25 नवंबर 2012
आईबीएन 7
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
नई दिल्ली। टीम केजरीवाल ने आखिरकार अपनी पार्टी बना ली है। पार्टी का नाम आम आदमी पार्टी रखा गया है और उसका ढांचा राजधानी दिल्ली से लेकर गांवों तक फैला होगा। कांस्टीट्यूशन क्लब में हुई नेशनल काउंसिल की बैठक में पार्टी का संवैधानिक ढांचा तय हो गया है। पार्टी में आंतरिक लोकपाल भी होगा और एक परिवार का एक ही सदस्य पदाधिकारी होगा। 26 नवंबर को जंतर-मंतर पर पार्टी की पहली रैली होगी।
आम आदमी के नाम की टोपी लगा कर सियासी मैदान में कूदे अरविंद केजरीवाल ने अपनी पार्टी का नाम भी आम आदमी पार्टी ही रखा। आम आदमी से जोड़ कर पार्टी के लुभावने नारे केजरीवाल ने ट्विटर पर उछाल दिए। उन्होंने ट्वीट किया कि मैं हूं आम आदमी-मैं लूंगा स्वराज, मैं हूं आम आदमी-मैं लूंगा पूर्ण आजादी। मैं हूं आम औरत-मैं दूर करूंगी महंगाई।
जाहिर है वोटों के लोकतंत्र में आम आदमी की बड़ी अहमियत है। नेताओं के भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे अरविंद केजरीवाल की पार्टी को भी इसी आम आदमी का सहारा है। पार्टी नेता संजय सिंह ने कहा कि यहां जो लोग आए हैं वो आम आदमी हैं। जो इस देश की पीड़ा को समझ भी रहे हैं और उसके निवारण के लिए काम भी कर रहे हैं। सालों से भुगत रहे हैं भ्रष्टाचार को। ये लोग परिवर्तन कर सकते हैं। हम इस लड़ाई को अंतिम परिणाम तक लेकर जाएंगे। स्वराज के सपने को पूरा करने तक ये लड़ाई जाएगी।
आम आदमी पार्टी ने अपना ढांचा राजधानी से गांव तक फैलाया है। दिल्ली में एक सेंट्रल कमेटी होगी जिसमें राष्ट्रीय परिषद और राष्ट्रीय कार्यकारिणी होगी। इसका एक राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर भी होगा। इसी तरह राज्यों में स्टेट कमेटी की परिषद और कार्यकारिणी होगी और उसका भी स्टेट कोऑर्डिनेटर होगा। ये ढांचा जस का तस जिले और गांव तक जाएगा। जिला परिषद का खाका हर ब्लॉक कमेटी से चुन कर आए दो-दो कोऑर्डिनेटरों से तैयार होगा। इसी तरह ब्लॉक परिषद भी ग्राम कमेटी से आए दो-दो कोऑर्डिनेटर की मदद से तैयार होगी। एक सवाल ये कि परिषद और कार्यकारिणी में क्या फर्क होगा, तो परिषद में हर आम और खास सदस्य होगा, लेकिन कार्यकारिणी में कुछ चुने हुए लोग होंगे जो अहम फैसले लेंगे।
हालांकि आम आदमी पार्टी की ओर से ये भी कहा गया है कि 26 नवंबर को जितने भी लोग दिल्ली के जंतर मंतर पर आएंगे सब पार्टी के फाउंडर मेंबर होंगे। उसके बाद रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा। यहां सभी तबके के लोग आए हैं। एक कार्यकर्ता तो अपनी पार्टी से इस्तीफ़ा देकर आया है।
राजनीतिक पार्टियों के परिवारवाद पर हल्ला बोलती रही टीम केजरीवाल ने खुद को परिवारवाद से पूरी तरह दूर रखने का फैसला किया है। एक परिवार-एक पदाधिकारी के फॉर्मूले पर अमल करते हुए तय किया गया है कि एक परिवार के दो सदस्य पार्टी के पदाधिकारी नहीं होंगे। एक परिवार के दो लोग अलग-अलग कमेटियों में भी नहीं हो सकते। मसलन सेंट्रल कमेटी में प्रशांत भूषण-शांति भूषण साथ नहीं होंगे। सेंट्रल कमेटी में केवल प्रशांत भूषण ही रहेंगे।
जनलोकपाल की मांग से अपने आंदोलन की शुरुआत करने वाली टीम केजरीवाल की पार्टी में आंतरिक लोकपाल भी होगा। ये लोकपाल पार्टी के किसी भी सदस्य के खिलाफ शिकायत की जांच कर सकता है। इस लोकपाल से आम आदमी भी कर सकता है पार्टी के सदस्य की शिकायत। आरोप सही होने पर उस सदस्य को पार्टी से निकालने का भी अधिकार लोकपाल को होगा।
केजरीवाल की आम आदमी पार्टी अपनी पहली रैली सोमवार यानी 26 नवंबर को जंतर-मंतर पर करेगी। 26 नवंबर वाकई ऐतिहासिक दिन है। 1949 में इसी दिन संविधान सभा ने भारत का संविधान स्वीकार किया था। अरविंद इस तरह से अपनी पार्टी को स्वतंत्रता आंदोलन के दौर के अधूरे संकल्पों को पूरा करने वाली पार्टी बताना चाहते हैं। ये एक बड़ा दावा है जिस पर अरविंद और उनकी पार्टी कितनी खरी उतरती है, इस पर इतिहास की भी नजर होगी।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 6 वोट मिले
