23 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

मप्र: 42 की भूरी भाई का रिकॉर्ड, भुखमरी में 14 बच्‍चे

08 नवंबर 2012
आईएएनएस

facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

पन्ना। मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र के सबसे पिछड़े जिले पन्ना में 42 साल की एक महिला ने सरकारी अस्पताल में चौदहवें बच्चे को जन्म दिया है। इस महिला के चार बच्चों की मौत बीमारी और कुपोषण के चलते पहले ही हो चुकी है। सबसे बड़े बच्चे की उम्र 20 साल है जिसकी शादी हो चुकी है और इसके भी दो बच्चे हैं।

गौरतलब है कि बच्चों को जन्म देने का रिकॉर्ड बनाने वाली महिला भूरीबाई जिला मुख्यालय पन्ना से लगभग 60 किलोमीटर दूर स्थित गांव उजनेही निवासी श्याम लाला साहू की पत्नी है। तीन दिन पहले ही इस महिला ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलेहा में अपने चौदहवें बच्चे को जन्म दिया है। आर्थिक तंगी और गरीबी के बावजूद महिला और इसके पति को इस बात का कोई रंज नहीं है कि उनके इतने बच्चे हैं।

भूरीबाई का भी कहना है कि बच्चे तो भगवान की देन हैं। इसमें भला हम क्या कर सकते हैं। मजदूरी करके किसी तरह अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करने वाले बच्चों के पिता श्यामलाल ने बताया कि उसके बड़े बेटे 20 साल के राकेश की शादी हो चुकी है, जबकि सुषमा 18 साल, बिटुआ 16 साल, कल्लू 14 साल, गौरीबाई 12 साल, सविता 10 साल, सौरभ 8 साल, गौरव 6 साल, छोटी 4 साल और हाल में जन्मी बच्ची तीन दिन की है।

श्यामलाल से जब नसबंदी ऑपरेशन नहीं कराए जाने के संबंध में पूछा गया तो उसने बताया कि मेहनत मजदूरी करनी पड़ती है और ऑपरेशन कराने से कमजोरी ना आ जाए इसलिए ऑपरेशन नहीं कराया। गांव की नर्स ने पत्नी को ऑपरेशन कराने के लिए कहा था लेकिन वह तैयार नहीं हुई।

दूसरी ओर बच्चों की भारी भरकम फौज इस परिवार के लिए समस्या बन चुकी है। बच्चों का ना तो ठीक ढंग से पालन पोषण हो पा रहा है और ना ही उन्हें उचित शिक्षा मिल पा रही है। अब आगे क्या इरादा है, यह पूछे जाने पर श्यामलाल मुस्कराकर कहता है कि भगवान की जो मर्जी होगी वही होगा हम भला क्या कर सकते हैं।

दूसरी तरफ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जी पी सिंह ने इस मामले में अनभिज्ञता प्रकट की। उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि आज के समय में भला यह कैसे संभव है, फिर भी उन्होंने कहा कि वो इस मामले की सलेहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से पूरी जानकारी लेंगें और यह पता भी लगाने का प्रयास करेंगें कि आखिर यह दंपत्ति परिवार नियोजन कार्यक्रम से कैसे छूट गया।

 

टायसन ने देखा, बीवी बिस्तर पर ब्रैड पिट के साथ थी 

ये क्या बोल गए लालू, संसद हो गई ठप्प 

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2013

Dec 08, 2012

साला दोनो को पकड़ कर नस बंदी कर दो...ये भगवान की मर्ज़ी नही तुम्हारी मस्ती है

amit tiwari jabalpur

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
ये रणबीर को क्या हुआ, क्यों बन रहे हैं ‘आवारा’
ये रणबीर को क्या हुआ, क्यों बन रहे हैं ‘आवारा’
सुनें, UPA-2 के जश्न पर सोनिया PM के लिए क्या बोलीं
सुनें, UPA-2 के जश्न पर सोनिया PM के लिए क्या बोलीं
आमिर ने ली सबकी क्लास अब लगी उनकी क्लास
आमिर ने ली सबकी क्लास अब लगी उनकी क्लास


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.