23 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

कांग्रेस-एनसीपी में तनातनी बढ़ी, अगाथा का इस्तीफा

23 जुलाई 2012
आईबीएन-7

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें


नई दिल्ली।
यूपीए और एनसीपी में तनातनी लगातार बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री अगाथा संगमा ने एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार को मंत्रिपद से अपना इस्तीफा सौंप दिया है। एनसीपी सांसद अगाथा ने शरद पवार के घर जाकर उन्हें इस्तीफा सौंपा है।

लो भई, पवार मान गए, बोले-यूपीए का हिस्सा थे,रहेंगे!

सूत्रों के मुताबिक अगाथा संगमा ने पवार से मुलाकात के दौरान कहा कि वे पार्टी के हित में ही फैसला लेंगी। इस्तीफे से यदि पार्टी का हित होगा तो वे इसके लिए तैयार हैं।

वहीं, पवार आज राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल की विदाई में दी जा रही प्रधानमंत्री की डिनर पार्टी में भी शामिल नहीं होंगे। आज ही एनसीपी की एक अहम बैठक होनी है, जिसमें यह तय होना है कि पार्टी यूपीए सरकार में शामिल रहे या बाहर से समर्थन दे।

‘नम्बर दो’ नहीं बने तो कैबिनेट छोड़ दी पवार ने!

मालूम हो कि इससे पहले शरद पवार नवनिर्वाचित राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मिलने उनके घर पहुंचे थे। प्रणब के साथ एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल भी थे। खास बात यह है कि पवार सरकारी गाड़ी के बजाय निजी वाहन के जरिए प्रणब से मिलने पहुंचे। थोड़ी ही देर की मुलाकात के बाद प्रणब को बधाई देने के बाद शरद पवार वहां से निकल गए।

देखें, प्रफुल्ल पटेल ने खोली कुछ कांग्रेसियों की पोल

 

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, इंटरनेशनल न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’
देखें, इंटरनेशनल न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’
देखें, स्पोर्ट्स न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’
देखें, स्पोर्ट्स न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’
देखें, अपराध न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’
देखें, अपराध न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.