28 अगस्त 2012
hindi.in.com
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
‘टाइगर’ की दहाड़ से बॉलीवुड के हर सुपरस्टार के पसीने छूटने लगे हैं। कमाई के मामले में फिल्म ‘एक था टाइगर’ और स्टारडम के मामले में सलमान खान बॉलीवुड के समीकरण बदलते दिख रहे हैं। क्या शाहरुख, क्या आमिर, क्या अक्षय कुमार हर किसी की फिल्म के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड पर पानी फिरता दिख रहा है। फिल्म की सफलता से सलमान खान के करियर को नए पंख लग चुके हैं और सुनने में आया है कि सलमान खान को एक फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपये के ऑफर मिलने लगे हैं। इन ऑफर देनेवालों में सुभाष घई और रमेश तौरानी जैसे फिल्म निर्माता भी शामिल हैं। फिल्म ‘एक था टाइगर’ बॉलीवुड की सबसे बड़ी हिट फिल्म बनती जा रही है। फिल्म ने ओवरसीज और घरेलू कलेक्शन को मिलाकर करीब 210 करोड़ की कमाई की है। इससे पहले आमिर खान की फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकी थी।
फिल्म ‘एक था टाइगर’ सलमान खान की सबसे बड़ी हिट बनने जा रही है और सलमान बॉलीवुड के सबसे बड़े खान के रूप में उभर रहा है। जानकार मान रहे हैं कि फिल्म 300 करोड़ की कमाई का आंकड़ा भी छू सकती है।
Exclusive: ‘दबंग’ से ‘एक था टाइगर’, पहले दिन की कमाई@80 करोड़
फिल्म को रिलीज हुए अभी पूरे दो हफ्ते भी नहीं हुए हैं लेकिन वो भारत में 175 की कमाई कर चुकी है। अगर इसे विदेशों में हुई कमाई से जोड़ें तो आंकड़ा 210 करोड़ बैठता है। भारत की टॉप-3 फिल्मों की बात करें तो ‘थ्री इडियट्स’ का भारत में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 202 करोड़, ‘एक था टाइगर’ का अब तक का कलेक्शन 175 करोड़ और ‘बॉडीगार्ड’ का 148 करोड़ रहा। टॉप-3 में से दो पर सलमान खान की फिल्मों का कब्जा तीनों खानों में उनकी स्थिति खुद ही साफ कर देता है।
सलमान खान के सितारे इतने बुलंद हैं कि सुभाष घई ने सलमान के साथ फ्लॉप फिल्म ‘युवराज’ देने के बावजूद सलमान को 100 करोड़ का ऑफर दे दिया है। वैसे आज के हालात देखकर ये घाटे का सौदा नहीं लग रहा है। सलमान खान की फिल्में अब 200 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने लगी हैं और उनके फैंस की तादाद लगातार बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में आज की तारीख में सलमान को 100 करोड़ देना किसी भी निर्माता के लिए फायदे का ही सौदा लग रहा है।
सलमान बनेंगे सहवाग, लगाएंगे ‘ट्रिपल सेंचूरी’?
