08 फरवरी 2013
CNN-IBN
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
नई दिल्ली। बॉलीवुड का कोई भी दूसरा स्टार उतना विवादों में नहीं रहा, जितना कि शाहरुख खान। हाल ही में मुस्लिम होने पर लिखे एक आर्टिकल के चलते वे खबरों में रहे और अब ये अभिनेता कहता है कि अब मैं कभी भी धर्म या राजनीति पर नहीं बोलूंगा। कमल हसल की फिल्म ‘विश्वरूपम’ और कश्मीरी रॉक बैंड गर्ल्स के मुद्दे पर सीएनएन-आईबीएन से बात करते हुए शाहरुख ने कहा कि मैं अभिव्यक्ति की आजादी के साथ खड़ा हूं। जब उनसे कश्मीरी लड़कियों के बैंड ‘प्रगाश’ को कोई संदेश देने को कहा गया तो उन्होंने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो मैंने किसी भी राजनीतिक और धार्मिक मुद्दे पर बोलना बंद कर दिया है, लेकिन अगर आप मुझसे पूछें तो मैं अभिव्यक्ति की आजादी के साथ खड़ा हूं।
किंग खान बोले, सिर्फ फिल्म पर बात करूंगा
जब किंग खान से पूछा गया कि उन्होंने चुप रहने का फैसला क्यों किया है तो उन्होंने कहा कि मैं एक एक्टर हूं। आप मुझसे मेरी फिल्म के बारे में बात कर सकते हैं, लेकिन अगर आपको किसी गंभीर मुद्दे पर बात करनी है तो आपको कुछ गंभीर लोग चाहिए होंगे, अभिनेता या अभिनेत्री नहीं। हालांकि शाहरुख ने अपनी आने वाली फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि मैं इसपर काम कर रहा हूं। दीपिका(पादुकोण) और रोहित(शेट्टी) के साथ काम करना मजेदार है। फिल्म 40-45 दिन में पूरी हो जाएगी। ये बहुत ही मजाकिया फिल्म है।
जब इस्लाम और पाकिस्तान पर बोले थे शाहरुख
कुछ दिनों पहले ही शाहरुख खान ने एक मैगजीन में लिखा था कि भारत में मुसलमान होने की कुछ समस्याएं भी हैं। शाहरुख के मुताबिक उन्हें हिंदुस्तान में कभी-कभी मुसलमान होने का खामियाजा उठाना पड़ता है। उन पर कई बार आरोप लगे हैं कि वो अपने देश से ज्यादा पड़ोसी देश के प्रति भावनाएं रखते हैं। दरअसल, शाहरुख ने अंग्रेजी पत्रिका आउट लुक टर्निंग प्वाइंट्स में एक लेख लिखा है। इस पत्रिका में उन्होंने फर्स्ट पर्सन में लिखे अपने लेख में 9/11 के बाद मुसलमानों के हालात का जिक्र कर रहे थे। इसमें उन्होंने अपनी आपबीती भी सुनाई है। उन्होंने इसमें लिखा है कि कुछ राजनेता उन्हें भारत में मुसलमानों के बुरे प्रतीक के तौर पर पेश करते हैं।
रहमान मलिक बोले, किंग खान पाकिस्तान की भी शान!
सुनें, शाहरुख का मैगजीन को दिया विवादास्पद इंटरव्यू
शाहरुख खान का ‘वो’ इंटरव्यू जिसने खड़ा किया बखेड़ा!
आपकी रायः क्या किसी के इशारे पर मुस्लिम कार्ड खेल रहे हैं शाहरुख?
‘मुस्लिम’ SRK को भारत में डर, आतंकी हाफिज बोला-पाक चले आओ!
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 6 वोट मिले
- वीकेंड मैगजीन: पाकिस्तान में नया निजाम, क्या खत्म होगी पुरानी दुश्मनी?
- अर्जेटीना के पूर्व तानाशाह की जेल में मौत
- विशेषज्ञों के सीरिया न पहुंच पाने पर मून ने खेद जताया
- पप्पू यादव CPM विधायक की हत्या के मामले में बरी
- यूएई, मिस्र ने उड्डयन क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा की
- सिद्धारमैया के मंत्रिमंडल में 28 मंत्री
- न्यूयॉर्क में रेलगाड़ियों की टक्कर, 60 घायल
- बिहार में बढ़ेगी गर्मी
- चीन में बारिश का कहर, 50 लोगों की मौत
- सीरियल ब्लास्ट से दहला इराक, 73 मरे, 148 घायल
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी राय: घोटालों, घूसकांड के बाद मंत्रियों के इस्तीफे न देने की केंद्र की सीनाजोरी पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- एडिट पेज : क्या हम अपने क्रिकेट को बाजारू पैसे, कॉलगर्ल्स और बाजारू धंधेबाजों से बचा पाएंगे?
- मंदसौरः विवाहित को डरा धमकार 3 माह तक किया रेप
- पैसा बढ़ाने वाली अवैध स्कीम पर RBI का शिकंजा
- अर्जेटीना के पूर्व तानाशाह की जेल में मौत
- IPL 6: चंदीला है फिक्सिंग के खेल का सबसे बड़ा खिलाड़ी
- बॉलीवुड का ‘राउड़ी राठौर’ अब बनेगा गब्बर
- रूस का जीडीपी गिरकर 1.6 प्रतिशत हुआ
- अब एक पहिए पर दौड़ेगी मोनो व्हील बाइक
- देखें, आलिया ने मोटापे से बचने के लिए ये क्या किया...
- ज्यादा किराया वसूलने पर एयरलाइंस को लगी फटकार
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











