23 मई 2012
हमारे अंतिम एक्शन हीरो हैं संजय: रामू

03 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

hindi.in.com अब फेसबुक के एप्स पर भी देखें

मुम्बई। 'डिपार्टमेंट' के बाद फिल्मकार राम गोपाल वर्मा अभिनेता संजय दत्त के साथ एक और फिल्म पर काम करने की योजना बना रहे हैं। यह फिल्म हॉलीवुड निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग की 'म्युनिख' से प्रेरित होगी। वर्मा की मानें तो संजय हमारे आखिरी एक्शन हीरो हैं।

'म्युनिख' में एरिक बाना ने मुख्य भूमिका निभाई थी। संजय को रोमांच से भरी इस जासूसी फिल्म के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है। वह इसके लिए खूब व्यायाम कर रहे हैं।

वर्मा ने 90 करोड़ रुपये की इस परियोजना की पुष्टि करते हुए कहा, "संजय दत्त और मैं 'डिपार्टमेंट' के बाद एक और फिल्म बनाने जा रहे हैं। सच में मुझे लगता है कि संजय हमारे अंतिम एक्शन हीरो हैं। इसलिए मैं उन्हें वैश्विक अभियान पर एक अकेले योद्धा के रूप में दिखाना चाहता हूं। 'म्युनिख' ही वह फिल्म है, जो मेरे दिमाग में है।"

‘थप्पड़कांड’ से पीछा छुड़ा रहे हैं संजय, सलमान

"यह फिल्म न सिर्फ एक दिमागी रोमांच होगी बल्कि मैं चाहता हूं की संजय दत्त इसमें काफी सारे खतरनाक एक्शन भी करते नजर आएं। 'डिपार्टमेंट' में उन्होंने सादे कपड़े पहने भीड़ के बीच में रहने वाले पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया है। मैं अपनी अगली फिल्म में एक्शन के स्तर को और ज्यादा खतरनाक बनाना चाहता हूं, ताकि वह 'म्युनिख' के रेम्बो के किरदार से मेल खा सके।"

संजय भी फिल्म को लेकर खासे उत्साहित हैं।

बॉलीवुड की सबसे हॉट आइटम गर्ल्स

"वर्मा और मैंने अगली परियोजना पर बातचीत की है, जो बहुत रोमांचक है।"

फिल्म की शूटिंग इस वर्ष के अंत तक शुरू हो जाएगी।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 10 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.