03 फरवरी 2013
आईबीएन 7
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था खस्ताहाल होती जा रही है और जिन पर इसे दुरुस्त करने की जिम्मेदारी है, वही अपराधी प्रवृत्ति के लोगों को बढ़ावा दे रहे हैं। अखिलेश सरकार में एक बार फिर एक दागी शख्स को मंत्री का दर्जा दिया गया है। राज्य सरकार ने केसी पांडेय को राज्य मंत्री बना दिया, जबकि उन्हें करीब एक महीने पहले यूपी पुलिस ने एक स्टिंग ऑपरेशन करके बेनकाब किया था। आरोप है कि समाजवादी पार्टी के नेता केसी पांडेय जानवरों की तस्करी करने वालों को संरक्षण देते हैं।
समाजवादी पार्टी के नेता के सी पांडेय को यूपी सरकार ने राज्य मंत्री का दर्जा देकर गन्ना शोध परिषद का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। के सी पांडेय पर अखिलेश सरकार की ये मेहरबानी देखकर यूपी पुलिस दंग है। पांडेय पर पशु तस्करों को संरक्षण देने और उनको छुड़वाने के लिए पुलिस कप्तान के पास पैसे भिजवाने का आरोप है। पांडेय के खिलाफ खुद गोंडा पुलिस ने स्टिंग आपरेशन किया था। गोंडा पुलिस के मुताबिक जब उसने पशु तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की तो के सी पांडेय ने अपने गुर्गे के हाथों पुलिस कप्तान को रिश्वत भिजवाई। गोंडा के एसपी नवनीत राणा ने स्टिंग ऑपरेशन कर उस बातचीत को सामने ला दिया, जिसमें के सी पांडेय फोन पर जानवरों की तस्करी करने वालों की पैरवी कर रहे हैं।
स्टिंग से साफ है कि के सी पांडेय पशु तस्करों को संरक्षण दे रहे हैं। बावजूद इसके यूपी सरकार ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें मंत्री पद से नवाज रही है। वो भी तब जब राज्य में जानवरों की तस्करी गंभीर मुद्दा बन गया है। के सी पांडेय को राज्य मंत्री बनाए जाने से पुलिस पसोपेश में है। जाहिर है पुलिस अब उन पर हाथ डालने से कतराएगी। कार्रवाई के नाम पर सिर्फ इतना ही हुआ है कि पुलिस ने पांडेय के उस गुर्गे को गिरफ्तार कर लिया है, जो रिश्वत पहुंचाने आया था। केसी पांडेय को लालबत्ती मिलने की खबर के बाद गोंडा में उनके खिलाफ प्रदर्शन भी हुए। आरोपों में घिरे राज्यमंत्री इसे अपने खिलाफ साजिश बता रहे हैं, उनका कहना है कि आरोप तो राजा रामचंद्र पर भी लगे थे। के सी पांडेय का सच सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी भी हरकत में आई है। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने पत्रकारों से कहा कि मसला गंभीर है और खुद मुख्यमंत्री ही इस मामले को देखेंगे।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 5 वोट मिले
- UPA-2 के 4 साल, सोनिया-पीएम बोले, ‘हम तो एक हैं’
- सुनें, UPA-2 के जश्न पर सोनिया PM के लिए क्या बोलीं
- संयुक्त राष्ट्र ने रूस से मांगे अधिक शांति सैनिक
- लंदन में हमले की जानकारी रैपर ने ट्विटर पर डाली
- देखें, लंदन में आतंकी कैसे काट ले गए सैनिक का सिर
- मेक्सिको सिटी में इस सप्ताह मिर्च उत्सव
- देखें, फिक्सिंग पर दिल्ली पुलिस का सनसनीखेज खुलासा
- झारखंड में नक्सलियों ने की 2 ग्रामीणों की हत्या
- मप्र में 1,000 नि:शक्तजन शासकीय सेवा में शामिल
- देश की रणनीतिक सोच में बदलाव की जरूरत : प्रधानमंत्री
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- अब जैकलीन करेंगी सिर्फ ‘वैसी’ फिल्में!
- अल्काटेल, सलोरा के साथ मिलकर बेचेगी ‘स्मार्टफोन’
- सलमान खान, रोमानियन टीवी होस्ट लूलिया, क्या शादी की है तैयारी?
- अमेरिका में कौन हैं अनिल कपूर के ‘सात हिंदुस्तानी’?
- IPL spot fixing: पुलिस को कुछ क्रिकेटरों पर शक
- देखें, कैसा है 8 साल बाद आया गेमिंग गैजेट ‘xbox one’
- हवाई यात्रियों को लूटने की तैयारी में एयरलाइंस
- अनिल कपूर के बेटे को नहीं आना फिल्मों में!
- बॉलीवुड की राह पर चल पड़े सुरस्टार महेश बाबू
- अब नहीं चलेगी टेलीकॉम कंपनियों की जबरन लूटमार
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











