26 जुलाई 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें
नई दिल्ली। भ्रष्टाचार के खिलाफ टीम अन्ना के अनिश्चितकालीन अनशन के दूसरे दिन गुरुवार सुबह जंतर-मंतर परिसर में कोई खास भीड़ नहीं जुटी। सुबह तो आंदोलन के नेता भी कम ही नजर आए।
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे और किरण बेदी अनशन स्थल पर सुबह 11 बजे पहुंचे। ऐसे में टीम अन्ना के साथ इस मुद्दे पर एकजुटता दिखाने के लिए इकट्ठे हुए लोगों को निराशा हुई।
देखें, टीम अन्ना की मांगें, जिसके लिए छिड़ा आंदोलन!
इस अनशन की अगुवाई कर रहे अरविंद केजरीवाल भी वहां मौजूद नहीं थे। टीम अन्ना के एक सदस्य ने बताया कि केजरीवाल दिल्ली से बाहर हैं और वह उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर गए हैं। केजरीवाल के शाम तक अनशन स्थल पर लौटने की उम्मीद है।
उनके साथ अनशन पर बैठे अन्य नेता मनीष सिसौदिया व गोपाल राय हैं।
राष्ट्रपति बनते ही टीम अन्ना ने खोली प्रणब की पोल!
फरीदाबाद के रहने वाले रमेश दयाल शर्मा ने बताया, "मैं सुबह करीब आठ बजे यहां पहुंचा लेकिन 11 बजे तक यहां कोई नहीं था। यह निराशाजनक था।"
उधर, भ्रष्टाचार के खिलाफ जनलोकपाल विधेयक पारित कराए जाने की मांग को लेकर टीम अन्ना ने बुधवार से जंतर-मंतर पर अनिश्चतकालीन अनशन शुरू कर दिया। उन्होंने एक बार फिर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (वित्त मंत्री रहते हुए) सहित करीब दो दर्जन मंत्रियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों की जांच की मांग की। अनशन का नेतृत्व टीम अन्ना के सदस्य अरविंद केजरीवाल कर रहे हैं, जबकि समाजसेवी अन्ना हजारे ने कहा कि यदि सरकार उच्च पदों पर भ्रष्टाचार के मामलों पर अंकुश लगाने में नाकाम रही तो वह 29 जुलाई से अनशन करेंगे। अन्ना हजारे अभी केवल धरना पर बैठ रहे हैं।
प्रणब पहुंचे राष्ट्रपति भवन, अन्ना बैठे हैं जंतर-मंतर पर!
धरना स्थल पर पहुंचने से पहले अन्ना हजारे ने केजरीवाल तथा दो अन्य सहयोगियों- मनीष सिसौदिया और गोपाल राय के साथ महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
टीम अन्ना को जंतर-मंतर पर आठ अगस्त तक अनशन की अनुमति मिली है, जब संसद का मानसून सत्र शुरू होने वाला है।
देशभर भर में कहां-कहां है असर अन्ना के अनशन का?
अनशन शुरू होने से पहले अन्ना हजारे ने संवाददाताओं से कहा, "हम प्रभावी लोकपाल विधेयक पेश करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन इस सरकार ने हमारे साथ कई मौकों पर धोखा किया।"
धरनास्थल पर भ्रष्टाचार के आरोपी सभी मंत्रियों की तस्वीरें थीं, जबकि मुखर्जी की तस्वीर को कपड़े से ढका गया था। केजरीवाल ने कहा, "हमने प्रधानमंत्री को मुखर्जी के खिलाफ सबूत दिए थे, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब राष्ट्रपति के रूप में उन्हें किसी भी तरह की जांच से उन्मुक्ति प्राप्त होगी। इसलिए हमने उनका चेहरा ढका है।"
अन्ना का नाम लिया तो ऐसे भड़के सलमान खुर्शीद
इस बीच, धरना स्थल पर कुछ युवाओं ने खुद को कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) का सदस्य बताते हुए हंगामा किया और अन्ना हजारे तथा कार्यकर्ताओं के खिलाफ नारेबाजी की व मंच पर चढ़ने का प्रयास किया।
टीम अन्ना के एक सदस्य ने आईएएनएस को बताया, "एनएसयूआई के कुछ सदस्यों ने मंच पर जहां अन्ना हजारे बैठे थे, वहां प्रवेश करने की कोशिश की। लेकिन वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोक दिया। वे अन्ना के खिलाफ नारे लगा रहे थे।"
कांग्रेस बोली, टीम अन्ना पर चला देंगे मानहानि का मुकदमा
एनएसयूआई ने हालांकि इससे सम्बंध होने से इंकार किया। एनएसयूआई दिल्ली के प्रभारी मोहित शर्मा ने आईएएनएस को बताया, "इस घटना में दिल्ली एनएसयूआई की कोई संलिप्तता नहीं है। यह एक आधारहीन आरोप है। यदि इस घटना में हमारे किसी सदस्य की संलिप्तता पाई गई तो हम उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करेंगे।"
कांग्रेस ने भी टीम अन्ना के दावे को खारिज करते हुए कहा कि वह एनएसयूआई का नाम लेकर विवाद पैदा करना चाहती है। प्राधनमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री वी. नारायणसामी ने कहा, "ये निराधार आरोप हैं। इसमें कोई तथ्य नहीं है, यह अस्वीकार्य है। वे एनएसयूआई का नाम लेकर इस मामले में विवाद पैदा करना चाहते हैं।"
टीम अन्ना के अनशन में खलल, एनएसयूआई का हंगामा
