23 मई 2012
“अमर सिंह के कहने पर कांग्रेस में आया हूं”
06 फरवरी 2012
आईबीएन-7

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें


इलाहाबाद।
इलाहाबाद में कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार के दौरान संजय दत्त ने कहा कि वे अमर सिंह के कहने पर कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

पुरानी गलती से सबक लेते हुए संजय दत्त ने कहा कि वे इस बार मायावती के लिए पप्पी-झप्पी वाला डायलॉग नहीं बोलेंगे। वे उनकी बड़ी बहन जैसी हैं, लेकिन राहुल गांधी का गुणगान करते हुए वे अनजाने में राहुल गांधी को फिल्म ‘अग्निपथ’ का विलेन बना बैठे।

संजय दत्त ने राहुल गांधी के लिए अपनी फिल्म ‘अग्निपथ’ का एक डायलॉग बोलते हुए कहा कि ‘तुम क्या लेके आये हो, क्या लेके जाओगे, अंत में रह जाएगा केवल एक इंसान, सर्व शक्तिशाली, सर्व शक्तिमान, राहुल गांधी।’

संजू ने कहा कि वे अमर सिंह की पार्टी राष्ट्रीय लोकमंच में कभी नहीं रहे हैं। अमर सिंह से उनके पारिवारिक रिश्ते हैं। संजय की मानें, तो अमर सिंह के कहने पर ही वे कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 5 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.