14 अगस्त 2012
hindi.in.com
लोकपाल के मुद्दे पर संघर्ष कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने अब उजाले के लिए थोड़े अंधेरे की मांग की। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि इस स्वतंत्रता दिवस की शाम 8 बजे से नौ बजे तक घर की बिजली बंद रखकर भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम को समर्थन दें।
अन्ना ने दोहराया कि मानसून सत्र में सख्त लोकपाल विधेयक संसद में पेश नहीं हुआ तो 16 अगस्त से वे हर हाल में अनशन करेंगे। इसी के साथ उन्होंने पुणे की विवादित लवासा परियोजना की जांच कराने के लिए भी प्रधानमंत्री को पत्र लिखा।
अन्ना हजारे ने कहा कि सरकार ने अगर हमें जंतर-मंतर पर आंदोलन करने की इजाजत नहीं दी तो हम राजघाट पर अनशन करने का प्रयास करेंगे और कहीं पर भी आंदोलन करने नहीं दिया तो जेल में अनशन करेंगे। ये लोकतंत्र है इसमें आम जनता को आंदोलन करने का अधिकार है।
जाहिर है, अन्ना देश का मिजाज भांप रहे हैं। हाल में हुए कई सर्वेक्षण बताते हैं कि अन्ना की साख सरकार से कहीं ज्यादा है। यही वजह है कि अन्ना ने पुणे की लवासा परियोजना के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया है। ये परियोजना एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार के दिमाग की उपज कही जाती है। आरोप है कि इसके लिए पर्यावरण नियमों सहित तमाम कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन किया गया है। अन्ना ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर परियोजना की जांच कराके प्रभावित आदिवासियों को उनकी जमीन वापस करने की मांग की है।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 4 वोट मिले
- LIVE UPDATE: देशभर में बारिश का कहर
- मोदी के सामने अब तक जो आया ‘वो’ गया, नीतीश का क्या होगा?
- बारिश से देश का बुरा हाल, पहाड़ों से मैदानों तक सब पानी-पानी
- मनमोहन ने 5वीं बार ली राज्यसभा सांसद की शपथ
- चुनाव से ठीक पहले कैबिनेट में फेरबदल करेंगे PM
- उत्तराखंड में बादल फटा, 50 लापता
- भाजपा में अटल-आडवाणी युग समाप्त : नीतीश
- केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल सोमवार शाम को संभव
- खादी को बढ़ावा देने का ग्रामोद्योग विभाग का नायाब तरीका
- नीतीश बोले, ‘प्रोटोकॉल था इसलिये की मोदी की तारीफ’
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- cricket quiz 5: इनमें से किस टीम ने चैंपियन्स ट्रॉफी कभी नहीं जीती ?
- एडिट पेज: मोदी हो या आडवाणी, राजनीति में ये वक्त-वक्त की बात है!
- cricket quiz 1: पहला खिलाड़ी जिसे तीसरे अंपायर ने LBW आउट दिया?
- cricket quiz 2: वन डे में इंग्लैंड का सबसे सफल गेंदबाज कौन है?
- एडिट पेज: क्या ज़िया खान जैसी लड़कियां अपनी बेवकूफियों के चलते मरती हैं?
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- देखें, सन्नी लियोन का अलग अवतार
- LIVE UPDATE: देशभर में बारिश का कहर
- RBI से बेपरवाह बाजार, सेंसेक्स 142 अंक ऊपर बंद
- देखें, ‘पुलिसगिरी’में प्राची की दादागिरी
- देखें, क्या है विद्या का हॉट दिखने का सीक्रेट
- चूहों में होते हैं यादाश्त बढ़ाने वाले केमिकल
- लिंग परीक्षण कराकर फंस गये शाहरुख खान?
- ‘मिल्खा सिंह’ फरहान के कोच बने युवराज के पिता
- पीटरसन उबरे चोट से, खेल पाएंगे ऐशेज
- मोदी के सामने अब तक जो आया ‘वो’ गया, नीतीश का क्या होगा?
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











