19 अगस्त 2012
हिंदी इन डॉट कॉम
फिल्मों की कमाई के मामले में 'दबंग' सलमान खान अब आमिर खान और शाहरुख खान से आगे निकलते दिख रहे हैं। रिलीज के पहले ही दिन सलमान खान की फिल्म ‘एक था टाइगर’ ने 32 करोड़ रुपये छापकर खलबली मचा दी और कमाई का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाने का दावा पेश कर दिया है। यह फिल्म सलमान खान की सबसे बड़ी हिट बनने जा रही है और सलमान बॉलीवुड के सबसे बड़े खान के रूप में उभर रहा है। खबरें तो यह भी आ रही हैं कि रिलीज के दूसरे दिन तक इस फिल्म ने करीब 60 करोड़ की कमाई कर दी थी। जानकार मान रहे हैं कि फिल्म 300 करोड़ की कमाई का आंकड़ा भी छू सकती है। लेकिन कहा जा रहा है कि इस फिल्म के लिए पहली पसंद शाहरुख खान थे, फिर कैसे मिल गया सलमान को मौका? क्या इसमें कैटरीना का कोई गेमप्लान था? जानते हैं पूरी बातें!
कैटरीना ने उतारा सलमान खान का कर्ज
फिल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने कबीर खान की फिल्म ‘एक था टाइगर’ में सलमान खान को हीरो बनवाकर अपना पुराना कर्च चुकता कर लिया। खुद सलमान खान ने इस बात पर मुहर लगाई।
सलमान के अनुसार जब यशराज को फिल्म न्यूयॉर्क में एक हीरोइन की जरूरत थी तो उन्होंने कैट का नाम सुझाया था लेकिन जब ‘एक था टाइगर’ की बात आई तो कैटरीना ने कबीर से सलमान को फिल्म में रखने को कहा।
आश्चर्य की बात ये थी कि ब्रेकअप की खबरों के बीच सलमान ने पहली बार यशराज की फिल्म साइन कर ली।
'एक था टाइगर' की पहली पसंद शाहरुख थे?
यह भी कहा जा रहा है कि सलमान खान को यह फिल्म शाहरुख खान के कारण मिली थी। भई, ये बात खुद शाहरुख खान ने कही है। सलमान खान की यशराज बैनर में एंट्री लेने पर शाहरुख खान ने सफाई देते हुए कहा था, “सलमान को यशराज की फिल्म सिर्फ इसलिए मिली क्योंकि मैंने उस फिल्म को ठुकराया था।” और शाहरुख के फिल्म छोड़ने के बाद ही सलमान को ये फिल्म ऑफर की गई।
कहते हैं ना, तू डाल-डाल तो मैं पात-पात, जीं हां किंग खान यानी शाहरुख ने कुछ इसी कहावत को चरितार्थ करने की कोशिश की। जब शाहरुख के कानों में ये बातें पहुंची थी कि सलमान ने किंग खान के लकी बैनर यशराज फिल्म्स पर अपना कब्जा कर लिया है। तो किंग खान चुप नहीं बैठे और अपनी सफाई दे डाली।
अब यशराज को शाहरुख नहीं बल्कि सलमान पसंद आ रहे हैं। किंग खान ने तुरंत अपनी टीम केकेआर की तरह मैदान में वापसी करते हुए सिक्सर जड़ा और कह डाला कि सलमान को ये फिल्म उनकी बदौलत मिली है। असल में फिल्म ‘एक था टाइगर’ शाहरुख को ऑफर हुई थी लेकिन उनके पास फिल्म के लिए डेट्स नहीं थी इसलिए उन्होंने फिल्म को छोड़ना ही बेहतर समझा।
'टाइगर' ने बदला था लुक
'एक था टाइगर' के लिए सलमान ने अपना लुक भी बदला था। सलमान ने अपनी हेयर स्टाइल भी बदल ली थी। नवम्बर 2011 में एक अवार्ड फंक्शन के दौरान सलमान पहली बार इस नयी हेयर स्टाइल में नजर आई थी। इसी दौरान 'बिग बॉस-5' में 'आपका फरमान' की शूटिंग के दौरान उनका हेयर स्टाइल बिल्कुल अलग नजर आया।
यही नहीं, उन्होंने अपने काम करने के अंदाज में भी बदलाव किया है। खबरों के मुताबिक अब वो एक साल में एक ही फिल्म करेंगे।
दरअसल अमेरिका में सितंबर 2011 में हुई सर्जरी के बाद सलमान सीधे शूटिंग के लिए विदेश चले गए थे। हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी। डबलिन और टर्की में सलमान ने कैटरीना कैफ के साथ फिल्म 'एक था टाइगर' की शूटिंग की।
..जब कैटरीना की मिनी स्कर्ट ‘उठी’ और ऊपर!
