06 फरवरी 2013
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
विदिशा। दिल्ली गैंगरेप की शिकार पीड़िता को ही दोषी ठहराने वाले आसाराम बापू एक बार फिर अपनी हरकतों की वजह से विवादों में हैं। मध्य प्रदेश के विदिशा में चार फरवरी को हुए एक सत्संग कार्यक्रम में आसाराम ने अपने एक भक्त को लात मारी दी। श्रद्धालु ने बापू का आशीर्वाद पाने के लिए चरण स्पर्श किया था, मगर बापू ने उसे आशीर्वाद देने की बजाय लात मार दी। प्रवचन के बाद बापू भक्तों के बीच थे, तभी बुजुर्ग अमन सिंह दांगी ने चरण स्पर्श करने की कोशिश की, तभी बापू ने दांगी को आशीर्वाद देने की बजाय लात मार दी। अमन का कहना है कि वह बापू का आशीर्वाद लेने गए थे, मगर उन्हें लात मारे जाने से वह आहत हैं। इस वजह से बीती रात उन्हें नींद नहीं आई। वह समझ नहीं पा रहे हैं कि बापू ने ऐसा क्यों किया, जबकि वह कई वर्षों से बापू के भक्त हैं।
आसाराम बापू ने पत्रकार को मारा थप्पड़
समय-समय पर आपा खोने वाले आसाराम ने कुछ महीनों पहले गाजियाबाद में भी एक पत्रकार के सवाल पूछने पर उसे घूंसा रसीद कर दिया था। आरोप है कि रोहित गुप्ता नाम का पत्रकार आसाराम बापू के समारोह की कवरेज करने गया था। इसी दौरान आसाराम के समर्थकों ने पत्रकार पर हमला कर दिया और उसकी पिटाई की। पत्रकार का आरोप है कि आसाराम बापू ने ही समर्थकों को हमले के लिए उकसाया था।
आसाराम बापू हड़प गए 700 करोड़ की जमीन?
आसाराम और उनके बेटे पर मध्य प्रदेश के रतलाम में 700 करोड़ रुपए की जमीन हड़पने का संगीन आरोप लगा है। आरोप है कि साल 2001 में रतलाम की एक फैक्ट्री की जमीन आसाराम ने सतसंग के लिए किराए पर ली थी, जिसपर उन्होंने कब्जा जमा लिया। नारायण साईं की वेबसाईट में मंदिर के पास की जमीन आसाराम अपनी बता रहे हैं। पूरे 200 एकड़ जमीन कब्जा करने का आरोप आसाराम पर लग रहा है। आरोप है कि मध्य प्रदेश के रतलाम की 200 एकड़ जमीन पर आसाराम और उनके बेटे नारायण ने साल 2001 से कब्जा कर रखा है।
आसाराम बोले, बलात्कारियों को भाई क्यों नहीं बोला?
आसाराम बापू के मुताबिक दिल्ली गैंगरेप घटना के लिए पीड़ित लड़की भी जिम्मेदार थी क्योंकि ताली एक हाथ से नहीं बजती। उनका तो यह भी मानना था कि 6 आरोपियों के सामने अगर वह उनको रोकने की गुहार लगाती तो शायद वह बच सकती थी। इससे उसकी इज्जत और जिंदगी दोनों बनी रहती।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 7 वोट मिले
पाठकों की राय
24 मई 2013
Mar 08, 2013
Shabhi galat comment write karane vale khud hi galat hai.............
Devraj allahabad
Feb 11, 2013
लोग गधे है जो ऐसे ढोंगी ठग बाबाओ पर विस्वाश करते है
Megha Das Delhi
Feb 09, 2013
पब्लिक है जो ऐसे लोग को भगवान मानती है
singh mumbai
Feb 09, 2013
वो श्रद्धालु लात खाने का ही पात्र था, पहली बार असाराम ने एक ठीक कम किया है... ऐसे श्रद्धालु को लात ही मिलनी चाहिए
Vijay Singh Varanasi
Feb 09, 2013
सठिया गया है बुड्ढा!!!
kaafi pune
Feb 08, 2013
सब पैसा और नाम का मामला है ना वा साधु ह ना ही कोई प्रोफेसर बस वह डोगी है
nizam siddarth nager
Feb 07, 2013
चोर के दाढ़ी मे तिनका
MITHILESH KUMAR new delhi
Feb 07, 2013
बाबा जी आपके उपर बार बार कुछ ना कुछ आपत्तिजनक ख़बरे आती रहती है. बाबा आप धर्म की बात करेगे तो अच्छा लगेग.बस....................
MITHILESH KUMAR new delhi
Feb 07, 2013
यह अनुचित हे/ बाबा के खिलाफ लात खाने वेल को 323 आई पी सी का इस्तगासा कर देना चाहिए/ धर्म के व्यापारी बाबा अपना आपा खोते जेया रहे हे लगता हे उमरा का असर बापू पर हो रहा हे/
N.K.Tiwari. Ujjain (M.P)
Feb 06, 2013
सरकारी का दामाद है इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की जाती है...............
chan delh
Feb 06, 2013
आशाराम बापू भूल रहे है कि आप ग्यान गंगा बहाने आये है ना की विष गंगा बहाने .आपसे अनुरोध कि आप अपनी भाषा शैली पर विशेष ध्यान दे जो किसी के दिल को ना क्स्ट हो और ना ही किसी को शारीरिक पीड़ा दे .
c.v.singh noida
- राहुल गांधी बोले, ‘मुझे मां की तरह नरम मत समझना’
- मोदी पर भड़कीं सुषमा का मीटिंग से वॉकआउट
- देखें, आडवाणी ने मोदी को हटा किसको चुना
- BCCI चीफ श्रीनिवासन, समलैंगिक बेटे के बीच पुराने-नये विवादों की पूरी कहानी
- आतंकियों के साथ मुठभेड़ में तीन जवान शहीद
- देखें, वो ‘ब्रेव लेडी’ जो लंदन में आतंकियों से भिड़ी
- चीनी कैथोलिकों को भयमुक्त धार्मिक कार्य करने दें : पोप
- PM पद की रेस से हटने की तैयार नहीं आडवाणी, मोदी के खिलाफ रचा ‘चक्रव्यूह’
- ब्रिटिश सैनिक का सिर काटने वाले आतंकियों से जा भिड़ी वो ‘हिम्मतवाली’
- उप्र में प्रबंधन गुरु सिखाएंगे पुलिसकर्मियों को टीम भावना
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- PM पद की रेस से हटने की तैयार नहीं आडवाणी, मोदी के खिलाफ रचा ‘चक्रव्यूह’
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- LIVE UPDATE: IPL फिक्सिंग से जुड़ी पल-पल की ख़बर
- देखें, पैसों के लिए गर्भाशय निकालते कातिल डॉक्टर
- IPL 6: कौन चमकेगा, नीता का जॉनसन या शिल्पा का वॉटसन?
- यूपी@47: जला देने वाली गर्मी पड़ रही है
- विंदू ने कटा दी नाक, IPL स्पॉट फिक्सिंग से बॉलीवुड भी नाराज!
- एयरटेल के बाद बंद हो सकती है आइडिया की 3जी
- IPL spot fiixing: विंदू बने थे असद रऊफ के ‘लव गुरु’
- लौटी बाजारों की रौनक, सेंसेक्स 30 अंक ऊपर बंद
- संजय दत्त की मां नर्गिस ने इतनी कम उम्र में ही..!
- देखें, प्रीति ने खोले ‘इश्क इन पेरिस’ से जुड़े कई राज
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











