23 मई 2012
ब्रिटिश खोजी ने खोजा 3 अरब डॉलर का समुद्री खजाना
03 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें

लंदन।
छिपे हुए खजाने की तलाश करने वाले एक व्यक्ति ने ब्रिटेन के डूबे एक व्यापारी जहाज का अवशेष ढूंढ निकालने का दावा किया है। इस जहाज में तीन अरब डॉलर मूल्य की प्लेटिनम छड़े हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।
समाचारपत्र 'डेली मेल' के मुताबिक यदि उसकी बात सही है तो द्वितीय विश्व युद्ध के समय जर्मनी द्वारा डुबोया गया यह जहाज पानी में छिपे खजाने की अब तक की सबसे बड़ी खोज हो सकती है।

अमेरिका के गोरहम स्थित सब सी रिसर्च के ग्रेग ब्रुक्स ने इस सप्ताह इस जहाज के बारे में घोषणा की। उन्होंने बताया कि यह जहाज मैसाचुसेट्स के केप काड से 50 मील दूर समुद्र में 700 फिट नीचे है।

ब्रुक्स ने बताया कि उन्होंने और उनके दल ने इस जहाज की पहचान की। इस जहाज को वर्ष 1942 में डूबा दिया गया था।

समाचारपत्र के मुताबिक ब्रिटेन के एक वकील ने हालांकि ब्रुक्स के दावे पर कि जहाज पर प्लेटिनम है, संदेह जताया है। साथ ही कहा है कि यदि जहाज पर कीमती धातु है तो उसके मालिकाना हक को लेकर अंतर्राष्ट्रीय विवाद खड़ा हो सकता है।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 2 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.