20 जून 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

SRK को बहुत सताती है दिल्‍ली की सर्दी!

08 फरवरी 2013
आईएएनएस

facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

नई दिल्ली। शाहरुख खान ने अभिनय के प्रति मोह की वजह से मुंबई का रुख किया था, लेकिन दिल्ली में जन्मे और पले-बढ़े शाहरुख को यहां की सर्दी की काफी कमी खलती है। 47 साल के शाहरुख ने कहा कि मैं यह कहना चाहूंगा कि दिल्ली की सर्दी में होना बेहद अदभुत है, मुझे इसकी कमी खलती है। शाहरुख ने दिल्ली के सैंट कोलम्बिया स्कूल से पढ़ाई करने के बाद हंसराज कॉलेज से स्नातक किया था।

उन्होंने कहा कि मैं काफी ठंड महसूस कर रहा हूं, लेकिन अगर मैं थोड़ा हकलाने लगूं तो इस पर ध्यान मत देना, क्योंकि लोगों को लगता है कि ये मेरा स्टाइल है। वह घड़ी के ब्रांड टैग ह्युअर के लिंक लेडी श्रृंखला को जारी करने के दौरान गुरुवार को दिल्ली में थे। शाहरुख ने फौजी और सर्कस जैसे धारावाहिक में काम करने के बाद 1990 में मुंबई का रुख किया था और इसके बाद 'दीवाना', बाजीगर और डर जैसी सफल फिल्म से बॉलीवुड में अपना स्थान बनाया। उन्होंने अपने करियर में करण अर्जुन, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कल हो ना हो, मैं हूं ना, ओम शांति ओम और 'डॉन' जैसी सफल फिल्मों में अभिनय किया है।

 

किंग खान बनेंगे दुनिया की सबसे बड़े यूनिर्सिटी के प्रोफेसर!

वाह, किंग खान वेलेंन्टाइन डे पर ठुमके लगाएंगे मस्कट में 

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 2 वोट मिले

पाठकों की राय

20 जून 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
सुनें, उत्तराखंड तबाही की दास्तां पायलट की जुबानी
सुनें, उत्तराखंड तबाही की दास्तां पायलट की जुबानी
देखें, इंटरनेशनल न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’
देखें, इंटरनेशनल न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’
देखें, स्पोर्ट्स न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’
देखें, स्पोर्ट्स न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’


ख़बरें


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.