27 नवंबर 2012
आईबीएन 7
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
अहमदाबाद। चुनाव आयोग ने गुजरात चुनाव में ज्यादा से ज्यादा वोटिंग के लिए मुहिम शुरू की है। आयोग ने नर्मदा जिले के दो दर्जन से ज्यादा ऐसे वोटरों को अपना ब्रैंड एंबेसडर बनाया है जिनकी उम्र 100 साल से ज्यादा है और वो आजादी के बाद होने वाले हर चुनाव में मतदान करते आए हैं।
गुजरात चुनाव आयोग ने नर्मदा जिले के देदियापाड़ा इलाके में रहने वाले कठुड़िया वसावा को अपना ब्रैंड एंबेसडर बनाने का ऐलान किया है, क्योंकि इन्होंने आजादी के बाद हुए हर चुनाव में वोट डाला है। वो 117 साल के हैं। उन्होंने पहली बार 1951 में वोट दिया था।
मालूम हो कि सूबे में वोटिंग को बढ़ावा देने के लिए चुनाव आयोग ने उन वोटरों की तलाश की जिनकी उम्र 100 साल से ज्यादा है और जो नियमित तौर पर वोटिंग करते रहे हैं। आयोग का कहना है कि वो इन बुजुर्गों की मदद से युवा वोटरों से मतदान की अपील करेंगे। जनता को बताया जाएगा कि जब 117 साल के बुजुर्ग अपना वोट पूरी जिम्मेदारी से डाल सकते हैं तो फिर आप क्यों नहीं!
गुजरात चुनाव आयोग का कहना है लोकतंत्र की असल कामयाबी तभी है जब ज्यादा से ज्यादा लोग वोट देने के लिए घरों से बाहर निकलें। आयोग ने नर्मदा जिले में 100 साल ज्यादा उम्र के 26 लोगों को ढूंढ निकाला है। जिन्हें वोटिंग के लिए ब्रैंड एंबेसडर बनाया गया है। बुजुर्ग हमेशा से युवा पीढ़ी को रास्ता दिखाते आए हैं। एक बार वोटिंग जैसे महत्वपूर्ण काम के लिए बुजुर्गों ने रास्ता दिखाया है। जिस पर चलकर ही युवा अपने राज्य और मुल्क का भविष्य संवार सकते हैं।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 3 वोट मिले
- UPA-2 के 4 साल, सोनिया-पीएम बोले, ‘हम तो एक हैं’
- सुनें, UPA-2 के जश्न पर सोनिया PM के लिए क्या बोलीं
- संयुक्त राष्ट्र ने रूस से मांगे अधिक शांति सैनिक
- लंदन में हमले की जानकारी रैपर ने ट्विटर पर डाली
- देखें, लंदन में आतंकी कैसे काट ले गए सैनिक का सिर
- मेक्सिको सिटी में इस सप्ताह मिर्च उत्सव
- देखें, फिक्सिंग पर दिल्ली पुलिस का सनसनीखेज खुलासा
- झारखंड में नक्सलियों ने की 2 ग्रामीणों की हत्या
- मप्र में 1,000 नि:शक्तजन शासकीय सेवा में शामिल
- देश की रणनीतिक सोच में बदलाव की जरूरत : प्रधानमंत्री
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- अब जैकलीन करेंगी सिर्फ ‘वैसी’ फिल्में!
- अल्काटेल, सलोरा के साथ मिलकर बेचेगी ‘स्मार्टफोन’
- सलमान खान, रोमानियन टीवी होस्ट लूलिया, क्या शादी की है तैयारी?
- अमेरिका में कौन हैं अनिल कपूर के ‘सात हिंदुस्तानी’?
- IPL spot fixing: पुलिस को कुछ क्रिकेटरों पर शक
- देखें, कैसा है 8 साल बाद आया गेमिंग गैजेट ‘xbox one’
- हवाई यात्रियों को लूटने की तैयारी में एयरलाइंस
- अनिल कपूर के बेटे को नहीं आना फिल्मों में!
- बॉलीवुड की राह पर चल पड़े सुरस्टार महेश बाबू
- अब नहीं चलेगी टेलीकॉम कंपनियों की जबरन लूटमार
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











