23 मई 2012
दिल्ली में इस्तेमाल स्टिक बम क्या होता है?
14 फरवरी 2012
आईबीएन-7

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें

नई दिल्ली।
इजरायल अपने नागरिकों पर हुए हर हमले को याद रखता है और उसका देरसबेर बदला भी लेता है। तो क्या दिल्ली में इजरायली राजनयिक पर हमले का बदला भी इजरायल लेगा? अगर इस हमले के पीछे शिया आतंकी गुट हिजबुल्लाह का हाथ है, तो भारत में हिजबुल्लाह का यह पहला कदम होगा। दिल्ली पुलिस ने भी मान लिया है कि भारत में पहली बार आतंकी हमले के लिए स्टिक बम का इस्तेमाल हुआ है। इसे अंडर व्हिकल इम्प्रूवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइसेस यानी यूवीआईईडी भी कहा जाता है।

भारत में पहली बार इस तरह के बम का इस्तेमाल किया गया है। सूत्रों की मानें, तो जिस तरह औरंगजेब रोड पर इजरायली दूतावास की कार पर पहले बाइक सवार ने कुछ चिपकाया और फिर उसमें धमाका हो गया; उससे स्टिक बम की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

दिल्ली धमाका: सीसीटीवी में मिले अहम सुराग


धमाके के बाद मौके पर पहुंचे फॉरेंसिक एक्सपर्ट भी इसी थ्योरी पर काम करते नजर आए। जिस गाड़ी में धमाका हुआ उसका फ्यूल टैंक पूरी तरह सुरक्षित है। ऐसा स्टिक बम के इस्तेमाल के बाद ही मुमकिन है। जानकारी के मुताबिक स्टिक बम को गाड़ियों पर फेंककर या सीधे भी चिपकाया जा सकता है। इसे इंसानों पर नहीं चिपकाया जा सकता। चिपकने के करीब 90 सेकेंड बाद बम में धमाका हो जाता है। स्टिक बम से धमाके का असर उतना ही होता है जितना हैंड ग्रेनेड से।

स्टिक बम की खास बात यह होती है कि जब तक इंसान इसे थामे रहता है इसमें धमाका नहीं होता। 90 सेकेंड का टाइमर लगने के बाद भी अगर बम इंसान के हाथ में है तो वह नहीं फटता। बम का टाइमर किसी सतह पर चिकपने के बाद खुद को फिर से सेट कर लेता है। चिपकाए जाने के 90 सेकेंड के बाद ही इसमें धमाका होता है।

ईरान का इजरायली दूतावास पर हमले से इंकार


दुनिया भर में आतंकी घटनाओं पर नजर रखने वाले जानकारों की मानें, तो गाड़ियों पर आतंकी हमला करने के लिए ज्यादातर स्टिक बम का ही इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि हमलावर को यह भी ध्यान रखना होता है कि 90 सेकेंड के भीतर ही वह धमाके वाली जगह से दूर चला जाए। दिल्ली में हुए धमाके में हमलावर शायद इसी वजह से बाइक से आया था।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 8 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.