12 दिसम्बर 2012
आईबीएन- 7
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
नई दिल्ली। भारतीय शास्त्रीय वाद्य संगीत का दुनिया भर में डंका बजाने वाले पं.रविशंकर के जीवन के तार टूट गए हैं। मशहूर सितारवादक पंडित रविशंकर का आज 92 साल की उम्र में निधन हो गया। अमेरिका के सैन डियागो में उनकी मौत हो गई। 7 अप्रैल 1920 को बनारस में पैदा हुए पंडित रविशंकर ने नृत्य के जरिए कला जगत में प्रवेश किया था।
कुछ फिल्मों में भी दिया संगीत
पं.रविशंकर ने 1954 में भारत से बाहर अपना पहला स्टेज शो सोवियत यूनियन में पेश किया। 1960 में बीटल्स के जादूगर जॉर्ज हैरीसन के साथ भी उन्होंने जुगलवंदी की। पाश्चात्य वाद्यसंगीत और भारतीय वाद्यसंगीत के बीच पुल की तरह काम करने वाले पं.रविशंकर ने कुछ फिल्मों में भी संगीत दिया जिनमें सत्यजीत रे की मशहूर अपू त्रयी और गुलजार की मीरा शामिल हैं।
18 साल की उम्र में छोड़ा नृत्य, उठाया सितार
7 अप्रैल 1920 को बनारस में पैदा हुए पंडित रविशंकर ने नृत्य के जरिए कला जगत में प्रवेश किया था। वे अपने बड़े भाई उदयशंकर की तरह नृत्यकला की ऊंचाइयां छूना चाहते थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। अठारह साल की उम्र में पंडित जी ने नृत्य छोड़कर सितार सीखना शुरू कर दिया। सितार के जादू से बंधे पं.रविशंकर उस्ताद अलाउद्दीन खान से दीक्षा लेने मैहर पहुंचे और खुद को उनकी सेवा में समर्पित कर दिया। समय ने सिद्ध किया कि शिष्य ने गुरु का नाम किस कदर ऊंचा किया। सितार और पं.रविशंकर एक दूसरे के पर्याय बन गए।
पारिवारिक तौर पर टुकड़ों में बंटे रहे
पंडित रविशंकर संगीत के शिखर पर पहुंचे लेकिन पारिवारिक तौर पर टुकड़ों में बंटे रहे। उन्होंने दो शादियां की। पहली शादी गुरु अलाउद्दीन खान की बेटी अन्नपूर्णा से हुई। जिनसे बाद में उनका तलाक हो गया। जबकि दूसरी शादी सुकन्या से हुई। सुकन्या से उनकी एक संतान है।
1999 में भारत रत्न से नवाज गए
इसके अलावा उनका संबंध एक अमेरिकी महिला सू जोन्स से भी रहा, जिनसे उनकी एक बेटी नोरा जोन्स हुई। उन्होंने कभी सू से शादी नहीं की। आज पंडित जी की दोनों बेटियां अनुष्का शंकर औऱ नोरा जोन्स, संगीत की उनकी विरासत को आगे बढ़ा रही हैं। प.रविशंकर को भारत सरकार ने 1999 में भारत रत्न से नवाजा था। इसके अलावा उन्हें मैगसैस, तीन ग्रैमी अवार्ड सहति देश-विदेश के ना जाने कितने पुरस्कार मिले। 1986 से 1992 तक वो राज्य सभा के सदस्य भी रहे।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 6 वोट मिले
- राहुल गांधी बोले, ‘मुझे मां की तरह नरम मत समझना’
- मोदी पर भड़कीं सुषमा का मीटिंग से वॉकआउट
- देखें, आडवाणी ने मोदी को हटा किसको चुना
- BCCI चीफ श्रीनिवासन, समलैंगिक बेटे के बीच पुराने-नये विवादों की पूरी कहानी
- आतंकियों के साथ मुठभेड़ में तीन जवान शहीद
- देखें, वो ‘ब्रेव लेडी’ जो लंदन में आतंकियों से भिड़ी
- चीनी कैथोलिकों को भयमुक्त धार्मिक कार्य करने दें : पोप
- PM पद की रेस से हटने की तैयार नहीं आडवाणी, मोदी के खिलाफ रचा ‘चक्रव्यूह’
- ब्रिटिश सैनिक का सिर काटने वाले आतंकियों से जा भिड़ी वो ‘हिम्मतवाली’
- उप्र में प्रबंधन गुरु सिखाएंगे पुलिसकर्मियों को टीम भावना
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- PM पद की रेस से हटने की तैयार नहीं आडवाणी, मोदी के खिलाफ रचा ‘चक्रव्यूह’
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- LIVE UPDATE: IPL फिक्सिंग से जुड़ी पल-पल की ख़बर
- देखें, पैसों के लिए गर्भाशय निकालते कातिल डॉक्टर
- IPL 6: कौन चमकेगा, नीता का जॉनसन या शिल्पा का वॉटसन?
- यूपी@47: जला देने वाली गर्मी पड़ रही है
- विंदू ने कटा दी नाक, IPL स्पॉट फिक्सिंग से बॉलीवुड भी नाराज!
- एयरटेल के बाद बंद हो सकती है आइडिया की 3जी
- IPL spot fiixing: विंदू बने थे असद रऊफ के ‘लव गुरु’
- लौटी बाजारों की रौनक, सेंसेक्स 30 अंक ऊपर बंद
- संजय दत्त की मां नर्गिस ने इतनी कम उम्र में ही..!
- देखें, प्रीति ने खोले ‘इश्क इन पेरिस’ से जुड़े कई राज
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











