23 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

गुजरात चुनाव: मोदी को घेरने चली कांग्रेस खुद ही जख्मी हो गयी

27 नवंबर 2012
Meghdoot Sharon
CNN-IBN
 

facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

अहमदाबाद।गुजरात चुनाव में बीजेपी को कुपोषण पर घेरने वाली गुजरात कांग्रेस अब खुद इस मामले में उलझती नज़र आ रही है। गुज़रात कांग्रेस के एक विज्ञापन में गुजरात में कुपोषण के मुद्दे को दर्शाने के लिए एक श्रीलंका के बच्चे का फोटो लगाया गया है।

कांग्रेस पार्टी की वेबसाईट ज्वाइनहेन्डसफॉरचेंज.ओर्ज में एक कुपोषण के अनुभाग में एक महिला अपने कुपोषित बच्चे को लेकर खड़ी है। यह बच्चा श्रीलंका का निवासी है जिसकी फोटो लंका की किसी वेबसाईट से निकाली गयी है। इस वेबसाइट का नाम था क्रिशचन डिनोमिनेशन अमयंद पार्क चैपल। यह वेबसाईट श्रीलंका में बाढ़ पीड़ितो के लिए कोष इक्ट्ठा करने के लिए बनायी गयी थी।

इम मुद्दे पर भाजपा ने कॉंग्रेस की निंदा की है। गुजरात बीजेपी के प्रवक्ता जगदीश भावसार ने कहा है कि कुपोषण ही नहीं दुसरे मुद्दों पर भी कांग्रेस गुजरात की छवि बिगाड़ने पर तुली हुई है। लोग कांग्रेस को माफ नहीं करेंगे और चुनाव में ही उनको सबक सिखाएंगे।

वहीं इस मुद्दे पर कांग्रेस का रवैया अड़ियल दिख रहा है। विपक्षी पार्टी की मानें तो बीजेपी इस मुद्दे को एक नया मोड़ दे रही है और असली मुद्दे कुपोषण से सबका ध्यान हटाना चाह रही है। कांग्रेस के सांसद अशोक तवंर ने कहा है कि तस्वीर कहां से ली गयी है इस पर बहस हो रही है लेकिन गुजरात में फैल चुके कुपोषण के मुद्दे पर भाजपा अभी तक चुप्पी साधे खड़ी है। गुजरात में कुपोषण से हजारो बच्चों की मौत हो चुकी है।

कांग्रेस भले ही इस मुद्दे पर बचने की कोशिश करे पर कहीं न कहीं कॉंग्रेसी नेता भी यह मानते हैं कि फोटो गुजरात का नहीं था। इस खबर के लीक हो जाने के बाद कांग्रेस की तथाकथित वेबसाइट पर इस फोटो को हटा लिया गया था।अभी तक भाजपा ने इस मुद्दे पर अपने पत्ते नहीं खोले हैं। पार्टी में यह चर्चा चल रही है कि चुनाव आयोग में इस मुद्दे की शिकायत करायी जाए या नहीं।

गुजरात चुनाव: मोदी के विधायक ने ‘गरीब’ बन लूटा नरेगा का पैसा!

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2013

Nov 28, 2012

गुजरात मेकुपोषण को लेकर बताया फोटो असल मे कॉंग्रेस की असली दसा बता रही है . असलमे गुजरात मे कॉंग्रेस गभहरा गई हैरवीन्द्र

ravindra ahmedabad (gujrat)

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए घूस लेते DGP
देखें, पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए घूस लेते DGP
रॉकस्टार बेटे को ‘आवारा’ बनाने पर उतारु ऋषि कपूर
रॉकस्टार बेटे को ‘आवारा’ बनाने पर उतारु ऋषि कपूर
‘स्लमडॉग मिलेनियर’ देव अब बनेंगे महान गणितज्ञ
‘स्लमडॉग मिलेनियर’ देव अब बनेंगे महान गणितज्ञ


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.