एक समय था, जब शाहरुख खान का कैम्प बॉलीवुड का सबसे बड़ा कैम्प माना जाता था। करण जौहर, यशराज बैनर और फराह खान के साथ मिलकर शाहरुख ने कई सुपरहिट फिल्में दीं और बॉलीवुड के किंग खान बन गए। लेकिन अब हालात बदले से दिख रहे हैं। सलमान ने शाहरुख के यशराज कैम्प में सेंध लगाई और ‘टाइगर’ बनकर बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।
आमिर खान की बात करें तो साल 2009 के बाद से अब तक उनकी कोई सोलो कमर्शियल फिल्म आई ही नहीं है। साल 2009 में आमिर की ‘थ्री इडियट्स’ रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों ने हाथों-हाथ लिया और फिल्म को पहले दिन 12 करोड़ 78 लाख की कमाई हुई। बॉलीवुड के इतिहास में बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली ये पहली फिल्म बनी।
आमिर ‘थ्री इडियट्स’ के बाद से मैदान में ही नहीं है। वैसे आमिर ने अपनी पत्नी के लिए 2010 में ‘धोबी घाट’ में काम किया था लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर किसी खान को टक्कर देने के लिए बनाई गई फिल्म थी ही नहीं। इस साल आमिर खान की फिल्म तलाश आनेवाली है। वैसे आमिर खान की ‘तलाश’ को अभी तक थियेटर की तलाश है।
‘एक था टाइगर’ ने पहले ही दिन छापे 32 करोड़
ऐसे में सलमान का मुकाबला सिर्फ शाहरुख़ खान के साथ है और पिछले चार साल में सलमान ने हर फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस के कलेक्शन में तरक्की की है, लेकिन शाहरुख खान का हाल बुरा रहा है।
किंग खान की पिछले साल दो फिल्में रिलीज हुई। सुपरहीरो बने शाहरुख़ खान की ‘रा.वन’ ने पहले दिन 14 करोड़ 32 लाख रुपये का बिजनेस किया। हालांकि रा.वन बेहद महंगी फिल्म भी थी। ‘रा.वन’ के बाद ‘डॉन’ के सिक्वल ने पहले दिन 14 करोड़ 72 लाख रुपये बटोरे।
खानों के बीच मुकाबला अब खुल कर सामने आ गया है। एक तरफ आमिर खान की ‘तलाश’ को अभी तक थियेटर की तलाश है, जबकि शाहरुख का रोमांस भी दीवाली के मौके पर ही दिखेगा, लेकिन उससे पहले सलमान ने टाइगर बन कर बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ लगा दी है।
यह कहना गलत नहीं होगा कि ‘टाइगर’ ने बॉलीवुड के सबसे बड़े खान बनने की ओर दौड़ लगा दी है।
फिल्म समीक्षा: ‘एक था टाइगर’, सलमान ने फिर दिखाया दम
निर्देशक कबीर खान की ‘एक था टाइगर’ ने पहले ही दिन 32 करोड़ रुपये कमाकर एक नया रिकॉर्ड कायम कर लिया। इसके बाद महज पांच दिन में सौ करोड़ रुपये कमाकर ये सबसे जल्द सौ करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली फिल्म बनी। टॉप-3 में से दो पर सलमान खान की फिल्मों का कब्जा तीनों खानों में उनकी स्थिति खुद ही साफ कर देता है।
आपकी राय: सलमान की ‘एक था टाइगर’ 200 करोड़ कमा पाएगी? हां तो क्यों, नहीं तो क्यों?
सलमान के अनुसार जब यशराज को फिल्म न्यूयॉर्क में एक हीरोइन की जरूरत थी तो उन्होंने कैट का नाम सुझाया था लेकिन जब ‘एक था टाइगर’ की बात आई तो कैटरीना ने कबीर से सलमान को फिल्म में रखने को कहा।
‘दबंग’ पर भारी ‘टाइगर’, 90 का टिकट 750 में बिका
आश्चर्य की बात ये थी कि ब्रेकअप की खबरों के बीच सलमान ने पहली बार यशराज की फिल्म साइन कर ली।
