23 मई 2012
भारत की एकता, सम्प्रभुता पर था 26/11 हमला: न्यायालय
10 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें



नई दिल्ली।
सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार को कहा कि मुम्बई पर 26/11 को हुआ हमला भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने से भी बुरा था, क्योंकि इसने देश की एकता, अखंडता और सम्प्रभुता को निशाना बनाया था।

न्यायमूर्ति आफताब आलम एवं न्यायमूर्ति सी.के. प्रसाद की खंडपीठ ने मुम्बई आतंकवादी हमले के दोषी आतंकवादी अजमल कसाब के वकील एवं न्याय मित्र राजू रामचंद्रन से कहा, "यहां आपने भारत की एकता, अखंडता और सम्प्रभुता के खिलाफ युद्ध छेड़ा। यह सबसे बुरा है।"

न्यायालय ने कहा, कसाब को थी साजिश की पूरी खबर



रामचंद्रन ने न्यायालय को बताया कि निचली अदालतों ने अप्रासंगिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए फैसले दिए, खासतौर से मुम्बई हमले को भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने का नाम देकर।

रामचंद्रन ने कहा, "मैं न्यायालय को यह बतलाना चाहता हूं कि यह अलग तरह का मामला है, कसाब द्वारा किए गए कृत्य को सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता।"

भारत 26/11 के आरोपियों के प्रत्यर्पण की मांग करेगा


इस पर न्यायालय ने कहा, "आप यह कह रहे हैं कि भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने के आरोप सहित आपने जो भी अपराध किया, उन आरोपों को वापस ले लिया जाए तब तो निचली अदालत और उच्च न्यायालय की प्रक्रिया दूषित हो जाती है।"

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.