12 दिसंबर 2012
आईएएनएस
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को समर्थन न देने की घोषणा कर चुके सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा है कि इस पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल फिर से उनका समर्थन पाने का सपना न पालें। अन्ना ने कहा कि उन्होंने कभी किसी से भी आम आदमी पार्टी या उसके नेता का समर्थन करने को नहीं कहा।
अन्ना हजारे ने ये भी कहा कि वह अपने पूर्व सहयोगी अरविंद केजरीवाल के बारे में अपनी धारणा बदलने की वजह समय आने पर बताएंगे। अन्ना ने कहा कि अगर उन्होंने अभी कारणों का खुलासा किया तो मुश्किल खड़ी हो जाएगी। आम आदमी पार्टी और केजरीवाल को लेकर लगातार अपने बयान बदलने के सवाल पर अन्ना ने ये बात कही। अन्ना हजारे ने कहा कि उनकी राजनीति में आने की कभी इच्छा नहीं रही। अगर ऐसा होता तो वह काफी पहले राजनीति में आ चुके होते।
पहले अन्ना ने कहा था कि वह केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के ईमानदार उम्मीदवारों का समर्थन करेंगे। लेकिन बाद में उन्होंने कह दिया कि अरविंद सत्ता और पैसे के लालची हो गए हैं और वो केजरीवाल की पार्टी को वोट नहीं देंगे। अन्ना ने ये भी कहा था कि केजरीवाल की वजह से उनका भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन कमजोर पड़ गया।
अन्ना ने एफडीआई को लेकर सरकार पर नाराजगी जाहिर की और कहा कि संसद भंग करने का समय आ गया है। संसद में बैठे लोग दूसरे देशों को भारतीय बाजार में आने की अनुमति दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सांसद संविधान का अनुपालन नहीं कर रहे हैं। वे चुनाव के नाम पर लोगों को बांट रहे हैं।
उन्होंने भ्रष्टाचार और यूपीए सरकार के खिलाफ 30 जनवरी से देशभर में यात्रा शुरू करने की भी घोषणा की। अन्ना ने कहा कि मैं 30 जनवरी को बिहार के पटना से केंद्र सरकार और भ्रष्टाचार के खिलाफ यात्रा शुरू करूंगा। भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारा आंदोलन अगले 25 साल तक चलेगा। मैं साल 2014 के आम चुनाव का इंतजार कर रहा हूं। अगर जन लोकपाल विधेयक संसद में पारित नहीं किया जाता है तो मैं फिर प्रदर्शन करूंगा।
भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना हजारे के आंदोलन के नए दफ्तर का उद्घाटन 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जन्मतिथि पर महाराष्ट्र के रालेगण सिद्धि में होगा। उसी दिन अन्ना हजारे देशभर के 1,000 युवाओं का आह्वान कर आखिरी दम तक आंदोलन चलाने की शपथ लेंगे। अपनी टीम के बारे में अन्ना हजारे ने कहा कि कोर कमेटी को अंतिम रूप देना अभी बाकी है। चयन सूची में 90 लोग हैं।
वॉलमार्ट पर राज्यसभा में ‘महासंग्राम’, नहीं आ सका प्रमोशन में रिजर्वेशन बिल
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 4 वोट मिले
- मोदी की ‘विद्या सहायक स्कीम’ को सुप्रीम कोर्ट ने ‘विद्या शत्रु योजना’ बताया
- देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
- बैंगलोर में हो तो सुन लो, 15 दिन बाद नहीं मिलेगा पानी
- लालू यादव ने जेडीयू नेता को ‘एलसेशन’ कह डाला
- ताजमहल देखना गया था, गर्मी ने ले ली जान
- भारत-चीन के बीच 8 समझौते, मनमोहन जाएंगे चीन
- उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, कई जगह तापमान 45 डिग्री से ऊपर
- एक हिंदुस्तानी डॉक्टर, जिसके सम्मान में सिर झुकाता है चीन
- यमन के राष्ट्रपति ने यूएई के साथ संबंधों को सराहा
- ली के खिलाफ तिब्बतियों का प्रदर्शन
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: घोटालों, घूसकांड के बाद मंत्रियों के इस्तीफे न देने की केंद्र की सीनाजोरी पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- थम गई बाजारों की तेजी, सेंसेक्स 50 अंक गिरकर बंद
- ‘रमैया वस्ता वैया’ लगाएगी श्रुति हसन की नैया पार?
- घर में मुमताज को अकेली देख कर लिया बलात्कार
- मोदी की ‘विद्या सहायक स्कीम’ को सुप्रीम कोर्ट ने ‘विद्या शत्रु योजना’ बताया
- दिल को छू लेने वाली प्रेम कहानी है ‘रांझना’ की
- देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
- वाह! मर्सिडीज की महंगी कारें अब इतनी सस्ती मिलेंगी
- LIVE UPDATE: स्पॉट फिक्सिंग से जुड़ी हर ख़बर
- फूलों पर मंडराने वाली मधुमक्खियां अब ढूंढेगी बारुदी सुरंग
- देखें, कैसे रेलवे घूसकांड छापे की खबर हुई लीक...
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











