09 अक्टूबर 2012
आईएएनएस
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
लखनऊ। देश में वर्ष 2014 में होने वाले आम चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी दलों ने अपनी-अपनी राजनीतिक जमीन तलाशनी शुरू कर दी है। मंगलवार को मायावती, उमा भारती और प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की रैलियों की वजह से प्रदेश में सियासी पारा अपने चरम पर है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती मंगलवार को राजधानी के रमाबाई मैदान से गरजेंगी वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की फायर ब्रांड नेता उमा भारती की बहुप्रतीक्षित गंगा समग्र यात्रा मंगलवार को बिहार से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी।
मायावती की रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए जहां बसपा ने पूरी ताकत झोंक दी है वहीं उमा की यात्रा की अगवानी के लिए प्रदेश के सभी आला नेताओं ने बिहार के बक्सर जिले से सटे बलियां में सोमवार रात से ही डेरा डाला हुआ है। उमा की यात्रा के स्वागत की तैयारियों के लिए भव्य इंतजाम किए गए हैं। मायावती जहां केंद्र की नीतियों के विरोध के बहाने अपनी ताकत की नुमाइश करेंगी वहीं उमा गंगा की निर्मलता और अविरलता के बहाने अपनी खोई जमीन वापस पाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही हैं।
उमा की गंगा समग्र यात्रा के बारे में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि राज्य के सभी नेता उमा की गंगा समग्र यात्रा की अगुवाई के लिए बलियां पहुंचे हुए हैं। उमा की यात्रा के दौरान जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। पाठक ने कहा इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी भी बुधवार को सहारनपुर में एक किसान रैली को सम्बोधित करेंगे।
दो पार्टियों की सरगर्मियों के बीच राज्य में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) भी मिशन 2014 में जुटी हुई है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार को आजमगढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान कन्या विद्या धन और बेरोजगारी भत्ता का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सपा ने पूरा जोर लगाया हुआ है। राजनीतिक टीकाकार राशिद खान ने कहा कि बसपा, सपा और भाजपा तीनों अपनी ताकत की नुमाइश करने में जुटी हुई हैं। यह सारी कवायद लोकसभा चुनाव को लेकर ही है। अब ऐसा माना जाना चाहिए कि राजनीतिक दलों ने मिशन 2014 के लिए अपना-अपना आगाज कर दिया है।
अखिलेश बोले, बसपा को पत्थरों से प्यार, हमें पड़ों से लगाव
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 1 वोट मिले
- वीकेंड मैगजीन: पाकिस्तान में नया निजाम, क्या खत्म होगी पुरानी दुश्मनी?
- अर्जेटीना के पूर्व तानाशाह की जेल में मौत
- विशेषज्ञों के सीरिया न पहुंच पाने पर मून ने खेद जताया
- पप्पू यादव CPM विधायक की हत्या के मामले में बरी
- यूएई, मिस्र ने उड्डयन क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा की
- सिद्धारमैया के मंत्रिमंडल में 28 मंत्री
- न्यूयॉर्क में रेलगाड़ियों की टक्कर, 60 घायल
- बिहार में बढ़ेगी गर्मी
- चीन में बारिश का कहर, 50 लोगों की मौत
- सीरियल ब्लास्ट से दहला इराक, 73 मरे, 148 घायल
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी राय: घोटालों, घूसकांड के बाद मंत्रियों के इस्तीफे न देने की केंद्र की सीनाजोरी पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- एडिट पेज : क्या हम अपने क्रिकेट को बाजारू पैसे, कॉलगर्ल्स और बाजारू धंधेबाजों से बचा पाएंगे?
- मंदसौरः विवाहित को डरा धमकार 3 माह तक किया रेप
- पैसा बढ़ाने वाली अवैध स्कीम पर RBI का शिकंजा
- अर्जेटीना के पूर्व तानाशाह की जेल में मौत
- IPL 6: चंदीला है फिक्सिंग के खेल का सबसे बड़ा खिलाड़ी
- बॉलीवुड का ‘राउड़ी राठौर’ अब बनेगा गब्बर
- रूस का जीडीपी गिरकर 1.6 प्रतिशत हुआ
- अब एक पहिए पर दौड़ेगी मोनो व्हील बाइक
- देखें, आलिया ने मोटापे से बचने के लिए ये क्या किया...
- ज्यादा किराया वसूलने पर एयरलाइंस को लगी फटकार
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











