23 मई 2012
अंतर्राष्ट्रीय गायक एकोन भारतीय दर्शकों पर कूदे
15 जनवरी 2007
सीएनएन-आईबीएन
वर्षा पिल्लै

 

नई दिल्ली। मौका था चैनल वी की 13वीं वर्षगांठ का। पाकिस्तानी गायक आतिफ की मौजूदगी में इस समारोह का दर्शकों ने खूब लुत्फ उठाया। बप्पी दा ने भी इस समारोह को अपने डिस्को वाले गानों से बेहतरीन बनाने की कोशिश की।लेकिन यह समारोह तब अचानक अजीबोगरीब सा हो उठा, जब अंतर्राष्ट्रीय हिप-हॉप कलाकार एकोन मंच पर पहुंचे और इस समारोह को एक नए चरम तक ले जाने लगे।

दर्शकों के बीच छलांग लगाने के उनके निर्णय से वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी अचानक परेशान हो उठे। खैर, उनकी इन गतिविधियों को वहीं रोकने के बाद बारी आई हमारे देसी कलाकारों की।

इस छलांग के बाद तीन संगीतकारों की जोड़ी यानी शंकर-एहसान-लॉय, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के साथ मंच पर पहुंचे और उन्होंने जल्द ही प्रदर्शित होनेवाली फिल्म ‘सलाम-ए-इश्क’ के गाने का बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया।

क्या हमारे देसी सितारे कभी अपने प्रशंसकों पर ऐसी छलांगें लगा सकते हैं?

इसपर प्रियंका कहती हैं, “भारतीय कलाकार मंच से इस तरह नहीं कूद सकते, यह बहुत डरावना है”।

बप्पी दा ने कहा, “अगर दर्शक वर्ग अच्छे हों, तो गायकों को भी इससे प्रोत्साहन मिलता है”।

गायक कैलाश खेर इसे जरा अलग नजरिए से लेते हुए कहते हैं, “चाहे प्यार हो या नफरत, हमारे दर्शक ऐसे हैं जो हमें कभी छोड़ेंगे नहीं। अगर हम दर्शकों के बीच कूद पड़ें तो वे सचमुच हमें छोड़ेंगे नहीं”।

उम्मीद है कि अगली बार एकोन मंच पर इतना ज्यादा अकेलापन महसूस नहीं करेंगे कि उन्हें दर्शकों के बीच छलांग मारने की नौबत आ जाए।


यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.