डबलिन में फिल्म एक था टाइगर की शूटिंग के दौरान कैटरीना कैफ ‘वॉर्डरोब मेलफंक्शन’ का शिकार हुई थीं, पर ऐन मौके पर सलमान पहुंचे और उन्हें संभाल लिया।
फिल्म ‘एक था टाइगर’ के सेट पर शूटिंग के दौरान कैट के साथ यह घटना घटी थी।
कैट सफेद रंग के छोटे लिबास में साइकिल चलाने की कोशिश कर रही थीं। इस दौरान वो अचानक साइकिल से गिर पड़ी और उनकी मिनी स्कर्ट जरूरत से ज्यादा मिनी हो गई लेकिन बॉडीगार्ड सलमान ऐन वक्त पर पहुंचे और कैट को संभाल लिया।
सलमान का न्यूजर्सी के हॉस्पिटल में ऑपरेशन हुआ था। कुछ दिनों तक आराम करने के बाद ही सलमान ने डबलिन में कैट के साथ फिल्म एक था टाइगर की शूटिंग शुरू कर दी थी।
.. जब आदित्य चोपड़ा को माननी पड़ी सलमान की शर्त
यह तो सभी जानते हैं कि बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान केवल और केवल अपने बनाए नियमों के अनुसार ही काम करते हैं और कोई भी सलमान के काम करने में दखलदांजी नहीं कर सकता है। यशराज फिल्म्स के आदित्य चोपड़ा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब उन्होंने सलमान को फिल्म ‘एक था टाइगर’ की पटकथा पढ़ने के लिए जोर दिया था।
दरअसल सल्लू को घंटों बैठकर स्क्रिप्ट पढ़ना अच्छा नहीं लगता है, इसलिए जब आदित्य ने उन्हें ऐसा करने के लिए कहा तो ‘दबंग खान’ ने भी एक शर्त रख दी। सलमान ने आदित्य से कहा कि वे उनके साथ बैठकर स्क्रिप्ट पढ़ने को तैयार हैं अगर आदित्य और निर्देशक कबीर खान उनके पनवेल वाले फार्महाउस पर आएंगे। आदित्य के पास और कोई चारा भी नहीं था, इसलिए उन्हें कबीर खान के साथ सलमान के फार्महाउस जाना पड़ा।
सूत्र के अनुसार आदित्य इससे पहले कभी भी अपनी फिल्म के किसी अभिनेता को स्क्रिप्ट पढ़ाने के लिए शहर से बाहर नहीं गए हैं। लेकिन इस बार आदित्य की ‘स्क्रिप्ट रीडिंग’ शहर से बाहर रखा गया।
सूत्रों के मुताबिक सलमान ने अपने सारे संवाद पढ़े और कैरेक्टर को निभाने के लिए तैयार हो गए। वैसे सलमान के इस फार्महाउस पर आना आदि के लिए किसी पिकनिक से कम नहीं था।
शाहरुख के गढ़ में सलमान की पहली सेंध
हिंदी सिने जगत का सबसे बड़ा बैनर ‘यशराज फिल्मस’ को एक तरह से शाहरुख का घरेलू बैनर माना जाता था लेकिन सलमान खान ने यशराज की फिल्म ‘एक था टाइगर’ साइन कर सबको अचरज में डाल दिया था।
यशराज फिल्म्स के साथ शाहरुख खान ने अपने करियर की कई सफलतम फिल्में की हैं। इस बैनर ने कभी दूसरे अभिनेता को इतना भाव नहीं दिया। शाहरुख के समकक्ष आमिर ही यशराज के साथ इक्का-दुक्का फिल्में कर सके। सलमान हमेशा इस बैनर से दूर रहे।
लेकिन अब वक्त बदल चुका है। सलमान खान यशराज की फिल्म ‘एक था टाइगर’ सुपरहिट साबित हो रही है। फराह खान से भी सलमान की अच्छी दोस्ती हो चुकी है। करण जौहर से भी उनकी नजदीकी की चर्चाएं हो रही हैं। इस तरह से अब शाहरुख खान धीरे-धीरे अकेले पड़ते जा रहे हैं।
सलमान को नहीं भाया गीत, बदलवा दिया
सलमान ने फिल्म 'एक था टाइगर' की शूटिंग के दौरान भी अपना बेबाक अंदाज दिखाया था। दरअसल कबीर खान की फिल्म ‘एक था टाइगर’ में संगीतकार सोहेल सेन ने एक गाना संगीतबद्ध किया था, लेकिन वो सलमान को पसंद नहीं आया था।
इतना ही नहीं सलमान ने आधी रात के बाद निर्माता आदित्य चोपड़ा को बुलवाकर गाना बदलने को कहा और नए सिरे से गाना संगीतकार जोड़ी साजिद-वाजिद ने तैयार किया।
वैसे सोहेल ने इस बात को नकारा था। उनका कहना था कि सलमान को गाने की धुन से नहीं बल्कि उसके बोल से शिकायत थी।
है।
कुल मिलाकर बॉक्स ऑफिस पर अब सिर्फ सलमान खान की 'दबंगई' चलती दिख रही है। सलमान खान की फिल्म ‘एक था टाइगर’ ने कमाई का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनने का दावा पेश कर दिया है। 'टाइगर' ने सबसे बड़े खान बनने की दहाड़ लगा दी है, जिससे बॉलीवुड में खलबली मच गई है।
सलमान, शाहरुख, आमिर, बॉक्स ऑफिस पर किसकी कितनी कमाई?
