23 मई 2012
मायावती का आह्वान, हाथी का साथी ही बनकर रहें!
10 फरवरी 2012
वार्ता

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें


अमेठी।
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने मतदाताओं का आह्वान किया कि वे ‘हाथी का साथी’ ही बनकर रहें और विपक्ष के किसी भी लालच या भ्रम में नहीं आएं।

सुश्री मायावती ने आज सुलतानपुर और छत्रपति शाहूजी महाराजनगर (अमेठी) की संयुक्त चुनावसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि चुनाव आयोग की दहशत से विपक्षी दल उन्हें खुलेआम तो लालच नहीं देंगे, लेकिन चोरीछुपे लालच देकर भ्रमित कर सकते हैं इसलिए उन्हें किसी बहकावे में न आकर हाथी का साथी बनकर ही रहना है।

“कांग्रेस ने 40 साल में कुछ नहीं किया, 5 साल में क्या करेगी”



उन्होंने कहा कि प्रदेश में फिर से उनकी सरकार बनने पर किसानों, छात्रों व आम आदमी की मुख्य समस्या बनी बिजली 24 घंटे उपलब्ध करायी जाएगी तथा सभी गांवों का विकास होगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता से पांच साल मांग रही है। उन्होंने कहा कि यह वही पार्टी है जो अपने 40 सालों के शासन में गरीबी तक दूर नहीं कर पायी। उन्होंने कहा कि अमेठी गांधी परिवार की कर्मस्थली है और यहां भी वह विकास नहीं हुआ जो होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि यदि यहां विकास हुआ होता तो उन्हें (राहुल) आज घर-घर न जाना पड़ता और न ही परिवार को यहां डेरा डालना पड़ता, जबकि वे यहीं से सांसद हैं।

सुश्री मायावती ने कहा कि विकास नहीं होने की वजह से ही उन्हें यहां नुक्कड़ नाटक करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अमेठी के कारखाने बन्द पड़े हैं। इस क्षेत्र में बन्द उद्योगों को चालू करने के लिए प्रदेश ने केन्द्र से 500 करोड़ रुपये का पैकेज मांगा था, लेकिन नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जो विकास दिखायी दे रहा है वह राज्य सरकार ने अपने संसाधनों से किया है।

अगले पांच सालों में सभी गांवों को विकसित करने का वायदा दोहराते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेसनीत केन्द्र सरकार के कार्यकाल में अब तक 64 घोटाले हुए हैं। कांग्रेस प्रदेश के लोगों को भिखारी कहती है और वह खुद इन्हीं भिखारियों से वोट मांग रही है।

उन्होंने कहा कि सूबे में सपा की सरकार बनी तो गुण्डई चरम पर होगी। महिलाओं का घर से निकलना दूभर हो जाएगा और भाजपा आयी तो साम्प्रदायिकता को बढ़ावा मिलेगा।

अपनी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए सुश्री मायावती ने कहा कि उनका लक्ष्य एक करोड़ लोगों को रोजगार देना था, किन्तु 23 लाख लोगों को ही यह अवसर दे सकीं। इस बार सरकार बनी तो यह अधूरा लक्ष्य पूरा होगा।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 6 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.