09 दिसम्बर 2012
hindi.in.com
अक्षय कुमार की ‘खिलाड़ी’ की मशहूर कड़ी में इस हफ्ते एक नाम और जुड़ गया, ‘खिलाड़ी 786’! फिल्म में अक्षय कुमार ने पंजाब के पहलवान का किरदार निभाया है, जो बोर्डर पर तस्कर पकड़ता है। फिल्म में अक्षय कुमार के एक्शन और पंजाबी स्टाइल दोनों की तारीफ हो रही है। अक्षय कुमार की फिल्म ‘खिलाड़ी 786’ ने सिंगल स्क़्रीन सिनेमाघरों में कमाल का प्रदर्शन कर रही है। हालांकि शहरी इलाकों के मल्टीप्लैक्सों में फिल्म को रिलीज के पहले दिन वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिल सका है। बाजार जानकार तरण आदर्श के अनुसार फिल्म के लिए पहला वीकेंड काफी महत्वपूर्ण रहेगा। वैसे कई जगहों पर फिल्म को 90% रिस्पॉंस मिला है, जो कि शानदार है।
‘खिलाड़ी 786’ देखकर बौखलाया पाकिस्तान
पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड ने अक्षय कुमार की नयी फिल्म ‘खिलाड़ी 786’ के विज्ञापनों पर रोक लगा दी है। पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड का तर्क है कि ‘786’ को कुछ मुसलमान पवित्र मानते हैं और इस फिल्म से उनकी भावना को चोट पहुंच सकती है। सेंसर बोर्ड ने सिनेमाघरों और वितरकों को इस फिल्म का ट्रेलर नहीं दिखाने और उसके बोर्ड हटाने का निर्देश दिया है। इससे पहले सलमान की फिल्म ‘एक था टाइगर’, सैफ अली खान की फिल्म ‘एजेंट विनोद’ भी पाकिस्तान में बैन हो चुकी है।
आमिर की 'तलाश' की हवा निकालेगी 'खिलाड़ी 786'
ऐसे में जब आमिर खान की फिल्म ‘तलाश’ के रहस्य में लोगों की दिलचस्पी बनी हुई है और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार कर रही है, अक्षय कुमार की फिल्म ‘खिलाड़ी 786’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर अब अक्षय कुमार और आमिर खान की सीधी टक्कर देखने को मिल रही है।
'हुक्का बार' से मचा हाहाकार
फिल्म के 'हुक्का बार' गाने को लेकर विरोध भी काफी बढ़ा। विरोध को देखते हुए अक्षय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुंबई में उनके घर पर पुलिसवालों को तैनात कर दिया गया है। कई संगठन अक्षय कुमार की इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं। इन लोगों का कहना है कि खिलाड़ी 786 के ‘तेरा प्यार हुक्का बार’ में हुक्का को प्रमोट किया जा रहा है। विरोध करने वालों को इस गाने में शेर का शिकार जैसे शब्दों का इस्तेमाल करने पर भी एतराज है। विरोध को देखते हुए अक्षय कुमार के घर पर पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
खिलाड़ी 786’ का खेल खराब कर सकती है ‘तलाश’
ऐसे में जब आमिर खान की फिल्म ‘तलाश’ के रहस्य में लोगों की दिलचस्पी बनी हुई है और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार कर रही है, अक्षय कुमार की फिल्म ‘खिलाड़ी 786’ सिनेमाघरों में दस्तक देनेवाली है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर अब अक्षय कुमार और आमिर खान की सीधी टक्कर देखने को मिलेगी। ‘तलाश’ एक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें आमिर पुलिस इंस्पेक्टर बने हैं। फिल्म में आमिर के साथ रानी मुखर्जी और करीना कपूर लीड रोल में हैं। दोनों ही अभिनेत्रियां पहले भी आमिर के साथ काम कर चुकी हैं। वहीं अक्षय कुमार खिलाड़ी सीरीज की ‘खिलाड़ी 786’ में जबरदस्त एक्शन सीन करने के साथ-साथ गायक की भूमिका में नजर आ रहे हैं।
‘तलाश’ ने जमकर छापे नोट, क्या होगा 'खिलाड़ी 786' का?
