23 मई 2012
2जी मामले में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का बचाव
04 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें


नई दिल्ली।
2जी स्पेक्ट्रम मामले में सर्वोच्च न्यायालय के फैसले पर दोहरा मापदंड अपनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की नीतियों का अनुसरण करने के लिए संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार को सजा नहीं दी जा सकती।

पार्टी ने कहा कि पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ए. राजा द्वारा दूरसंचार कम्पनियों को आवंटित 122 लाइसेंस सर्वोच्च न्यायालय से रद्द हो जाने से प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अथवा केंद्रीय गृहमंत्री पी. चिदम्बरम की भूमिका पर सवाल नहीं उठता, जैसा कि भाजपा ने आरोप लगाए हैं।

2जी: चिदम्बरम सहआरोपी बनेंगे या नहीं फैसला आज



कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने पत्रकारों से कहा, "सर्वोच्च न्यायालय का फैसला न तो प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अथवा केंद्रीय गृहमंत्री पी. चिदम्बरम को जिम्मेदार ठहराता है।"

उन्होंने कहा, "भाजपा पिछले 18 महीनों से सर्वोच्च न्यायालय के फैसले की प्रतीक्षा कर रही थी, ताकि वह मामले को राजनीतिक रंग दे सके। वह दोहरा मानदंड अपना रही है।"

सिंघवी ने कहा कि वास्तव में सर्वोच्च न्यायालय ने अपने फैसले में 'पहले आओ पहले पाओ' नीति की आलोचना की है और यह नीति भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) लागू की गई थी।

2जी: विपक्ष ने मांगा चिदम्बरम, सिब्बल का इस्तीफा



उन्होंने कहा कि राजग की नीति का अनुसरण करने के लिए संप्रग सरकार दंड नहीं दिया जा सकता।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.