17 अक्टूबर 2012
ibnlive.com
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल की राजनीतिक पार्टी के नाम की घोषणा भले ही नहीं हुई हो, लेकिन उनके तेवरों ने तमाम राजनेताओं की नींद उड़ा दी है। 2 अक्टूबर को राजनीति में उतरने वाले केजरीवाल ने सबसे पहले सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा और डीएलएफ डील का खुलासा किया फिर ‘बिजली-पानी’ सत्याग्रह कर दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का चैन छीन लिया। इसके बाद केजरीवाल ने कानून मंत्री सलमान खुर्शीद का पर्दाफाश किया अब 17 अक्टूबर यानी आज वो फिर एक पर्दाफाश करने वाले है।
सिंचाई घोटाले में पहले उठाए थे गडकरी की भूमिका पर सवाल
इंडिया अगेंस्ट करप्शन की कार्यकर्ता अंजलि दमानिया के मुताबिक अरविंद केजरीवाल की बंदूक अब देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन गडकरी की ओर घूमने वाली है और वो आज गडकरी के खिलाफ आरोपपत्र जारी करेंगे। बीजेपी अध्यक्ष नितिन गडकरी पर अंजलि दमानिया ने महाराष्ट्र के सिंचाई घोटाले में शामिल होने और इसे दबाने का आरोप लगाया था। इसके बाद केजरीवाल ने सवाल दागा था कि गडकरी की शरद पवार के साथ क्या डील है?
कांग्रेस को खुलासों का बेसब्री से इंतजार
जाहिर है, राबर्ट वाड्रा पर अरविंद केजरीवाल के हमले के बाद पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करने वाली बीजेपी के सुर इस बार बदले हुए हैं। चूंकि मामला इस बार अपनी ही पार्टी के अध्यक्ष का है, इसलिए उसने चुप रहने की रणनीति बनाई है। पार्टी नेताओं का कहना है कि केजरीवाल कुछ भी बोलें, हम जवाब नहीं देंगे। वहीं, पहले वाड्रा और उसके बाद केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद पर केजरीवाल के हमलों से परेशान कांग्रेस गडकरी को निशाना बनाए जाने का इंतजार कर रही है।
दिग्गी राजा ने केजरीवाल को चेताया
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने चेताया है कि अगर केजरीवाल ने गडकरी को बख्शा तो उन्हें जवाब देना पड़ेगा। बहरहाल मुद्दा चाहे कानून मंत्री सलमान खुर्शीद के ट्रस्ट का हो या रॉबर्ट वाड्रा पर हमले का, या फिर दिल्ली की जनता को परेशान करने वाले बिजली बिलों का, जिस तरह से अरविंद केजरीवाल इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच गए हैं उसने मुख्य विपक्षी दल बतौर बीजेपी की भूमिका पर सवाल उठा दिए हैं। ऐसे में अगर केजरीवाल बीजेपी अध्यक्ष पर सीधा और जोरदार हमला करते हैं, तो पार्टी की मुश्किलें बढ़ना तय है।
वाड्रा की डील रद करने वाले IAS को हत्या की धमकी
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 5 वोट मिले
- देखें, पाक में हिंदुओं के साथ क्या-क्या जुल्म होते हैं
- IN.COM Poll: 83% बोले, फिक्सिंग में फंसे बड़े-बड़े नामों को नहीं मिल पाएगी सजा
- इज्जत बचाने के लिए बेटी संग ट्रक से कूदी महिला, मौत
- उप्र में लू का कहर जारी, पारा 46 से अधिक
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- बिहार में मुखिया के पति की हत्या, 35 गिरफ्तार
- पाकिस्तान में गैस सिलेंडर फटा, 15 बच्चों की मौत
- देखें, इंटरनेशनल न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’
- कश्मीर में नियंत्रण रेखा के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल
- दिल्ली में एक और गर्म दिन
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- PM पद की रेस से हटने को तैयार नहीं आडवाणी, मोदी के खिलाफ रचा ‘चक्रव्यूह’
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- लालू बोले, ‘नीतीसवा तो गणेश जी को दूध पिलाने वाली पार्टी की गोद में बैठा है’
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- देखें, फिक्सिंग पर BCCI बनाएगी कड़ा कानून
- IPL Spot Fixing: ये हैं पब्लिक के मजेदार जोक्स-ट्वीट्स
- वीकेंड मैग़जीन:- राजनीति, स्पोर्ट्स, बॉलीवुड से अलग खबरें!
- देखें, कार-बाइक की दुनिया में क्या कुछ आया नया
- देखें, पाक में हिंदुओं के साथ क्या-क्या जुल्म होते हैं
- देखें, अफसर को लोगों ने कैसे पटक-पटक कर पीटा
- इतनी जल्दी हर लड़की के दिल में बस गया ये ‘स्टूडेंट’
- देखें, शाहरुख की दबंगई, छीन ली सलमान की आवाज़
- ‘फटा पोस्टर निकला हीरो’ में सल्लू-आमिर साथ-साथ
- देखें, सट्टेबाजी पर मयप्पन ने कैसे गुनाह कबूला
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











