23 मई 2012
पोप का प्रवचन सुनने आया एक मगरमच्छ भी
12 जनवरी 2012
वार्ता

वेटिकन सिटी।
ईसाइयों के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप बेनेडिक 16वें के प्रवचनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के अलावा कल एक नन्हे मगरमच्छ ने भी शिरकत की।

रोम के चिड़ियाघर की सौंवीं जयंती के अवसर पर चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने वेटिकन शहर का दौरा किया और पोप के प्रवचन सुने। चिड़ियाघर के कर्मचारी इस दौरान अपने साथ एक दुर्लभ क्यूबाई मगरमच्छ के बच्चे को भी वेटिकन ले गये थे। मगरमच्छ का यह बच्चा चिड़ियाघर के 12 हजार जीव-जन्तुओं का प्रतिनिधित्व कर रहा था।

मगरमच्छ के इस बच्चे का आकार महज 20 सेंटीमीटर है। इसे रोम पुलिस ने हाल ही में बरामद किया था। चिड़ियाघर प्रशासन का मानना है कि इस मगरमच्छ को तस्करी के जरिये क्यूबा से इटली लाया जा रहा था तभी यह अलग छूट गया।

क्यूबाई मगरमच्छ का यह बच्चा इटली में ऐसे समय पर बरामद किया गया है जब पोप बेनेडिक्ट का 26 से 28 मार्च के बीच क्यूबा दौरा होना नया है। यह किसी भी पोप का दूसरा क्यूबा दौरा होगा। इससे पहले पोप जॉन पाल द्वितीय भी क्यूबा दौरा कर चुके हैं।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.