06 फरवरी 2012
वार्ता
hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें
किशनगंज। बिहार के किशनगंज जिले में एक मां ने अपने पेट की आग को बुझाने के लिए दूधमुंहे बच्चे का सौदा किया। राजकीय रेलवे पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि किशनगंज रेलवे स्टेशन पर एक महिला को अपने दूध मुंहे बच्चे का 70 हजार रुपए में सौदा करते हुए कुछ लोगों ने देखा। इसी दौरान भीड़ को देखकर स्टेशन पर गश्त कर रही सरकारी रेल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तत्काल महिला और उसके चार छोट-छोटे बच्चों को सुरक्षित थाना ले आई।
सूत्रों ने बताया कि जिले की सीमा से लगे पश्चिम बंगाल के चकुलियां गांव की अख्तरी बेगम ने कुछ साल पूर्व अररिया जिले के मोहम्मद कबीर के पुत्र मोहम्मद अनवर के साथ प्रेम विवाह किया था। इन दोनों के विवाह से मोहम्मद अनवर के परिवार के लोग नाराज थे, जिसके बाद पति-पत्नी दिल्ली में रहकर गुजर बसर करने लगे। इसी दौरान मोहम्मद अनवर का एक दुर्घटना में निधन हो गया।
सूत्रों ने बताया कि इसके बाद गुरबत की जिंदगी जी रही अख्तरी अपने चार छोटे-छोटे को बच्चों को लेकर शनिवार को ट्रेन से दिल्ली से पटना पहुंची।
इस दौरान टिकट जांच के क्रम में पटना में टिकट परीक्षक (टी.टी) द्वारा पकड़े जाने पर उसने अपना दुखड़ा सुनाया, जिससे द्रवित होकर टी. टी ने उसे कुछ आर्थिक मदद की थी। इसके बाद रविवार किशनगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही अख्तरी ने अपने डेढ़ वर्षीय बच्चे को एक व्यक्ति से बेचने के लिए बातचीत करने लगी।
सूत्रों ने बताया कि अख्तरी अपने बच्चे को 70 हजार रुपए में बेचना चाह रही थी, जबकि खरीददार उसे मात्र तीन हजार रुपए ही देने को तैयार था। इसी को लेकर अख्तरी और खरीददार के बीच हल्की कहासुनी भी हुई। अख्तरी ने बताया कि अपने एक बच्चे को बेचने से मिलने वाली राशि से वह अपने तीन बच्चों का लालन-पालन कर सकती थी, इसीलिए मजबूरी में उसने इस तरह का कदम उठाया।
सूत्रों ने बताया कि अख्तरी और उसके चार बच्चों को स्थानीय महिला हेल्प लाइन की सचिव फरजाना बेगम के हवाले कर दिया गया है।

यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 3 वोट मिले
प्रमुख ख़बरें
- स्पेशल रिपोर्ट: गर्मी से झुलसा देश, इंडिया @45 डिग्री!
- KBP: संगमा की दहाड़, समर्थन नहीं, तो निर्दलीय खड़ा हो जाऊंगा
- इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
- पायलटों की हड़ताल का 15वां दिन, नुकसान 250 करोड़!
- मनमोहन के बाद कौन पर राहुल, प्रणब आगे
- KBP: संगमा बोले, एक नजर इधर, मैं भी हूं रेस में!
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- देखें, कैसे पिता ने बच्चे को वॉशिंग मशीन में धोया?
- KBP: ममता नहीं चाहतीं प्रणब दा राष्ट्रपति बनें!
- आइसक्रीम के लिए हेलीकॉप्टर समुद्रतट पर उतार दिया!
आज के वीडियो
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार
Live TV | Stock Market India | IBNLive News | IBNKhabar Hindi News | Cricket News | In.com | हमारे बारे में | हमारा पता | हमें बताइए | विज्ञापन | अस्वीकरण | गोपनीयता | शर्तें | साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.