27 नवंबर 2012
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
मुंबई। मरहूम सुपरस्टार राजेश खन्ना की लिव-इन पार्टनर अनिता आडवाणी के खिलाफ घरेलू हिंसा के मामले में कोर्ट ने खन्ना परिवार को कोर्ट में तलब किया है। राजेश खन्ना के दामाद अक्षय कुमार के साथ-साथ उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना, सास डिंपल और रिंकी को भी 4 दिसंबर को कोर्ट में हाजिर होने को कहा गया है।
मुंबई के बांद्रा कोर्ट में घरेलू हिंसा का यह केस दर्ज करवाया गय़ा था। ये केस अनीता आडवाणी ने दर्ज करवाया था। कोर्ट ने अक्षय और ट्विंकल से जवाब मांगा है।
कौन है अनीता आडवाणी?
गौरतलब है कि ये अनीता आडवाणी वही महिला हैं जो ट्विंकल खन्ना के पिता राजेश खन्ना के साथ कई मौकों पर दिखी थीं, साथ ही अनीता ने बुरे दौर में राजेश खन्ना को भावनात्मक रूप से मदद करने की बात की थीं।
'काका' की मौत के बाद उठा था विवाद
अक्षय कुमार और अनीता के बीच पहला विवाद तब सामने आया था जब राजेश खन्ना की मौत के बाद अंतिम यात्रा में ट्विंकल और अक्षय ने अनीता को विदाई यात्रा में शामिल होने से रोक दिया था। सुपरस्टार राजेश खन्ना के गुजर जाने के बाद उनकी करीब 200 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर विवाद शुरू हो गया था।
'आशीर्वाद' को लेकर खींचतान
मुंबई के कार्टर रोड स्थित राजेश खन्ना के आलीशान बंगले 'आशीर्वाद' को लेकर काका की लिव-इन पार्टनर अनीता आडवाणी और राजेश खन्ना के परिवार के बीच खींचतान शुरू हो गई है। अनीता आडवाणी ने खुद को आशीर्वाद से बाहर निकाल दिए जाने की आशंका के मद्देनजर राजेश खन्ना के परिवार को लीगल नोटिस भेजा है।
क्या है अनीता का दावा?
अनीता का दावा है कि मुंबई के कार्टर रोड में आशीर्वाद बंगले में काका के साथ रह रही थीं। पिछले आठ साल से काका के साथ आशीर्वाद में रहने का दावा रह रही अनीता ने उनकी मौत के एक दिन पहले ही परिवार को नोटिस भेजा था। अनीता ने ये नोटिस अपनी वकील मृदुला कदम के जरिए भेजा। अनीता का ये भी दावा है कि राजेश खन्ना के परिवार ने उन्हें बाहर निकाल दिया है।
खन्ना परिवार से अनीता का सवाल, पहले कहां थे तुम, जब काका को जरूरत थी?
अनीता ने काका के परिवार से पूछा है वो लोग कहां थे जब काका को उनकी सबसे ज्यादा जरुरत थी, मैंने उनकी इतने सालों तक देखभाल की। मैं उनके घर में रही उनकी सारी जरुरतों को पूरा किया। मैं इसलिए ये मुआवजा मांग रही हूं क्योंकि इन लोगों ने मेरा सबकुछ छीन लिया है। मेरा आदमी चला गया अब मेरा पास कुछ नहीं है।
अनीता ने बताई, राजेश खन्ना की इच्छा
अनीता का ये भी दावा है कि राजेश खन्ना की इच्छा थी कि उनके बंगले को म्यूजियम में तब्दील कर दिया जाए और इसलिए वो आशीर्वाद पर अपना कब्जा चाहती हैं। अनीता के मुताबिक मुझे आर्शीवाद नहीं चाहिए, मैं तो बस इतना चाहती हूं कि आशीर्वाद को म्यूजियम बना दिया जाए और ऐसा ही राजेश खन्ना भी चाहते थे।
‘काका’ मरने से पहले बिग बी को टक्कर देना चाहते थे?
13 साल की थीं अनीता, जब चूमा था ‘काका’ ने?
राजेश खन्ना, 200 करोड़ की प्रॉपर्टी, लिव-इन पार्टनर अनीता आडवाणी
क्या राजेश खन्ना को ‘अकेलेपन’ ने मारा?
सम्बंधित खबरें
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 2 वोट मिले
- सुनें, PM के लिए सुषमा स्वराज ये क्या बोलीं
- डॉक्टर कुटनिस के द्वार पहुंचे चीन के प्रधानमंत्री
- सुषमा बोलीं, नहीं देखा इतना ‘बौना’ प्रधानमंत्री
- भारत, अमेरिका कानून प्रवर्तन के मुद्दों पर सहयोग को सहमत
- खालिद को पेशी पर ले जाने वाले 9 पुलिसकर्मी निलंबित
- मप्र में बनेगा कारीगर आयोग
- बिहार में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 2 गिरफ्तार
- IN.COM Poll: 79% राहुल नहीं हासिल कर पाएंगे पिता राजीव गांधी जैसा मुकाम
- गाजियाबाद में एक ही परिवार के 7 लोगों की हत्या
- मप्र में भीषण गर्मी, 3 की मौत
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- IPL spot fixing: बांगलादेशी जिसने IPL खेला ही नहीं वह करता है...
- IPL Spot Fixing की फांस में बीसीसीआई चीफ का दामाद भी, विंदू के साथ था उठना-बैठना
- BLOG: कहीं फिक्स तो नहीं दिल्ली-मुंबई पुलिस का ‘IPL मैच’?
- IPL Spot Fixing: कौन हैं BCCI अध्यक्ष के दामाद?
- IPL6: द्रविड़ की स्ट्रेट ड्राइव या स्टेन की यॉर्कर?
- देखें, पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए घूस लेते DGP
- रॉकस्टार बेटे को ‘आवारा’ बनाने पर उतारु ऋषि कपूर
- ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ देव अब बनेंगे महान गणितज्ञ
- शुरू होगी हाई-स्पीड वाली रिलायंस की 4जी सर्विस
- मस्त-मस्त गर्ल रवीना कर रही हैं वापसी लेकिन...
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार














