07 जनवरी 2013
CNN-IBN
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
नई दिल्ली। दिल्ली में हुई गैंगरेप की घटना के बाद कई लोगों के बेतुके बयान सामने आए। अब जाने-माने संत आसारामजी बापू का नाम भी इस फहरिस्त में शामिल हो गया है। आसाराम जी बापू के मुताबिक इस घटना के लिए पीड़ित लड़की भी जिम्मेदार थी क्योंकि ताली एक हाथ से नहीं बजती। उनका तो यह भी मानना है कि 6 आरोपियों के सामने अगर वह उनको रोकने की गुहार लगाती तो शायद वह बच सकती थी। इससे उसकी इज्जत और जिंदगी दोनों बनी रहती।
क्या है बयान
आसाराम ने गैंगरेप के लिए बलात्कारियों के साथ-साथ रेप पीड़िता को भी बराबर का जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि ताली एक हाथ से नहीं बजती, दोनों हाथों से बजती है। उन्होंने कहा कि रेप के लिए लड़की का भी दोषी है। वह चाहती तो आरोपियों को भाई कहकर, उनके हाथ-पैर जोड़ सकती थी, जिससे वह बच जाती। लेकिन, उसने ऐसा नहीं किया। आसाराम ने यह भी कहा कि उस लड़की ने सरस्वती मंत्र का जाप नहीं किया था। अगर वह ऐसा करती तो मूवी देखने के बाद अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ किसी बस में नहीं बैठती।
बापू के बयान पर राजनीति गरमाया
आसाराम बापू के इस विवादास्पद बयान के बाद तमाम राजनेताओं द्वारा इसकी भर्त्सना की जा रही है। आसाराम के इस बयान पर कांग्रेस नेता राशिद आल्वी ने कहा कि राजनेताओं के साथ अब धार्मिक संतो को भी इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि वह बोलने से पहले एक बार सोचें। भाजपा नेता बलबीर पुंज ने कहा कि उनका बयान निंदनीय तो है ही साथ ही हास्यास्पद भी है। भाजपा के प्रवक्ता रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि यह असहनीय है। दिल्ली की बेटी दामिनी पर की गयी आसाराम बापू की टिप्पणी काफी दुखद है। मैं चाहता हूं कि आसाराम बापू सोचें कि उन्होंने क्या कहा है और तुरंत अपना बयान वापस लें।
आसाराम की धमकी, उखाड़ फेंकेंगे मोदी सरकार
ऐसा पहली बार नहीं है कि आसाराम बापू ने विवादित बयान दिया है। इससे पहले उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को उखाड़ फेंकने की धमकी दी थी। उन्होंने कहा था कि अगर सरकार ने उन्हें सोमनाथ में सत्संग करने से रोका तो हम उसे उखाड़ फेंकेंगे।
सोनिया गांधी को भी नहीं छोड़ा
आसाराम ने रायपुर में कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से सोनिया गांधी को देश छोड़कर जाने के लिए कहा था। उनके इस विवादास्पद बयान पर कांग्रेस ने आध्यात्मिक गुरु को गिरफ्तार करने की मांग की थी।
दिल्ली गैंगरेप पर आसाराम बापू का बयान तब आया है जब पीड़ित लड़की के केस की सुनवाई दिल्ली के साकेत कोर्ट में चल रही है। गौरतलब है कि वह 16 दिसंबर को वसंत विहार इलाके में एक चलती बस में दिल्ली की एक छात्रा का गैंगरेप हुआ था। इसके बाद पूरे देश में आक्रोश और विरोध के स्वर गूंज उठे थे। पीड़ित लड़की की मौत सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में 29 दिसंबर को हो गयी थी।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 6 वोट मिले
पाठकों की राय
23 मई 2013
Jan 10, 2013
Is he mad? If not thn want to say this old man only think before u speak./
anita lucknow
Jan 09, 2013
Main to soch raha hoon ki sabhi ladkiyan ek saath ishwar ko yaad karke sabko bahi bol dain....... Aur dekhe result asharam ki kahni ka jo unhone kahi hai ....Aur agar iske baad ek bhi rape hota to bapu ji ko apne aap ko sant kahne ka dhonge band kar dena chahiye............ Soory lekin kya karein baapuji aakhir hum ek sacche deshbhakt hain.
RAJNISH KUMAR allahabad
Jan 09, 2013
आसाराम बापू वो लड़की पहले ही काफ़ी तखलिफ़ सहचुकी है.कम्सेकम अब तो उसे छोड़ दो.
minakshi thakur nagpur
Jan 08, 2013
मीडीया वाले तो trp के लिए कितने हद तक गिर सकते है आज पूरी दुनिया देख रही है, संतो को भी नही छोड़ा अब तो इनकी खेर नही है !
Sonu Jaipur
Jan 08, 2013
तुमने अपना बेटा क्यों नही बनाया/ यदि बनाया होता तो अत्याचार नही होता
Kumar Gaya
Jan 08, 2013
हर किसी को पता नही क्यो इस केस पे बयान देने की पड़ी है ? आसाराम जी के पास इस घटना के लिए कहने के लिए कोई सही उपाय या बात नही थी , तो अपना मूह चुप रखते, फालतू बकवास करने की क्या ज़रूरत थी ? इस से तो अच्छे तो बाबा रामदेव है जो रिपिस्टो को सज़ा दिलवाने के धरना देने चले आए थे और आसाराम जी बस अपने चंदे मे ही लगे रहते है | आसाराम जी को भारत भूमि के भले के लिए आत्मचिंतन करना चाहिए | हर प्राणी मे भगवान है ऐसा कहने वाले सारे संत घर मे सो रहे है ? किसी ने भी पीडिता के परिवार से मिलना, उनको सांत्वना देना उचित नही समझा ?