पाठकों की राय
19 जून 2013
Dec 29, 2012
पार्टी से जुड़ना चाहता हू
HABIB SHEIKH GADCHANDUR DIST CHANDRAPUR
Nov 27, 2012
आम आदमी पार्टी ने एक लाइन खीच दी है के जो मेरे साथ आना चाहता हैआए |जो नही आना चाहता वो अपनी पार्टी मे रहे पहले अपनी पार्टी मे भीरहते थे और केजरीवाल की हिमायेत भी पर अब केजरीवाल केजरी मे आने सेहिचकचाएँगे |
kuldip kumar Ludhiana
Nov 27, 2012
सन 2014 आपके लिए एक एक निर्णायक वर्ष की तरह है और आपको इसमे खरा उतरना है / जीवन मे तो संघर्ष तो लगा ही है और वही राह दिखाएगा / आप अटल रहें और आने मिसन को जारी रखें . कठिन पाठ पर चलने वाला ही अपने मंज़िल को पहुचता ही है चाहे लाख बाधा आए /
A.K.Bhadani Gaya
Nov 27, 2012
आप एलेक्शनकमिशनर से अनुरोध करे की वो ईमानदारी से चुनाव करवाए तथा ईमानदार ई वी एँ मशीने ही भेजे
rk Delhi
Nov 27, 2012
. . . ....... Pura indian aam aadmi parti ke sath hai jai hind
mukesh hissar
Nov 26, 2012
श्री अरविंद जी ,कृपया आप हमे मैल द्वारा सूचित करें की आपसे जुड़ने का क्या उपाय है. हम आपकी पार्टी का स्वागत करते है और एक उमीद है की राजनीति मे भरस्ताचार मे कमी आएगी / कृपया आप अपने वेब पर मेलिंग अड्रेस ज़रूर दे जिससे कोई भी प्रश्न का उत्तर आसानी से मिल सके और रोज रोज के कार्य कलाप से आपको सूचित कर सकें /आपने जो बीड़ा उठाया है वा जनता के सहयोग यानी आम आदमी के लिए है और आम आदमी ही आम आदमी की समस्या का निदान कर सकता है / जो भी हो यह काम कठिन तो है लेकिन इस पर लोगों के सोंच को बदल कर ही देश को बदल सकते है / आपके साथ पूरा देश है और आपको क्या चाहिए वह देश वाशी आपको देगें जै भारत , जै हिंद
A.K.Bhadani Gaya
Nov 25, 2012
हम (आम आदमी) आपके साथ है|
SUNIL KUMAR BHARDWAJ BHIWANI
Nov 25, 2012
आप आगे बाडिए आम आदमी आपके साथ हैं!!जय हिंद जय भारत!!!!!!!!!!
arun delhi/lko
- LIVE UPDATE: देशभर में बारिश का कहर
- मोदी के सामने अब तक जो आया ‘वो’ गया, नीतीश का क्या होगा?
- बारिश से देश का बुरा हाल, पहाड़ों से मैदानों तक सब पानी-पानी
- मनमोहन ने 5वीं बार ली राज्यसभा सांसद की शपथ
- चुनाव से ठीक पहले कैबिनेट में फेरबदल करेंगे PM
- उत्तराखंड में बादल फटा, 50 लापता
- भाजपा में अटल-आडवाणी युग समाप्त : नीतीश
- केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल सोमवार शाम को संभव
- खादी को बढ़ावा देने का ग्रामोद्योग विभाग का नायाब तरीका
- नीतीश बोले, ‘प्रोटोकॉल था इसलिये की मोदी की तारीफ’
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- cricket quiz 5: इनमें से किस टीम ने चैंपियन्स ट्रॉफी कभी नहीं जीती ?
- एडिट पेज: मोदी हो या आडवाणी, राजनीति में ये वक्त-वक्त की बात है!
- cricket quiz 1: पहला खिलाड़ी जिसे तीसरे अंपायर ने LBW आउट दिया?
- cricket quiz 2: वन डे में इंग्लैंड का सबसे सफल गेंदबाज कौन है?
- एडिट पेज: क्या ज़िया खान जैसी लड़कियां अपनी बेवकूफियों के चलते मरती हैं?
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- देखें, सन्नी लियोन का अलग अवतार
- LIVE UPDATE: देशभर में बारिश का कहर
- RBI से बेपरवाह बाजार, सेंसेक्स 142 अंक ऊपर बंद
- देखें, ‘पुलिसगिरी’में प्राची की दादागिरी
- देखें, क्या है विद्या का हॉट दिखने का सीक्रेट
- चूहों में होते हैं यादाश्त बढ़ाने वाले केमिकल
- लिंग परीक्षण कराकर फंस गये शाहरुख खान?
- ‘मिल्खा सिंह’ फरहान के कोच बने युवराज के पिता
- पीटरसन उबरे चोट से, खेल पाएंगे ऐशेज
- मोदी के सामने अब तक जो आया ‘वो’ गया, नीतीश का क्या होगा?
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











