26 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

नीतीश कुमार की रैली में फिर उछाली गईं चप्‍पल

28 सितंबर 2012
आईबीएन 7
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

मधेपुरा। अधिकार यात्रा पर निकले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सभा में लगातार हंगामे हो रहे हैं। आज मधेपुरा में नीतीश की सभा जमकर हंगामा हुआ। यहां नीतीश की सभा में मंच की तरफ चप्पलें उछाली गईं। मधेपुरा की सभा में हंगामा करने वालों को कॉन्ट्रैक्ट टीचर बताया जा रहा है। इससे पहले जेडीयू ने कल यानि गुरुवार को अधिकार रैली के लिए निकले नीतीश कुमार के काफिले पर खगड़िया में हुए हमले और विरोध प्रदर्शनों को मुख्यमंत्री की हत्या की साजिश करार दिया है।

जेडीयू के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी का दावा है कि उग्र प्रदर्शन की आड़ में नीतीश कुमार की हत्या की साजिश रची गई थी और इस साजिश में आरजेडी के लोग शामिल थे। शिवानंद के मुताबिक लोगों को उकसाने में राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं की भूमिका थी। आरजेडी के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार की सरकार को बेलगाम करार दिया है। लालू के मुताबिक नीतीश राज में हिटलर शाही चल रही है। जबकि नीतीश कुमार का कहना है कि इन हमलों से वो डरने वाले नहीं हैं, चाहे कोई बम फिंकवा दें या गोली चलवा दें।

गुरुवार को खगड़िया में जब नीतीश की यात्रा के दौरान लोगों ने रोड जाम कर दिया था, और मुख्यमंत्री की यात्रा का विरोध करना शुरू कर दिया तो बिहार के जेडीयू नेता रणबीर यादव ने पुलिस की कार्बाइन मशीन अपने हाथ में ले ली और फायरिंग कर दी। रणबीर यादव जेडीयू विधायक पूनम यादव के पति हैं। आरोप है कि पूनम यादव ने भी लोगों को पीटा। दरअअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अधिकार यात्रा के दौरान जिस तरह जगह-जगह हंगामा हो रहा है। उससे सरकार और सत्ता पक्ष की तिलमिलाहट बढ़ गई है। उसने विपक्ष को सरकार पर हमला करने का मौका दे दिया है। आरजेडी सांसद रामकृपाल यादव का आरोप है कि जेडीयू नेता को नीतीश कुमार ने लोगों पर हमला करने के लिए भेजा था।
क्‍या अब नहीं रहा नीतीश के सुशासन में दम ?
कौन बरसा रहा है नीतीश के सुशासन पर पत्‍थर, चप्‍पल ?

 

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

26 मई 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, फिक्सिंग पर BCCI बनाएगी कड़ा कानून
देखें, फिक्सिंग पर BCCI बनाएगी कड़ा कानून
देखें, कार-बाइक की दुनिया में क्या कुछ आया नया
देखें, कार-बाइक की दुनिया में क्या कुछ आया नया
देखें, पाक में हिंदुओं के साथ क्या-क्या जुल्म होते हैं
देखें, पाक में हिंदुओं के साथ क्या-क्या जुल्म होते हैं


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.