23 मई 2012
दिल्ली की गलियां हुईं सबसे घनी!
01 अप्रैल 2011
वार्ता

नई दिल्ली।
दिल्ली देश का सबसे ज्यादा भीड़भाड़ वाला राज्य बन गया है और इसमें प्रति वर्ग किलोमीटर 11, 297 लोग रहते हैं।

वर्ष 2011 की जनगणना के आज यहां जारी आंकड़ों के अनुसार देश में प्रति वर्ग किलोमीटर जनसंख्या पिछले एक दशक में 17.5 प्रतिशत बढ़कर 325 से 382 हो गई है।

जनसंख्या घनत्व के लिहाज से दिल्ली सबसे ऊपर और चंडीगढ़ दूसरे नंबर पर हैं। प्रति वर्ग किलोमीटर आबादी दिल्ली में 11,297 और चंडीगढ़ में 9,252 है।

जनगणना के मुख्य बिंदु: भारत में है विश्व की 17.5 फीसदी आबादी


दूसरी तरफ प्रति वर्ग किलोमीटर सबसे कम आबादी अरुणाचल प्रदेश में 17 तथा अंडमान और निकोबार में 46 है।

देश में सबसे ज्यादा जनसंख्या घनत्व वाला जिला दिल्ली उत्तरपूर्व है, जहां प्रति वर्ग किलोमीटर 37, 346 लोग रहते हैं। दूसरे नंबर पर तमिलनाडु के चेन्नई जिले में प्रति वर्ग किलोमीटर 26,903 व्यक्ति हैं। प्रति वर्ग किलोमीटर सबसे कम आबादी अरुणाचल प्रदेश की दिबांग घाटी में एक और जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में दो है।

भारत हुआ सवा करोड़ी, आबादी में 18 फीसदी बढ़ोतरी!

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.