18 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

लैला खान के फार्म हाउस में मिले छह कंकाल

11 जुलाई 2012
वार्ता/ आईबीएन-7

मुंबई।
क्या बॉलीवुड की अभिनेत्री और मॉडल लैला खान की हत्या हो चुकी है? क्या लैला खान और उसके परिवार की हत्या करके उसी के ईगतपुरी के फॉर्म हाउस में ही दफना दिया गया है? मुंबई पुलिस ईगतपुरी में लैला की लाश की तलाश कर रही है। पुलिस के 250 जवान सर्च ऑपरेशन में लगे हैं। लैला के बंगले के पीछे से हड्डी के छह कंकाल मिले है। बंगले के पीछे करीब साढे तीन फीट गड्ढा खोदने के बाद ये हड्डी के टुकड़े मिले हैं। फिलहाल गड्ढे की खुदाई जारी है। ये हड्डी के टुकड़े किसके हैं, फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

बॉलीवुड अभिनेत्री लैला खान हत्याकांड ने उस वक्त एक नया मोड़ ले लिया जब महाराष्ट्र के इगतपुरी जिले में स्थित अभिनेत्री के बंगले के निकट से जांच में जुटी मुंबई पुलिस की अपराध शाखा को एक एक करके छह कंकाल बरामद हुए।

इन कंकालों की बरामदगी के साथ ही अब लैला खान हत्याकांड की उलझी गुत्थी सुलझने की भी उम्मीद जताई जा रही है। सूत्रों ने बताया कि बंगले के निकट से बरामद छह कंकालों को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया गया है। पुलिस मामले के मुख्य आरोपी परवेज टाक को भी घटना स्थल पर लेकर आई है जिसकी निशानदेही पर ये कंकाल बरामद किए गए हैं। परवेज टाक ने ही लैला खान एवं अन्य लोगों को हत्या करने के बाद यहां दफनाया था।

उन्होंने बताया कि करीब 200 से 250 पुलिसकर्मी अभिनेत्री के बंगले के आसपास जांच में जुटे हुए हैं। एहतियातन यहां इलाके को सील कर दिया गया है और किसी को भी यहां आने की इजाजत नहीं दी जा रही है। पुलिस ने कल लैला खान के दो ड्राइवरो को भी कल इगतपुरी से गिरफ्तार किया था। दोनों ड्राइवरों की पहचान जानी गिल्डर और महबूब शेख के रूप में हुई है।

मालूम हो कि ये सर्च ऑपरेशन लैला की हत्या के आरोपी परवेज टाक की निशानदेही पर की जा रही है। पुलिस के साथ मौके पर परवेज टाक भी मौजूद है। ये सर्च ऑपरेशन नासिक के कसारा घाट में मौजूद जंगलों मे भी हो रहा है। सर्च ऑपरेशन में करीब 250 पुलिस के जवान लगाए गए है। इसके अलावा इसमें पुलिस की क्विक रिस्पॉन्स टीम को भी लगी हुई है। लैला के बंगले के आस-पास 5 जगहों पर पुलिस ने खुदाई की है। यही नहीं जंगल के पास मौजूद 80 फीट खाई में भी सुराग तलाशने के लिए जवानों को उतारा गया है। ये सर्च ऑपरेशन छह किलोमीटर के दायरे में चल रहा है।

देखें, लैला खान का जला हुआ फार्म हाउस

परवेज के मुताबिका लैला की हत्या कर उसकी लाश को फार्महाउस में ही ठिकाने लगाया गया। लेकिन इसी बीच नासिक पुलिस के हाथ एक ऐसा गवाह लगा है जिससे लैला खान केस की गुत्थी सुलझने की उम्मीद जगी है। लैला खान केस में पुलिस के हाथ लगे इस शख्स जॉली गिल्डर के बयान ने केस में नई जान डाल दी है। पुलिस हिरासत में लिए जाने से ऐन पहले आईबीएन7से खास बातचीत के दौरान इसने लैला खान की कथित हत्या वाले दिन घटी सभी घटनाओं की जानकारी दी है। इसके साथ पुलिस ने 2 और लोगों को भी हिरासत में लिया है जिसमें से एक ड्राइवर महबूब है और तीसरा लैला के बंगले का चौकीदार।

देखें, लैला खान की तबाही बनी मां की मोहब्बत!

ड्राइवर जॉली के मुताबिक आरोपी परवेज टाक हत्या वाले दिन ही लैला की दोनों गाड़ियों को जम्मू के किश्तवाड़ पहुंचाने का इंतजाम कर चुका था। यही नहीं इंदौर में चेकिंग के दौरान गाड़ी पकड़े जाने के बाद परवेज ने पुलिस को फोन करके खुद को एक राजनीतिक पार्टी का नेता बताया और दोनों गाड़ियों को चेकपोस्ट से छुड़वा लिया।

लैला हत्या: लाश को फार्महाउस में ही ठिकाने लगाया

ड्राइवर की माने तो मुंबई से जम्मू तक के सफर में परवेज कभी भी गाड़ी के साथ नहीं रहा। वो ड्राइवरों के सामने तभी आया जब गाड़ी में डीजल भरवाने की जरुरत पड़ी। ड्राइवर जॉली गिल्डर के मुताबिक जब वो दूसरे ड्राइवर के साथ गाड़ियां जम्मू लेकर पहुंचा तो इसे ये भी पता चला कि परवेज वहां के होटल में नाम बदलकर रहा रहा था। यानी पूरे घटनाक्रम के दौरान परवेज अपनी पहचान छिपाने की कोशिश कर रहा था।

इसके अलावा पुलिस के हाथ एक और सुराग लगा है। पुलिस ने लैला के फोन की डिटेल्स निकलवाई तो पता चला कि उस दिन लैला के मोबाइल फोन की लोकेशन घोड़बंदर रोड पर थी। इसी दौरान अपने नए बयान में परवेज ने कहा है कि लैला और अज्मिना को मारकर उनकी लाश उसने इगतपुरी वाले फॉर्महाउस में ही ठिकाने लगा दी जबकि लैला की मां सलीना और 3 भाई बहनों को साकिर ने मारा।

लैला खान का सौतेला पिता महाराष्ट्र पुलिस के हवाले

बहरहाल बार बार बयान बदले जाने की वजह से पुलिस को अभी परवेज की बात पर भरोसा नहीं है। हां, इतना तो तय है कि साजिश की जड़ें काफी गहरीं थी। वहीं लैला के इगतपुरी वाले फॉर्महाउस में आग लगाकर सबूतों को मिटाने की पूरी कोशिश की गई। ऐसे में सबसे अहम सवाल यही है कि आखिर फॉर्महाउस में सबूतों का ऐसा कौन सा अंबार था जिसे मिटाने के लिए वहां के कोने-कोने में आग लगा दी गई।

देखें, नेताओं से थे लैला खान के रिश्ते!

ये भी पढ़ें


 

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

18 मई 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, आलिया ने मोटापे से बचने के लिए ये क्या किया...
देखें, आलिया ने मोटापे से बचने के लिए ये क्या किया...
देखें, परिणीति करेंगी प्रियंका से कॉम्पटीशन
देखें, परिणीति करेंगी प्रियंका से कॉम्पटीशन
देखें, .....और कौन-कौन थे सट्टेबाजों के नजर में?
देखें, .....और कौन-कौन थे सट्टेबाजों के नजर में?


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.