20 जनवरी 2012
वार्ता
अगरतला। त्रिपुरा की राजधानी अगरतला के सीमावर्ती इलाके में बांग्लादेश बॉर्डर गार्डस (बीजीबी) के जवानों ने आज सुबह अंधाधुंध गोलियां चलाकर एक ग्रामीण की हत्या कर दी, जिससे नाराज गांव वालों ने एक जवान को बंधक बना लिया।
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के प्रवक्ता बी. एस. रावत ने बताया कि बीजीबी के हवलदार नुतुफर रहमान के नेतृत्व में सशस्त्र 33वीं टुकड़ी ने सुबह करीब साढ़े छह बजे सीमा पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोलीबारी की चपेट में आकर एक भारतीय ग्रामीण शाह आलम (40) की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये। इस घटना से गुस्साये लोगों ने बीजीबी के जवानों पर धावा बोल दिया और रहमान को बंधक बना लिया, जबकि उसके साथी भागने में सफल रहे।
बीएसएफ के जवानों ने युवक को पीटकर मार डाला
रावत ने बताया कि जब बीएसएफ को इसकी सूचना मिली तो फौरन कार्रवाई करते हुए बीजीबी जवान को अपने कब्जे में ले लिया और घटनास्थल पर पड़े कारतूसों को इकट्ठा किया।
जवान को बाद में पुलिस को सौंप दिया गया। जानकारी मिलने पर बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी वहां पहुंचे और बाद में वहां बीएसएफ की बटालियनों और पुलिस को वहां शांति बनाये रखने के लिए तैनात कर दिया गया।
बीजीबी के हमले का कारण अभी पता नहीं चल सका है। संदेह जताया जा रहा है कि अवैध तस्करी के मामले को लेकर बीजीबी जवान ने गोलीबारी की है।

यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
प्रमुख ख़बरें
- स्पेशल रिपोर्ट: गर्मी से झुलसा देश, इंडिया @45 डिग्री!
- KBP: संगमा की दहाड़, समर्थन नहीं, तो निर्दलीय खड़ा हो जाऊंगा
- इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
- पायलटों की हड़ताल का 15वां दिन, नुकसान 250 करोड़!
- मनमोहन के बाद कौन पर राहुल, प्रणब आगे
- KBP: संगमा बोले, एक नजर इधर, मैं भी हूं रेस में!
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- देखें, कैसे पिता ने बच्चे को वॉशिंग मशीन में धोया?
- KBP: ममता नहीं चाहतीं प्रणब दा राष्ट्रपति बनें!
- आइसक्रीम के लिए हेलीकॉप्टर समुद्रतट पर उतार दिया!
आज के वीडियो
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार
Live TV | Stock Market India | IBNLive News | IBNKhabar Hindi News | Cricket News | In.com | हमारे बारे में | हमारा पता | हमें बताइए | विज्ञापन | अस्वीकरण | गोपनीयता | शर्तें | साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.