23 मई 2012
नेपाल, पाकिस्तान में सैन्य विमान दुर्घटना, सात मृत
19 अक्टूबर 2011
वार्ता/ इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

काठमांडू।
पश्चिमी नेपाल के पर्वतीय क्षेत्र में कल मरीजों को ला रहे सेना के एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उस में सवार छह में से चार लोगों की मौत हो गई। दो अन्य के भी जीवित बचने की उम्मीद कम है।

नेपाल सेना के प्रवक्ता रमींद्र चेत्री ने बताया कि सेना का एक विमान दक्षिणपश्चिमी नेपाल के नेपालगंज से स्थानीय समयानुसार शाम सात बजकर पांच मिनट पर बचाव अभियान पर निकला था। विमान से एक मरीज, उसके रिश्तेदार तथा एक नर्स को काठमांडू लाया जा रहा था।

झारखंड में बीएसएफ का हेलीकॉप्टर गिरा, 3 की मौत


उन्होंने बताया कि विमान का कंट्रोल रूम से सम्पर्क टूट गया था, जिसके बाद ब्रिटिश आइलैंडर का यह विमान काठमांडू से 300 किलोमीटर पश्चिम में बागलुंग जिले में सुदूर बोवांग गांव के घने जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। चार शव बरामद कर लिये गए हैं। दुर्घटनास्थल पर 100 मीटर की दूरी तक विमान के टुकड़े चारों तरफ बिखरे पड़े थे। दुर्गम स्थान होने के कारण बचावकर्मी सुबह दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। तलाशी अभियान अभी जारी है।

प्रवक्ता ने बताया कि घना कोहरा, बर्फ और ठंड ज्यादा होने के कारण बचाव प्रयासों में कठिनाइयां आ रही हैं। खराब मौसम के कारण सेना के हेलीकाप्टर दुर्घटनास्थन पर उतर नहीं पा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

हिमाचल में मिग-29, रांची में हेलीकॉप्टर गिरा


उधर, एक अन्य खबर के अनुसार, पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बुधवार को पाकिस्तानी वायुसेना के एक प्रशिक्षक विमान के दुघर्टनाग्रस्त होने से एक अधिकारी की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक टेलीविजन चैनल के हवाले से बताया कि यह घटना दोपहर 12.30 बजे हुब जिले में वायुसेना के प्रशिक्षक विमान के नियमित प्रशिक्षण सत्र के दौरान हुई।

चालक की घटना स्थल पर मौत हो गई। इस दुर्घटना के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.