यह भी कहा जा रहा है कि सलमान खान को यह फिल्म शाहरुख खान के कारण मिली थी। भई, ये बात खुद शाहरुख खान ने कही है। सलमान खान की यशराज बैनर में एंट्री लेने पर शाहरुख खान ने सफाई देते हुए कहा था, “सलमान को यशराज की फिल्म सिर्फ इसलिए मिली क्योंकि मैंने उस फिल्म को ठुकराया था।” और शाहरुख के फिल्म छोड़ने के बाद ही सलमान को ये फिल्म ऑफर की गई।
कहते हैं ना, तू डाल-डाल तो मैं पात-पात, जीं हां किंग खान यानी शाहरुख ने कुछ इसी कहावत को चरितार्थ करने की कोशिश की। जब शाहरुख के कानों में ये बातें पहुंची थी कि सलमान ने किंग खान के लकी बैनर यशराज फिल्म्स पर अपना कब्जा कर लिया है। तो किंग खान चुप नहीं बैठे और अपनी सफाई दे डाली।
अब यशराज को शाहरुख नहीं बल्कि सलमान पसंद आ रहे हैं। किंग खान ने तुरंत अपनी टीम केकेआर की तरह मैदान में वापसी करते हुए सिक्सर जड़ा और कह डाला कि सलमान को ये फिल्म उनकी बदौलत मिली है। असल में फिल्म ‘एक था टाइगर’ शाहरुख को ऑफर हुई थी लेकिन उनके पास फिल्म के लिए डेट्स नहीं थी इसलिए उन्होंने फिल्म को छोड़ना ही बेहतर समझा।
लेकिन अब वक्त बदल चुका है। सलमान खान यशराज की फिल्म ‘एक था टाइगर’ सुपरहिट साबित हो रही है। फराह खान से भी सलमान की अच्छी दोस्ती हो चुकी है। करण जौहर से भी उनकी नजदीकी की चर्चाएं हो रही हैं। इस तरह से अब शाहरुख खान धीरे-धीरे अकेले पड़ते जा रहे हैं।
‘टाइगर’ सलमान को उस शख्स ने मारे पूरे 25 घूंसे!
कुल मिलाकर बॉक्स ऑफिस पर अब सिर्फ सलमान खान की 'दबंगई' चलती दिख रही है। सलमान खान की फिल्म ‘एक था टाइगर’ ने कमाई का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनने का दावा पेश कर दिया है। 'टाइगर' ने सबसे बड़े खान बनने की दहाड़ लगा दी है, जिससे बॉलीवुड में खलबली मच गई है।
ये भी पढ़ें
‘एक था टाइगर’ से जुड़ी सारी खबरें यहां पढ़ें
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 7 वोट मिले
- राहुल गांधी बोले, ‘मुझे मां की तरह नरम मत समझना’
- मोदी पर भड़कीं सुषमा का मीटिंग से वॉकआउट
- देखें, आडवाणी ने मोदी को हटा किसको चुना
- BCCI चीफ श्रीनिवासन, समलैंगिक बेटे के बीच पुराने-नये विवादों की पूरी कहानी
- आतंकियों के साथ मुठभेड़ में तीन जवान शहीद
- देखें, वो ‘ब्रेव लेडी’ जो लंदन में आतंकियों से भिड़ी
- चीनी कैथोलिकों को भयमुक्त धार्मिक कार्य करने दें : पोप
- PM पद की रेस से हटने की तैयार नहीं आडवाणी, मोदी के खिलाफ रचा ‘चक्रव्यूह’
- ब्रिटिश सैनिक का सिर काटने वाले आतंकियों से जा भिड़ी वो ‘हिम्मतवाली’
- उप्र में प्रबंधन गुरु सिखाएंगे पुलिसकर्मियों को टीम भावना
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- PM पद की रेस से हटने की तैयार नहीं आडवाणी, मोदी के खिलाफ रचा ‘चक्रव्यूह’
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- LIVE UPDATE: IPL फिक्सिंग से जुड़ी पल-पल की ख़बर
- देखें, पैसों के लिए गर्भाशय निकालते कातिल डॉक्टर
- IPL 6: कौन चमकेगा, नीता का जॉनसन या शिल्पा का वॉटसन?
- यूपी@47: जला देने वाली गर्मी पड़ रही है
- विंदू ने कटा दी नाक, IPL स्पॉट फिक्सिंग से बॉलीवुड भी नाराज!
- एयरटेल के बाद बंद हो सकती है आइडिया की 3जी
- IPL spot fiixing: विंदू बने थे असद रऊफ के ‘लव गुरु’
- लौटी बाजारों की रौनक, सेंसेक्स 30 अंक ऊपर बंद
- संजय दत्त की मां नर्गिस ने इतनी कम उम्र में ही..!
- देखें, प्रीति ने खोले ‘इश्क इन पेरिस’ से जुड़े कई राज
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार













