23 मई 2012
बजरंग दल ने जबरन शादी कराई प्रेमी युगलों की
15 फरवरी 2012
वार्ता

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें

हैदराबाद।
आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने वैलेंटाइन डे के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शित करते हुए सात प्रेमी युगलों की जबरन शादी करा दी।

बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता शहर के कई पार्कों में मंगलसूत्र लिए पहुंचे और कुछ जोड़ों का पीछा करके उन्हें पकड़ने के बाद भगवान राम के नाम पर जबरन उनकी शादी करा दी। हालांकि कुछ प्रेमी युगल उनकी पकड़ में आने से बच गए।

पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को जबरन विवाह कराने पर गिरफ्तार कर लिया।

उधर, मध्य प्रदेश में इजहार-ए-मोहब्बत के दिन वैलेंटाइन डे का विरोध कर रहे धर्मसेना एवं शिवसैनिकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया।

वैलेंटाइन डे पर फूहड़ता दिखी तो बुरा होगा!



वैलेंटाइन डे का विरोध करने वाले संगठन धर्मसेना के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने कहा कि यह दिन भारतीय संस्कृति व सभ्यता के लिए घातक है। वैलेंटाइन डे के बहाने पाश्चात्य संस्कृति देश में अपनी जड़ें जमा रही है। इस पर्व का विरोध कर रहे धर्मसेना के कार्यकर्ताओं को शहर का पोस इलाका कहलाने वाला सदर चौपाटी पर गिरफ्तार किया गया।

इसी प्रकार वैलेंटाइन डे के विरोध में आमदा एक दर्जन से अधिक अधिक शिवसैनिकों को मालवीय चौक से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और इन्हें जेल भेजा गया। शहर के प्रमुख मार्गों, उद्यानों, पिकनिक स्थनों पर पुलिस पहरेदारी रही।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.