21 अक्टूबर 2012
हिंदी इन डॉट कॉम
जिस शादी का लोगों को पांच साल से इंतजार था, वो ‘नवाबी’ शादी इस हफ्ते हो तो गई, लेकिन शादी से जुड़े कुछ विवाद ने इस ‘शाही’ शादी के मजे को कुछ बेमजा जरूर कर दिया। जी हां, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की ‘हीरोइन’ करीना कपूर और रोमांटिक स्टार सैफ अली खान की शादी की। बड़ी धूम-धाम से दोनों की मुंबई में शादी हुई, जबकि रिसेप्शन दिल्ली में हुआ। मुंबई में हुई शादी में बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारों ने शिरकत की, तो दिल्ली में बड़े-बड़े नेता इस दावत में शामिल हुए। लेकिन फिर भी सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी विवादों में घिरती जा रही है। खबरें हैं कि सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी को नाजायज करार दिया गया है।
किसने उठाए शादी पर सवाल?
सुनने में आया है कि विश्व प्रसिद्ध इस्लामिक संस्था दारुल उलूम ने सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी को नाजायज करार दिया है। कहा जा रहा है कि करीना कपूर द्वारा इस्लाम न कबूलने की बात पर यह संस्था खफा है।
क्यों उठे सवाल?
ऐसी खबरें हैं कि उलेमा ने कहा है कि करीना ने अपने खास मकसद या निजी फायदे के लिए यह शादी की है। जबकि इस्लाम इसकी इजाजत नहीं देता। उन्होंने इस जोड़े की शादी को पूरी तरह गलत बताया है।
संस्था का दावा
संस्था का दावा है कि इस्लाम में इस तरह की शादी को मान्यता नहीं दी गई है। यदि दोनों मुस्लिम हों, शादी तभी जायज है।
एक-दूजे के हो चुके हैं सैफ-करीना
गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान व अभिनेत्री करीना कपूर इस मंगलवार दोपहर को मुंबई में विवाह बंधन में बंध गए थे। शादी सैफ के बांद्रा स्थित घर में हुई। दोनों ने रजिस्टर्ड विवाह किया। दुल्हन पक्ष से गवाह के तौर पर करीना की मां बबीता और पिता रणधीर कपूर ने हस्ताक्षर किए, जबकि दूल्हे की ओर से सैफ की मां शर्मिला टैगोर ने गवाह के तौर पर हस्ताक्षर किए।
शादी में क्या पहना था करीना ने?
इस मौके पर 31 वर्षीया करीना ने हरे रंग का पंजाबी सूट पहन रखा था, जबकि 42 वर्षीय सैफ ने ग्रे रंग का कुर्ता-पायजामा पहन रखा था। इस अवसर पर करीना की बड़ी बहन करिश्मा और चचेरे भाई रणबीर कपूर भी मौजूद थे। दोनों ने सफेद रंग के कपड़े पहन रखे थे।
स्विटजरलैंड में मनेगा हनीमून
इसी हफ्ते शादी के बंधन में बंध चुके करीना कपूर और सैफ अली खान हनीमून मनाने स्विटजरलैंड जाएंगे। हनीमून वे दिसंबर में मनानेवाले हैं। गौरतलब है कि शादी से पहले ‘हीरोइन’ ने कहा था कि वे शादी के पहले ही सैफ के साथ 249 बार हनीमून मना चुकी हैं। वैसे इसे कबूलने में बेबो ने एक पल की देरी नहीं की। एक अखबार को दिए इंटरव्यू में करीना ने साफ साफ कहा कि हम वैसे ही पहले बहुत बार हनीमून पर जा चुके हैं। मेरे दोस्त अर्जुन कपूर जो बोनी कपूर के बेटे हैं। उन्होंने मुझे बताया कि अगर मैं सैफ के साथ छुट्टियों पर गई तो वो मेरा 250वां हनीमून होगा। क्या फर्क पड़ता है हम तो दिसंबर में फिर से दिसंबर महीने में हनीमून पर जा ही रहे हैं।
IN.COM.Poll: 79% बोले, करीना-सैफ की शादी नहीं चलेगी लंबी
..तो स्विटजरलैंड में 250वां हनीमून मनाएंगी करीना
शादी से पहले सेक्सी करीना का आखिरी फोटोशूट
सैफ-करीना का ‘दावत-ए-वलीमा’, पहुंचीं बड़ी हस्तियां
वाह, शादी के बाद सैफ, करीना का पहला डांस शो!
सैफ, करीना की शादी में ‘नेता’ उड़ाएंगे माल
क्या वाकई पहली शादी पर सैफ बोले थे बेबो से, ‘थैंक यू बेटा’?
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 3 वोट मिले
- देखें, पाक में हिंदुओं के साथ क्या-क्या जुल्म होते हैं
- IN.COM Poll: 83% बोले, फिक्सिंग में फंसे बड़े-बड़े नामों को नहीं मिल पाएगी सजा
- इज्जत बचाने के लिए बेटी संग ट्रक से कूदी महिला, मौत
- उप्र में लू का कहर जारी, पारा 46 से अधिक
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- बिहार में मुखिया के पति की हत्या, 35 गिरफ्तार
- पाकिस्तान में गैस सिलेंडर फटा, 15 बच्चों की मौत
- देखें, इंटरनेशनल न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’
- कश्मीर में नियंत्रण रेखा के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल
- दिल्ली में एक और गर्म दिन
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- PM पद की रेस से हटने को तैयार नहीं आडवाणी, मोदी के खिलाफ रचा ‘चक्रव्यूह’
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- लालू बोले, ‘नीतीसवा तो गणेश जी को दूध पिलाने वाली पार्टी की गोद में बैठा है’
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- देखें, फिक्सिंग पर BCCI बनाएगी कड़ा कानून
- IPL Spot Fixing: ये हैं पब्लिक के मजेदार जोक्स-ट्वीट्स
- वीकेंड मैग़जीन:- राजनीति, स्पोर्ट्स, बॉलीवुड से अलग खबरें!
- देखें, कार-बाइक की दुनिया में क्या कुछ आया नया
- देखें, पाक में हिंदुओं के साथ क्या-क्या जुल्म होते हैं
- देखें, अफसर को लोगों ने कैसे पटक-पटक कर पीटा
- इतनी जल्दी हर लड़की के दिल में बस गया ये ‘स्टूडेंट’
- देखें, शाहरुख की दबंगई, छीन ली सलमान की आवाज़
- ‘फटा पोस्टर निकला हीरो’ में सल्लू-आमिर साथ-साथ
- देखें, सट्टेबाजी पर मयप्पन ने कैसे गुनाह कबूला
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