Ranbir singh jodhpur
Jan 08, 2013
बापू जी अगर दामिनी की जगह आपकी बेटी होती तो क्या आप भी उसे ये ही गुरु मन्त्र बताते की जो तुम्हारे साथ ऐसी हरकत करे तो उसे अपना भाई बना लेना और उसके पैर पकड़ लेना.
sunil kchhwaha niwas mandla (m.p)
Jan 08, 2013
आसा राम की बीवी का रेप होता तो बताता की रेप कैसे होता है.
Prashant Gurgaon
Jan 08, 2013
स्वामीजी, आपको मालूम है? रेप क्या होता है, उसपर शारीरिक और मानसिक दोने का रेप हुआ है, अगर लड़की शरीर से बच जाती फिर भी मानसिक तासे तो मर ही जाती ना? बेहतर है आप फिरसे रामायण / महाभारत पढ़ो. अगर पड़ने मे तकलीफ़ है, तो सिर्फ़ ;सीता-अपहरणद्रोपति-अपमान पढ़ो. तो आप यह नही कहते यहा पर दोनो दोषी है(यहा पर एक कबिरजी का दोहा याद आया,बड़ा हुआ तो क्या हुआ, जैसे पेड़ खजूर ...)
naren China
Jan 07, 2013
Ye sant nhi dongi hai.... Iske sath bhi wahi suluk karna chahiye jo damini k sath hua . Tab pata chalega is ko.
mukesh hissar
Jan 07, 2013
असरामजी बापूजी ने जो कहा वह सही कहा जब ड्रॉपड़ी का चिर हरण हुआ तो ड्रॉपड़ी ने भगवान कृष्ण को याद किया तो भगवान बचाने आए हाथी को मगरमच ने जदपा तो भगवान को याद किया तो भगवान ब्चाने आए एटिहास गवाह हे अगर एक बेटी दुविधा मे पद जाए ओर भगवान को याद करे तो भगवान ज़रूर उन कुकर्मियो से बचाते दुनिया मे जिसका कोई नही होता उसका भगवान होता हे ससकरती अची नही इसे नही अपनाना भारतीय ससकरती अछी हे इसे अपनाना चाहिए
PITHARAM HYDRABAD
Jan 07, 2013
तू ढोंगी बाबा है.लोगो को बड़े बड़े उपदेश देता है और तेरे मन मे गंदे विचार भरे हुए है.लोगो के पेसे पर तू मोज कर रहा है .अभी लोगो का ध्यान तेरी तरफ नही है .दामनि को इंसाफ़ दिलवाने की तरफ है.जब वो उस काम से फ्री हो जाएगे तब तेरी खबर लेगे फिर तू अपनी धोती को समभाल कर रखियो देखते है तू केसे बचता है. हा --हा --हा गुड लक.
anita melbourne australia
Jan 07, 2013
असारअमजी को यूयेसेस रात की . मालूम नही है.य्हे 6 लोग रेप करने के लिए ही बस ले के निकले थे.पुरि बात संज़े बगैर बोलना इनको शोभा नही देता.
VS Maheshwari amravati
Jan 07, 2013
He is gone mad...He should contact to a doctor who can treat his mantal fever. People like you are burden on our earth..Go to hell..
Akki ahmedabad
Jan 07, 2013
Isko to juto se marna chahiye....Jb isk family se kisi k sath hota aisa tab dekhta kya statement deta ye..
abhishek pune
Jan 07, 2013
आशा राम तेरा बेटा खुद एक ........... है, तेरे आश्रम मे वह इसी प्रकार की घिनोनी हरकत करता है ! इसी लिए तू इस प्रकार की बात कर रहा है !
RAJESH KUMAR SINGH NARHI (NAGRA) BALLIA - UP
- सुनें, PM के लिए सुषमा स्वराज ये क्या बोलीं
- डॉक्टर कुटनिस के द्वार पहुंचे चीन के प्रधानमंत्री
- सुषमा बोलीं, नहीं देखा इतना ‘बौना’ प्रधानमंत्री
- भारत, अमेरिका कानून प्रवर्तन के मुद्दों पर सहयोग को सहमत
- खालिद को पेशी पर ले जाने वाले 9 पुलिसकर्मी निलंबित
- मप्र में बनेगा कारीगर आयोग
- बिहार में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 2 गिरफ्तार
- IN.COM Poll: 79% राहुल नहीं हासिल कर पाएंगे पिता राजीव गांधी जैसा मुकाम
- गाजियाबाद में एक ही परिवार के 7 लोगों की हत्या
- मप्र में भीषण गर्मी, 3 की मौत
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- IPL spot fixing: बांगलादेशी जिसने IPL खेला ही नहीं वह करता है...
- IPL Spot Fixing की फांस में बीसीसीआई चीफ का दामाद भी, विंदू के साथ था उठना-बैठना
- BLOG: कहीं फिक्स तो नहीं दिल्ली-मुंबई पुलिस का ‘IPL मैच’?
- IPL Spot Fixing: कौन हैं BCCI अध्यक्ष के दामाद?
- IPL6: द्रविड़ की स्ट्रेट ड्राइव या स्टेन की यॉर्कर?
- देखें, पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए घूस लेते DGP
- रॉकस्टार बेटे को ‘आवारा’ बनाने पर उतारु ऋषि कपूर
- ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ देव अब बनेंगे महान गणितज्ञ
- शुरू होगी हाई-स्पीड वाली रिलायंस की 4जी सर्विस
- मस्त-मस्त गर्ल रवीना कर रही हैं वापसी लेकिन...
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











