21 अक्टूबर 2012
आईबीएन 7
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
मुंबई। शिव सेना प्रमुख बाल ठाकरे ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के कथित रूप से बिहारियों का मखौल उड़ाने वाले बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि आखिर बिहारी नेता और भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने इस मुद्दे पर चुप्पी क्यों साध रखी है। मोदी ने कथित रूप से अपने चुनाव प्रचार अभियान में कहा था कि वह गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार में किसी भी बिहारी को बर्दाश्त नहीं करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि मोदी ने यह बयान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को करारा जवाब देने के लिए दिया है। नीतीश कुमार ने कुछ वर्ष पहले बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान मोदी को बिहार में प्रवेश करने देने के इनकार कर दिया था। इस इनकार के पीछे नीतीश कुमार ने कानून व्यवस्था की स्थिति कायम रखने का हवाला दिया था।
ठाकरे ने अपनी पार्टी ने मुखपत्र सामना में कहा कि नीतीश कुमार ने कानून व्यवस्था की स्थिति बरकरार रखने के लिए नहीं बल्कि बिहारी मुसलमानों के बीच जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की साख बनाए रखने और उनका वोट पाने के लिए मोदी को बिहार में आने नहीं दिया था। जदयू बिहार में भाजपा की सहयोगी पार्टी है। उन्होंने कहा कि मोदी ने बदला लेने के मकसद से ऐसा बयान दिया लेकिन इस बयान में उन्होंने नीतीश कुमार के अलावा भाजपा के अन्य सभी वरिष्ठ बिहारी नेताओं के गुजरात प्रवेश पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, राजीव प्रताप रुडी, रवि शंकर प्रसाद, शाहनवाज हुसैन और अन्य सभी नेता बिहार के ही हैं।
मोदी के इस बयान से नीतीश कुमार ही नहीं बल्कि बिहार के हर निवासी का अपमान हुआ है। लेकिन मोदी के इस बयान पर कोई विरोध नहीं हुआ। पटना हो या नई दिल्ली कहीं काले झंडे नहीं दिखाए गए। परंतु अगर यही बात महाराष्ट्र में होती तो सभी बिहारी नेता और मजदूर आत्मसम्मान की गुहार लगाते। यहां तक कि छुटभैये नेता और लालू प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय स्तर पर यह मामला उठाया होता। उन्होंने कहा कि जब यही बात गुजरात में हुई तो सभी बिहारी नेता चुप रहे ऐसा लगता है कि जैसे गुजरात में बस मोदी ही हैं। बिहारियों को करारा जवाब देते हुए इस बार छठ पूजा नर्मदा नदी के तट पर ही करनी चहिए।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 6 वोट मिले
पाठकों की राय
22 मई 2013
Oct 28, 2012
Bala saheb thakre ji mai to u.P ka hu. Lekin aap jate jate plz sar aisa kae jaiye ki shiv sena mai sirf hindou vad srahe apne desh ke liye rahe aap ki soch bahut hi aachi rahi hai lekin aap se nivedan hai ki ye sab bhed bhav ko khatam kar ke ek nyi chach naya roup gathan kare aap jaisa ek aacha aour imandar neta aour swabhimani hindou vadi hona ye bharat mata ka aasirvad hai hum sabko sabhi hindou vadiyo ko desh vasyo ko aap ki jarurat hai aap jaldi se swasth ho jaye aour hum sab ke bicch me aap ki bahut hi jarurat hai kyon ki mumbai ki rakchha aap ke hath mai hai aapapne nirnay aour suchh buchh se kripya koi apne jaisa hi neta samne kare.Jay hind jay maharatra
Ankit S.N Tripathi Navi Mumbai
Oct 22, 2012
मैं पूरी तरह से एश बात से सहमत हू, भाई एश तरह की राजनीति से उपर उठ कर देश की प्रगती के बारे मैं सोचो वरना देश ख़तम हो जायगा , जे भारत
akhouri abhisek New Delhi
Oct 22, 2012
क्यों की मोदी शेर है , गर्जना करता है ,और तू शेरी का
D.G.PATEL U.S.A.
- सुनें, PM के लिए सुषमा स्वराज ये क्या बोलीं
- डॉक्टर कुटनिस के द्वार पहुंचे चीन के प्रधानमंत्री
- सुषमा बोलीं, नहीं देखा इतना ‘बौना’ प्रधानमंत्री
- भारत, अमेरिका कानून प्रवर्तन के मुद्दों पर सहयोग को सहमत
- खालिद को पेशी पर ले जाने वाले 9 पुलिसकर्मी निलंबित
- मप्र में बनेगा कारीगर आयोग
- बिहार में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 2 गिरफ्तार
- IN.COM Poll: 79% राहुल नहीं हासिल कर पाएंगे पिता राजीव गांधी जैसा मुकाम
- गाजियाबाद में एक ही परिवार के 7 लोगों की हत्या
- मप्र में भीषण गर्मी, 3 की मौत
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- IPL spot fixing: बांगलादेशी जिसने IPL खेला ही नहीं वह करता है...
- IPL Spot Fixing की फांस में बीसीसीआई चीफ का दामाद भी, विंदू के साथ था उठना-बैठना
- BLOG: कहीं फिक्स तो नहीं दिल्ली-मुंबई पुलिस का ‘IPL मैच’?
- IPL Spot Fixing: कौन हैं BCCI अध्यक्ष के दामाद?
- IPL6: द्रविड़ की स्ट्रेट ड्राइव या स्टेन की यॉर्कर?
- देखें, पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए घूस लेते DGP
- रॉकस्टार बेटे को ‘आवारा’ बनाने पर उतारु ऋषि कपूर
- ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ देव अब बनेंगे महान गणितज्ञ
- शुरू होगी हाई-स्पीड वाली रिलायंस की 4जी सर्विस
- मस्त-मस्त गर्ल रवीना कर रही हैं वापसी लेकिन...
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











