21 अक्टूबर 2012
आईबीएन 7
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
नई दिल्ली। इंडिया अगेंस्ट करप्शन (आईएसी) के कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल के साथ, राजनीतिक दल बनाने के मुद्दे पर टूटे सम्बंधों के बाद समाजसेवी अन्ना हजारे ने शनिवार को अपनी कोर कमेटी में नए लोगों को शामिल करने का निर्णय लिया, जिसे एक महीने पहले उन्होंने भंग कर दिया था।
अन्ना की करीबी सहयोगी और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की पूर्व अधिकारी किरण बेदी ने शनिवार को यहां कहा कि अन्ना की नई टीम में ईमानदार लोग होंगे, जो भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन को आगे ले जाएंगे। बेदी ने कहा कि ये ऐसे लोग होंगे, जो अपने आप में एक संस्था हैं, चाहे वह सेवानिवृत्त लोकसेवक हों, उद्योगपति हों या कलाकार। अन्ना एक ऐसी नई समग्र कोर टीम बनाने पर विचार कर रहे हैं, जिसके लोग सत्ता के करीब रहने के बावजूद अपनी निष्पक्षता के लिए जाने जाते हैं और स्वभाव से सुधारवादी हैं।
बेदी ने ऐसे तीन व्यक्तियों के नाम लिए, जिनसे अन्ना अपनी नई कोर कमेटी के लिए सम्पर्क कर सकते हैं। ये तीन नाम हैं- पूर्व सेना प्रमुख जनरल वी के सिंह, जिन्होंने अपने पूरे कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई; उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक प्रकाश सिंह, जिन्होंने पुलिस सेवा को राजनीतिक हस्तक्षेप से दूर रखने के लिए पुलिस सुधार हेतु एक जनहित याचिका दायर की थी और उनके पक्ष में आदेश पारित हुआ था; तीसरे व्यक्ति भूरे लाल हैं, जो सर्वोच्च न्यायालय के विश्वासपात्र हैं, और वह न्यायालय के मित्र के रूप में सामाजिक मुद्दों की पड़ताल के लिए एक स्वतंत्र समिति का नेतृत्व कर रहे हैं। बेदी ने कहा कि अन्ना नई कोर कमेटी की पहली बैठक 24 और 25 नवम्बर को करेंगे।
बेदी ने आगे कहा कि अन्ना इन लोगों से बात करेंगे और इनकी उपलब्धता के आधार पर इन्हें भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन का हिस्सा बनाएंगे। यदि वे अन्ना के आंदोलन से जुड़ सकने की स्थिति में होंगे तो वे 24 और 25 नवम्बर की बैठक में उपस्थित होंगे।
अन्ना हजारे से मिले रिटायर्ड जनरल वीके सिंह
केजरीवाल आज पेश करेंगे नए सबूत, PM से मिलेंगे खुर्शीद
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 8 वोट मिले
पाठकों की राय
20 मई 2013
Oct 22, 2012
आदरणीय अंनाजीप्रणाम वंदे मातरम
rajeevlochantewari lucknow
Oct 22, 2012
आदरणीय अन्ना जी ,मई आपको एक बात ज़रूर कहना चाहता हूँ की आपके साथ जो लोग जुड़ना चाहते है उनकी प्रिस्ट भूमि पर बारीकी से छान बिन कर अपने साथ जोड़े क्योंकि सत्ता के भूखे लोग जल्द ही आपसे संबंध ननाने को बेचैन रहेगें और निजी स्वार्थ के लिए कुछ भी करेगें / अरविंद को सम्हल कर चलने को कहें क्योंकि बीरोधी से ख़तरा हो सकता है जैसा की सलमान खुर्सीद ने ताज़ा ब्यान दिया है / आपके टीम मे जेनरल वी के सिंग का स्वागत है और भी काई लोग है जो देश को नयी दिशा सकते है / आज जब याद करते है उस स्वतंतरा सेनानियों को जिसने आज़ादी के लिए अपने को देश के हवाले कर दिया तो आँखे भर जाती है / अपपसे उमीद की किरण जागी है और फिर से एक नयी ज्योत जला दे
A.K.Bhadani Panchkula
- उन्होंने कहा कि इससे न तो ख्वाजा साहब खुश होने वाले हैं और न ही मुसलमान।
- चीन के पीएम का भारत दौरा, उठ सकता है घुसपैठ का मुद्दा
- देखने को बहुत कुछ है नवाबों के शहर में
- वीकेंड मैगजीन: पाकिस्तान में नया निजाम, क्या खत्म होगी पुरानी दुश्मनी?
- उत्तर प्रदेश में कुक्कुट उद्योग को मिलेगा बढ़ावा
- राजपक्षे शांति के लिए विदेशी ताकतों से लड़ेंगे
- गेहूं की खरीद में पिछड़ा पंजाब, हरियाणा
- अर्जेटीना के पूर्व तानाशाह की जेल में मौत
- विशेषज्ञों के सीरिया न पहुंच पाने पर मून ने खेद जताया
- पप्पू यादव CPM विधायक की हत्या के मामले में बरी
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: घोटालों, घूसकांड के बाद मंत्रियों के इस्तीफे न देने की केंद्र की सीनाजोरी पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- ये क्या, हजार खिलाड़ियों में भी शामिल होने लायक नहीं हैं बेकहम
- सीए कर रहा वॉर्नर के ट्विटर खाते की जांच
- गिली ने हासिल किया करियर का पहला विकेट
- Fixing: श्रीसंत का लैपटॉप, मोबाइल जब्त, खुलेंगे कई राज
- कूपर संग अपने रिश्ते से खुश हैं वाटरहाऊस
- फिक्सिंग से मना करने पर क्रिकेटर्स को D कंपनी की धमकी
- देखने को बहुत कुछ है नवाबों के शहर में
- अभय देओल कैमरा लेकर करेंगे औरतों का पीछा!
- बीबर और साइरस साथ-साथ!
- वीकेंड मैगजीन: पाकिस्तान में नया निजाम, क्या खत्म होगी पुरानी दुश्मनी?
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











