23 मई 2012
यूरोप में सबसे ज्यादा वेतन लेते हैं इटालियन सांसद
04 जनवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

रोम।
यूरोपीय संघ (ईयू) के देशों के सांसदों में सबसे अधिक वेतन इटली के सांसदों को मिलता है। इटली के सांसद, प्रति माह औसतन 16,000 यूरो (लगभग 20,900 डॉलर) वेतन प्राप्त करते हैं। ईयू के सदस्य देशों में यह सर्वेक्षण सरकार समर्थित आयोग द्वारा कराया गया था। इस सर्वेक्षण का उद्देश्य इटली के 950 सांसदों के वेतन का निर्धारण उनके ईयू समकक्षों के अनुसार करना था।

सर्वेक्षण की रिपोर्ट के अनुसार इटली के सांसद प्रति माह 25,000 यूरो कमाते हैं, जबकि दूसरे स्थान पर फ्रांस है जहां के सांसद प्रति माह 13,500 यूरो वेतन के रूप में प्राप्त करते हैं।

इटली की राष्ट्रीय सांख्यिकी संस्था 'इस्तात' के अध्यक्ष इस समिति के प्रमुख नियुक्त किए गए थे। सर्वेक्षण में इटली, जर्मनी, फ्रांस, स्पेन, नीदरलैंड, बेल्जियम और ऑस्ट्रिया के सांसदों को शामिल किया गया।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 5 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.