फिल्म तलाश ने रिलीज के तीन दिन में ही 47.1 करोड़ रुपये कमा लिए थे। खबरें यह भी हैं कि आमिर खान की फिल्म ‘तलाश’ के निर्माताओं ने सिंगल स्क्रीन थिएटरों से 30 नवंबर को रिलीज हुई उनकी फिल्म को दो हफ्ते तक बिना रुकावट के चलाने को कहा था। इस हिसाब से तो ‘तलाश’ के ठीक बाद रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म ‘खिलाड़ी 786’ का बिजनेस प्रभावित हो सकता है। लेकिन सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों पर तो ‘खिलाड़ी 786’ ही फिलहाल राज करती दिख रही है।
ऑलराउंडर हिमेश रेशमिया
हिमेश रेशमिया ने इस फिल्म में न केवल अभिनय किया है बल्कि गाने के बोल लिखे हैं, संगीतकार भी वहीं है और साथ ही साथ फिल्म की कहानी भी उन्होंने लिखी है। उनके गाए हुए गाने हुक्का बार और लॉंग ड्राइव नए साल में डांस फ्लोर पर आग लगा देंगे। एक्टिंग के मोर्चे में भी वो पहले से ज्यादा बेहतर दिखे।
हालांकि समीक्षकों ने फिल्म को बेतुकी फिल्म करार दिया है। लेकिन अक्षय कुमार ने जिस तरह एक्शन और कॉमेडी से भरे अपने किरदार को फिल्म में निभाया है, उसकी हर किसी ने तारीफ की है। कई समीक्षकों ने कहा है कि फिल्म बेतुकी, मगर मनोरंजन से भरपूर है। यही कारण भी है कि फिल्म में अक्षय कुमार की एंट्री, उनकी 'ढिशुम ढिशुम' और दनादन चलते घूंसों को देखते ही खचाखच भरे सिनेमाघर तालियों से गूंज उठते हैं।
गजब, सिंगल स्क्रीन में छा गई ‘खिलाड़ी 786’
वीडियो समीक्षा: कभी-कभी हंसाती है ‘खिलाड़ी 786’
‘खिलाड़ी’ घटाएगा वजन, वो भी पूरे 7 किलोग्राम
‘खिलाड़ी’ कुमार पर मंडरा रहा है खतरा, सुरक्षा बढ़ाई
फिल्म समीक्षा: दिमाग घर पर रखो, हंसाएगी ‘खिलाड़ी 786’
आज का हॉट गॉसिप: ये क्या, ‘खिलाड़ी’ के घर के बाहर पुलिस
अक्षय जब-जब बने ‘खिलाड़ी’, कइयों पर पड़े भारी
‘खिलाड़ी 786’ देखकर क्यों बौखलाया पाकिस्तान?
आज का हॉट गॉसिप: टूटा शीशा, निकला ‘खिलाड़ी’
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 5 वोट मिले
- UPA-2 के 4 साल, सोनिया-पीएम बोले, ‘हम तो एक हैं’
- सुनें, UPA-2 के जश्न पर सोनिया PM के लिए क्या बोलीं
- संयुक्त राष्ट्र ने रूस से मांगे अधिक शांति सैनिक
- लंदन में हमले की जानकारी रैपर ने ट्विटर पर डाली
- देखें, लंदन में आतंकी कैसे काट ले गए सैनिक का सिर
- मेक्सिको सिटी में इस सप्ताह मिर्च उत्सव
- देखें, फिक्सिंग पर दिल्ली पुलिस का सनसनीखेज खुलासा
- झारखंड में नक्सलियों ने की 2 ग्रामीणों की हत्या
- मप्र में 1,000 नि:शक्तजन शासकीय सेवा में शामिल
- देश की रणनीतिक सोच में बदलाव की जरूरत : प्रधानमंत्री
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- अब जैकलीन करेंगी सिर्फ ‘वैसी’ फिल्में!
- अल्काटेल, सलोरा के साथ मिलकर बेचेगी ‘स्मार्टफोन’
- सलमान खान, रोमानियन टीवी होस्ट लूलिया, क्या शादी की है तैयारी?
- अमेरिका में कौन हैं अनिल कपूर के ‘सात हिंदुस्तानी’?
- IPL spot fixing: पुलिस को कुछ क्रिकेटरों पर शक
- देखें, कैसा है 8 साल बाद आया गेमिंग गैजेट ‘xbox one’
- हवाई यात्रियों को लूटने की तैयारी में एयरलाइंस
- अनिल कपूर के बेटे को नहीं आना फिल्मों में!
- बॉलीवुड की राह पर चल पड़े सुरस्टार महेश बाबू
- अब नहीं चलेगी टेलीकॉम कंपनियों की जबरन लूटमार
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











