22 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

पाक में मस्जिद पर आतंकी हमला, 31 मरे

02 फरवरी 2013
आईएएनएस

facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शुक्रवार को हुए एक फिदायीन हमले में कम से कम 31 लोग मारे गए, जबकि 40 लोग घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भीड़भाड़ वाले इलाके में मस्जिद के पास यह हमला जिस समय हुआ उस समय लोग जुमे की नमाज अदा कर लौट रहे थे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पुलिस अधिकारी मिया मोहम्मद सईद के हवाले से खबर दी है कि जिस समय लोग जुमे की नमाज अदा कर मस्जिद से बाहर निकल रहे थे उसी समय विस्फोट हुआ। बचाव दल के कर्मचारियों ने कहा कि 12 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि 10 घायलों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि घायल 40 लोगों में से छह की हालत अत्यंत नाजुक है। ऐसे घायलों को सघन चिकित्सा के लिए पड़ोसी कोहट जिला स्थानांतरित किया गया है। विस्फोट स्थल पर मस्जिदों की संख्या को लेकर परस्पर विरोधी खबरें सामने आ रही हैं।

डान ने खबर दी है कि फिदायीन हमलावर ने आस-पास स्थित दो मस्जिदों के बीच में खुद को धमाके से उड़ाया। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि दो मस्जिदों शिया समुदाय की मस्जिद फैजुल्लाह और सुन्नी समुदाय की मस्जिद पुरदिल जिस गली में स्थित हैं उसी गली में फिदायीन हमला हुआ है। यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि फिदायीन हमलावर के निशाने पर दोनों समुदाय में से कौन था। हमले में हताहत होने वालों दोनों ही समुदाय के लोग शामिल हैं। बम दस्ते के अधिकारियों का कहना है कि धमाके में करीब सात से आठ किलो विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया लगता है। हमले के तुरंत बाद ही इलाके से बाहर निकलने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया गया। किसी आतंकवादी गुट ने हमले की अभी तक जिम्मेवारी नहीं ली है। राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने हमले की भर्त्सना की है और अस्पताल के अधिकारियों को घायलों की उचित चिकित्सा करने के निर्देश दिए हैं।

 

जनरल वीके सिंह ने मुशर्रफ की शान में कसीदे पढ़े 

करगिल के हर गुनाह में मुशर्रफ के भागीदार थे शरीफ!

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
देखें, कैसे रेलवे घूसकांड छापे की खबर हुई लीक...
देखें, कैसे रेलवे घूसकांड छापे की खबर हुई लीक...
देखें, कैसे बनाएं एडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री में आपका करियर
देखें, कैसे बनाएं एडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री में आपका करियर


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.