23 मई 2012
एक कौए ने गड़बड़ा दी मुम्बई की लोकल रेलसेवा!
06 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें

मुम्बई।
मुम्बई में रेल से रोजाना अपने काम पर जाने वाले लाखों लोगों को सोमवार को दो घंटे तक रेल सेवा बाधित रहने के कारण असुविधा का सामना करना पड़ा। रेल सेवा में यह बाधा एक कौवे के बिजली के तार से टकरा जाने के कारण हुई।

एक अधिकारी ने बताया कि बिजली के तार से छू जाने के कारण कौवा जल गया । सुबह 7.30 बजे दक्षिणी मुम्बई में मरीन लाइन स्टेशन पर रेल की पटरियों के किनारे तार के नजदीक एक खम्भे से उसका शव लटकता पाया गया।

अधिकारी ने ‘आईएएनएस’ से बताया, "कौवा तेजी से उड़ता हुआ तार से जा टकराया, जिसके कारण शॉर्ट सर्किट हुआ और तार का एक हिस्सा टूट गया।"

इसके कारण हालांकि कोई रेलगाड़ी रद्द नहीं की गई, लेकिन तेज गति की रेलगाड़ियों को धीमी गति के ट्रैक में बदल दिया गया, जिससे रेल सेवा 30 मिनट तक बाधित हुई। मरम्मत का काम तुरंत शुरू कर दिया गया और दो घंटे बाद सेवा सुचारु हो गई।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 6 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.