23 मई 2012
चिदंबरम ने माना, हां यह आतंकवादी हमला है!
14 फरवरी 2012
वार्ता/इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें

नई दिल्ली।
केन्द्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने आज स्वीकार किया कि राजधानी के अतिसंवेदनशील इलाके प्रधानमंत्री निवास के नजदीक इजरायली दूतावास के एक वाहन में सोमवार को हुआ विस्फोट आतंकवादी हमला था।

चिदंबरम ने यहां अपने कार्यालय नॉर्थ ब्लॉक में एक उच्चस्तरीय बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि इस हमले में शामिल संगठन के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। लेकिन इतना तय है कि यह आतंकवादी हमला था जिसे एक प्रशिक्षित हमलावर ने अंजाम दिया।

बैठक में गृह मंत्रालय के उच्च अधिकारियों और दिल्ली के पुलिस आयुक्त बी के गुप्ता ने चिदंबरम को घटना की जांच में अब तक की प्रगति से अवगत कराया।

प्रशिक्षित व्यक्ति ने धमाके को अंजाम दिया: चिदम्बरम


प्रधानमंत्री निवास से लगभग आधा किलोमीटर दूर औरंगजेब रोड पर सोमवार को इजरायली दूतावास के एक वाहन में हुए विस्फोट में चार लोग जख्मी हो गए थे। घायलों में इजरायल की एक राजनयिक, उनका चालक और घटना में क्षतिग्रस्त एक अन्य वाहन के दो सवार शामिल हैं।

चिदंबरम ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों में कैद घटना की तस्वीरों का विश्लेषण किया जा रहा है। लेकिन उस मोटरसाइकिल सवार के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है, जिसने इजरायली दूतावास के वाहन पर विस्फोटक चिपकाया था।

गृह मंत्री ने इजरायल को आश्वासन दिया कि घटना की जांच अपराधियों के पकड़ में आने तक जारी रहेगी।

इजरायल को संदेह है कि यह विस्फोट ईरानी आतंकवादियों ने कराया है। दिल्ली पुलिस घटना की जांच के सिलसिले में राजधानी में मौजूद ईरानी सैलानियों से संबंधित दस्तावेजों को खंगाल रही है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार घटना की जांच के लिए इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद का एक दल भी राजधानी पहुंच चुका है। अमरीका के संघीय जांच ब्यूरो का एक दल भी विस्फोट की जांच के संबंध में भारत आने वाला है।

इस बीच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के प्रमुख एस. सी. सिन्हा ने भी विस्फोट के स्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि एनआईए घटना की जांच में दिल्ली पुलिस की हर संभव सहायता करेगा।

इस विस्फोट के बाद से समूची दिल्ली में कड़ी सतर्कता बरती जा रही है। दूतावासों समेत सभी संवेदनशील प्रतिष्ठानों और भीड़भाड़ वाली जगहों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

उधर, दिल्ली में सोमवार को कार पर हुए बम हमले में घायल महिला ने कहा कि उसने उस मोटरसाइकिल सवार को देखा था, जिसने कार की तरफ कुछ फेंका था और जिसके बाद विस्फोट हुआ।

इजरायल के दूतावास कर्मचारी की पत्नी ताल येहोशुआ कोरेन विस्फोट में घायल हो गई थी। उसने दिल्ली में अस्पताल में अपने बिस्तर से इजरायली समाचार पत्र 'ऐडिओट अचारोनोट' से कहा, "मुझे याद है कि एक मोटरसाइकिल सवार ने कार की तरफ कुछ फेंका था।" हमले के बाद मोटरसाइकिल सवार तेजी से आगे निकल भागा था।

उधर, इजरायली दूतावास की एक कार में हुए बम विस्फोट को दिल्ली में एक इजरायली राजनयिक ने डरावनी घटना करार दिया है। कार में एक दूतावास कर्मचारी की पत्नी अपने बच्चों को स्कूल से लेने के लिए जा रही थी। ताल येहोशुआ कोरेन दिल्ली स्थित इजरायली दूतावास में कार्यरत थी, लेकिन वह एक राजनयिक नहीं थी। वह एक टोयोटा इनोवा कार से अपने बच्चों को अमेरिकन एम्बेसी स्कूल से लेने के लिए जा रही थी। तभी सोमवार को उनकी कार में विस्फोट हो गया। विस्फोट में कोरेन सहित तीन अन्य लोग भी घायल हुए।

'हेरात्ज डॉट कॉम' पर एक कर्मचारी ने कहा है, "भारत में इजरायली राजनयिकों के लिए जिंदगी जीना आसान नहीं है।"

उन्होंने कहा, "आप हमेशा पुलिस अधिकारियों व सुरक्षा गार्डो से घिरे रहते हैं। यह मुश्किल है लेकिन हम एक तरह का सामान्य जीवन जीने की कोशिश कर रहे थे लेकिन रोजमर्रा के जीवन में इससे ज्यादा और क्या होगा।"

भारत में इजरायली राजनयिकों ने स्वीकार किया कि यदि कार में कोरेन के बच्चे मौजूद होते तो यह और भी बुरा होता।

भारत स्थित इजरायली दूतावास के राजनयिक ने कहा, "हमें हमेशा चेतावनी दी जाती थी। हाल के दिनों में ऐसा और ज्यादा हो रहा था क्योंकि हम निशाने पर थे।"

उन्होंने कहा, "लेकिन घटना घटने तक आप वास्तव में इसे समझ नहीं पाते हैं। हम अपना काम जारी रखेंगे और जो आवश्यक होगा वह करेंगे लेकिन यह स्वीकार करना होगा कि हमारे परिवार व बच्चे हैं इसलिए इस तरह की घटनाएं डरावनी हैं।"

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.