केंद्रीय मंत्री अम्बिका सोनी ने कहा कि टीम अन्ना के सदस्यों को प्रदर्शनकारियों को कब्जे में लेना चाहिए था। सोनी ने कहा, "एनएसयूआई के सदस्य प्रदर्शन करने क्यों जाएंगे? उन्होंने (टीम अन्ना) प्रदर्शनकारियों की आवाज रिकॉर्ड की तो उन्हें कब्जे में क्यों नहीं लिया? यह ध्यान भटकाने का प्रयास है।"
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 4 वोट मिले
पाठकों की राय
21 मई 2013
Jul 27, 2012
सरकार के पापों का घड़ा भर गया है
J.S. RAHTORE FARIDABAD
Jul 27, 2012
हम सब जंतर मंतर मैदान मे भले ही मौजूद नही है लेकिन दिल से हम टीम अन्ना के साथ है और ये इस रविवार को साबित भी हो जाएगा देखना कितनी भीड़ होती है अन्ना तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ है इंक़लाब जिंदाबाद भारत माता की जय
J.S. RAHTORE FARIDABAD
Jul 27, 2012
Slowly slowly would be get the aim and i believe we will success and lokpal aana hi chahiye
monu agra
Jul 26, 2012
क़ानून बनाने से करप्षन मिटाने उम्मीद बेकार है. क्या आंटी करप्षन आक्ट हमारे देश मे मौजूद नही है? उसके लिए तो कॅरक्टर बिल्डिंग ही उपाय है. और ये काम आसान नही है, लेकिन ऐसा नही की नामुमकिन है. आज हमारे देश की सबसे बड़ी चिंता है की दहशत गर्दि कसी रोकी जाए. मुस्लिम समाज मे पैदा हुउई असुरक्षीतता क्या बताई है? अन्यथा महाराष्ट्रा से बिड का मुस्लिम युवक पाक मे जाकर टेररिज़म का ट्रैनिंग क्यूँ लेता है? अन्ना आज का गाँधी है तो ये कम हात में क्यों नही लेता. इसके लिए अनशन क्यूँ नही करता? सरकार यूनिटी और इंटेग्रिटी का नारा हमेश लगा रही है? राष्ट्रीय इंटेग्रेशन परिषद क्या कर रही हैं? क्या हमारे देश मे सच्ची लोकशाही है? दुनिया की तीसरी शक्ति उभरने की उम्मीद से ह्म हवा में है, लेकिन मुझे तो ये दिन का सपना ही लग रहा हैं. जो कभी सच नही होगा. नकशालीको हम क्यूँ समझ नही पाते? क्या वह देश क्रे बाहर से हैं? क्या हमारी मीडीया इसके लिए कुछ करेगी? टीम अन्ना का काम भले ही देखने मे अच्छा है लेकिन हर रोज वही बात कितने दिन तक ये लोग ये करेंगे? काला धन हैं मान लिया पर उस पर काबू पाने के लिए नयी सॉफ्टवेर तकनीक के बारे मे सोच कर उपाय किए जा सकते है. उसके ये आंदोलन होना चाहिए.
Kanhuraj Bagate MINNEAPOLIS USA
Jul 26, 2012
flop show
ravi Greater Noida
Jul 26, 2012
i am with anna team
pramod kumar chennai
Jul 26, 2012
टीम अन्ना के साथ आज भी उतने लोग जुड़े हैं जितने पहले थे ! कुछ प्रभाव मौसम का अवश्य दिखाई देता है! लेकिन टीम का कार्य सराहनीय है!
Naresh Raisingh Nagar
Jul 26, 2012
जब जनता स्पोर्ट करती है. तब राजनीति देखते है. ओर फिर स्पोर्ट मागती है?
akshay kumar Delhi
- मोदी की ‘विद्या सहायक स्कीम’ को सुप्रीम कोर्ट ने ‘विद्या शत्रु योजना’ बताया
- देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
- बैंगलोर में हो तो सुन लो, 15 दिन बाद नहीं मिलेगा पानी
- लालू यादव ने जेडीयू नेता को ‘एलसेशन’ कह डाला
- ताजमहल देखना गया था, गर्मी ने ले ली जान
- भारत-चीन के बीच 8 समझौते, मनमोहन जाएंगे चीन
- उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, कई जगह तापमान 45 डिग्री से ऊपर
- एक हिंदुस्तानी डॉक्टर, जिसके सम्मान में सिर झुकाता है चीन
- यमन के राष्ट्रपति ने यूएई के साथ संबंधों को सराहा
- ली के खिलाफ तिब्बतियों का प्रदर्शन
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: घोटालों, घूसकांड के बाद मंत्रियों के इस्तीफे न देने की केंद्र की सीनाजोरी पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- थम गई बाजारों की तेजी, सेंसेक्स 50 अंक गिरकर बंद
- ‘रमैया वस्ता वैया’ लगाएगी श्रुति हसन की नैया पार?
- घर में मुमताज को अकेली देख कर लिया बलात्कार
- मोदी की ‘विद्या सहायक स्कीम’ को सुप्रीम कोर्ट ने ‘विद्या शत्रु योजना’ बताया
- दिल को छू लेने वाली प्रेम कहानी है ‘रांझना’ की
- देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
- वाह! मर्सिडीज की महंगी कारें अब इतनी सस्ती मिलेंगी
- LIVE UPDATE: स्पॉट फिक्सिंग से जुड़ी हर ख़बर
- फूलों पर मंडराने वाली मधुमक्खियां अब ढूंढेगी बारुदी सुरंग
- देखें, कैसे रेलवे घूसकांड छापे की खबर हुई लीक...
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