फिल्मों की कमाई के मामले में सलमान अब आमिर और शाहरुख से आगे निकलते दिख रहे हैं।
Exclusive: ‘दबंग’ से ‘एक था टाइगर’, पहले दिन की कमाई@80 करोड़
‘टाइगर’ ने बॉलीवुड के सबसे बड़े खान बनने की ओर दौड़ लगा दी है।
सलमान बनेंगे सहवाग, लगाएंगे ‘ट्रिपल सेंचूरी’?
‘एक था टाइगर’ की बंपर ओपनिंग, कमा सकती है 300 करोड़।
‘एक था टाइगर’ ने पहले ही दिन छापे 32 करोड़
सलमान खान की फिल्म अब नया रिकॉर्ड बनाने जा रही है।
‘दबंग’ पर भारी ‘टाइगर’, 90 का टिकट 750 में बिका
सलमान खान की फिल्म एक था टाइगर का 90 रुपए का एक टिकट, ब्लैक में 750 रुपए में बिका है।
फिल्म समीक्षा: ‘एक था टाइगर’, सलमान ने फिर दिखाया दम
अगर आप सलमान के फैन है, तो यह फिल्म आपको निराश नहीं करेगी।
तस्वीरें- एक था टाइगर: सलमान, कैट की सबसे बड़ी हिट?
देखिए, सलमान खान, कैटरीना कैफ के जलवे।
‘टाइगर’ सलमान को उस शख्स ने मारे पूरे 25 घूंसे!
बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान को भी कभी-कभी संयम बरतना पड़ता है।
‘एक था टाइगर’ देखने जा रहे हो, ज्यादा पैसे ले जाना!
सलमान खान की फिल्म ‘एक था टाइगर’ को देखने के लिए देश भर के लोगों को 20 रुपए ज्यादा देने पड़ सकते हैं।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 5 वोट मिले
- आतंकियों के साथ मुठभेड़ में तीन जवान शहीद
- देखें, वो ‘ब्रेव लेडी’ जो लंदन में आतंकियों से भिड़ी
- चीनी कैथोलिकों को भयमुक्त धार्मिक कार्य करने दें : पोप
- PM पद की रेस से हटने की तैयार नहीं आडवाणी, मोदी के खिलाफ रचा ‘चक्रव्यूह’
- ब्रिटिश सैनिक का सिर काटने वाले आतंकियों से जा भिड़ी वो ‘हिम्मतवाली’
- उप्र में प्रबंधन गुरु सिखाएंगे पुलिसकर्मियों को टीम भावना
- मप्र में कन्या अभिभावक पेंशन योजना शुरू
- IN.COM Poll: पाठक बोले, BCCI चीफ श्रीनिवासन इस्तीफा दो
- मप्र में सुबह से लू का असर शुरू
- दिल्ली में और बढ़ेगा तापमान
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- BCCI चीफ के दामाद, अंपायर रऊफ के बाद विंदू ने लिये कोहली, भज्जी के नाम
- फिल्मों के लिए लिख सकती हैं श्रुति हासन
- IPL Spot Fixing : क्राइम ब्रांच बोली, विंदू, सेक्सी मॉडल्स और श्रीशांत में है गहरा कनेक्शन
- देखें, वो ‘ब्रेव लेडी’ जो लंदन में आतंकियों से भिड़ी
- चीनी कैथोलिकों को भयमुक्त धार्मिक कार्य करने दें : पोप
- देखें, क्यों शाहरुख के पीछे दीवानी है ये एक्ट्रेस
- आपकी राय: BCCI चीफ, उनके दामाद, IPL मैनेजमेंट पर कोई हाथ क्यों नहीं डाल रहा?
- PM पद की रेस से हटने की तैयार नहीं आडवाणी, मोदी के खिलाफ रचा ‘चक्रव्यूह’
- सल्लू-ऐश से ज्यादा दिलेर तो रणबीर-दीपिका निकले!
- फिल्म समीक्षा: ‘इश्क इन पेरिस’ से नहीं होगा इश्क
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











