 15 दिन बाद नहीं मिलेगा पानी
- लालू यादव ने जेडीयू नेता को ‘एलसेशन’ कह डाला
- ताजमहल देखना गया था, गर्मी ने ले ली जान
- भारत-चीन के बीच 8 समझौते, मनमोहन जाएंगे चीन
- उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, कई जगह तापमान 45 डिग्री से ऊपर
- एक हिंदुस्तानी डॉक्टर, जिसके सम्मान में सिर झुकाता है चीन
- यमन के राष्ट्रपति ने यूएई के साथ संबंधों को सराहा
- ली के खिलाफ तिब्बतियों का प्रदर्शन
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: घोटालों, घूसकांड के बाद मंत्रियों के इस्तीफे न देने की केंद्र की सीनाजोरी पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- थम गई बाजारों की तेजी, सेंसेक्स 50 अंक गिरकर बंद
- ‘रमैया वस्ता वैया’ लगाएगी श्रुति हसन की नैया पार?
- घर में मुमताज को अकेली देख कर लिया बलात्कार
- मोदी की ‘विद्या सहायक स्कीम’ को सुप्रीम कोर्ट ने ‘विद्या शत्रु योजना’ बताया
- दिल को छू लेने वाली प्रेम कहानी है ‘रांझना’ की
- देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
- वाह! मर्सिडीज की महंगी कारें अब इतनी सस्ती मिलेंगी
- LIVE UPDATE: स्पॉट फिक्सिंग से जुड़ी हर ख़बर
- फूलों पर मंडराने वाली मधुमक्खियां अब ढूंढेगी बारुदी सुरंग
- देखें, कैसे रेलवे घूसकांड छापे की खबर हुई लीक...
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











